Murderers

फ़ोटो: Zeenews.in

कन्हैया लाल के हत्यारे भागने वाले थे नेपाल, दोबारा पूछताछ में किया खुलासा: उदयपुर

उदयपुर में कन्हैया लाल हत्याकांड के आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज़ अत्तारी ने एनआईए की पूछताछ में नया खुलासा किया है। आरोपियों के मुताबिक हत्या करने के बाद पहले वे अपने ही मोहल्ले में छुपने वाले थे, लेकिन वीडियो तेज़ी से वायरल होने के चलते उन्हें भागना पड़ा। वहीं, शहर से बाहर जाने के लिए भी उन्होंने अच्छी प्लानिंग की थी जिसमें वे पहले हैदराबाद और फिर वहां से बिहार के रास्ते नेपाल भागने वाले थे।

सोम, 19 सितंबर 2022 - 02:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Kanhaiyalal bhil murder case, udaipur, murderers, Nepal

Courtesy: Indiatv

Sandeep lamichhane

फ़ोटो: Outlook india

आईपीएल खेल चुके खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार

आईपीएल में अपनी बॉलिंग का जलवा बिखेर चुके नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान संदीप लामिछाने के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत नेपाल की एक नाबालिग लड़की ने दर्ज कराई है, जिसके बाद नेपाल की एक जिला अदालत ने लामिछाने के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। वहीं, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही नेपाल क्रिकेट बोर्ड ने संदीप लामिछाने को निलंबित कर दिया है। माना जा रहा है उनकी गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 05:34 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nepal, Sandeep lamichhane, rape, arrest

Courtesy: News18hindi

Manoj Pandey

फोटो: Punjab Kesari

चार दिवसीय यात्रा पर नेपाल पहुंचे सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सितंबर चार को नेपाल पहुंचे। भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे नेपाली सेना प्रमुख जनरल प्रभुराम शर्मा के निमंत्रण पर चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नेपाल पहुंचे। 5 से 8 सितंबर तक जनरल पांडे की आधिकारिक यात्रा मौजूदा द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को बढ़ाने और दोनों देशों के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का… read-more

सोम, 05 सितंबर 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: indian army chief general, Manoj Pande, Visit, Nepal, meeting

Courtesy: ABP Live

Nepal

फोटो: Latestly

नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के 7 मिनट बाद ही हुई विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

नेपाल के पोखरा शहर से मस्टैंग जाने वाले एक यात्री विमान ने आज पहले नेपाल के पोखरा हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। रिपोर्ट के अनुसार, टेक-ऑफ के ठीक 7 मिनट बाद लैंडिंग हुई। उड़ान भरने के ख़र्च मिनटों के बाद ही पायलट को विमान में कुछ खराबी महसूस हुई, जिसके बाद फौरन विमान की आपातकालीन लैंडिंग की गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक जांच चल रही है और सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

रवि, 04 सितंबर 2022 - 02:55 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Passenger, aircraft bound, mustang, Emergency Landing, Nepal, pokhara

Courtesy: Amar Ujala News

Sher Bahadur Deoba

फोटो: Mint

नेपाल में नवंबर 20 को एक चरण में होगा आम चुनाव, बैठक में हुआ फैसला

नेपाल में नवंबर 20 को एक चरण में आम चुनाव होगा। प्रधानंमत्री शेर बहादुर देउबा की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने बैठक में यह निर्णय लिया। नेपाल में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय एसेम्बली के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 20 नवंबर को चुनाव होगा। नेपाल की प्रतिनिधि सभा में 275 सीटें हैं जिनमें से 165 सदस्य सीधे चुने जाते हैं।  सत्तारूढ़ गठबंधन की एक बैठक में 20 नवंबर को दोनों ही स्तरों के लिए चुनाव कराने पर सहमति बनी थी।

गुरु, 04 अगस्त 2022 - 08:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nepal, Election, Sher Bahadur Deuba

