Surya