Courtesy: Navbharat Times

Earthquake

फोटो: Latestly

नेपाल में आया 5.5 तीव्रता का भूकंप, बिहार में भी हिली धरती

आज काठमांडू से 147 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में नेपाल के धितुंग में रिक्टर पैमाने पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। सुबह करीब आठ बजे बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में भी इस भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल के काठमांडू में भी सुबह 7:58 बजे झटके महसूस किए गए। नेपाल का धितुंग भारत में मुजफ्फरपुर से 170 किमी उत्तर पूर्व में है। बिहार में कुछ लोग भूकंप… read-more

रवि, 31 जुलाई 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nepal, Earthquake, Kathmandu, Richter Scale, Bihar

Courtesy: Navbharat Times

Border

फ़ोटो: ABP News

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को किया गिरफ्तार

नेपाल पुलिस ने लुंबिनी इलाके में हथियारों के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मोटरसाइकिल से संदिग्ध अवस्था में कुछ लोग आ रहे थे। उसका पीछा किए जाने पर लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका वार्ड नंबर छह के बस पार्क के पास मोटरसाइकिल एक बैल से टकरा गई। गिरफ्तार लोगों में से मेंहदी हुसैन उर्फ चिनक की कमर से एक पिस्तौल, केएफ 9 एमएम की दो गोलियां और चाकू भी बरामद हुआ है।

सोम, 04 जुलाई 2022 - 03:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nepal, India, Crime, weapon, Lumbini

Courtesy: Jagran

Rupsha

फ़ोटो: Mapio

भारत की मदद से बांग्लादेश का रूप्‍शा ब्रिज बन कर तैयार, आर्थिक गतिविधियों में होगा इज़ाफ़ा

भारत की आर्थिक मदद से बने रूप्‍शा रेलवे ब्रिज का निर्माण कार्य भी जून 25 को पूरा हो गया। चीन ने जहां पद्मा ब्रिज का निर्माण किया था वहीं इस पुल को बनाने के लिए भारत ने बांग्लादेश के सहयोग किया है। इस रेल पुल की मदद से अब मोंगला बंदरगाह तक सामानों की आवाजाही बढ़ जाएगी। इस पुल के बन जाने के बाद अब भारत, नेपाल और भूटान को सामानों की सप्‍लाइ बहुत आसानी से और कम दाम में हो सकेगी।

शुक्र, 01 जुलाई 2022 - 02:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bangla desh, Rupsha Bridge, China, Nepal, Bhutan

Courtesy: News18

Ramayana Circuit Rrain

फोटो: Latestly

भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को लेकर आज नेपाल के जनकपुर पहुंची रामायण सर्किट ट्रेन

रामायण सर्किट ट्रेन 500 से अधिक भारतीय हिंदू तीर्थयात्रियों को लेकर आज नेपाल के जनकपुर पहुंची। भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में सवार यात्रियों का नेपाल के मदेश प्रांत के मुख्यमंत्री लालबाबू राउत ने स्वागत किया। जून 21 को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संयुक्त रूप से ट्रेन को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह अपनी तरह की पहली पर्यटक ट्रेन है जो भारत और… read-more

गुरु, 23 जून 2022 - 05:05 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ramayana circuit train, indian hindu pilgrims, janakpur, Nepal

Courtesy: Ultra News

Earthquake

फोटो: Bhatkallys

कास्की, गोरखा जिलों में आया मध्यम तीव्रता का भूकंप: नेपाल

मध्य नेपाल में आज तड़के 4.3 तीव्रता से कम के दो हल्के भूकंप आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 मापी गई और इसे नेपाल के कास्की जिले और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। भूकंप के झटके गुरुवार तड़के 3:56 बजे महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र कास्की जिले के मच्छापुरछरे ग्रामीण नगर पालिका-7 के धामपस में था। भूकंप के झटके बगलुंग, परबत,… read-more

गुरु, 23 जून 2022 - 12:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nepal, Earthquake, Richter Scale, National Center for Seismology

Courtesy: TV9 Bharatvarsh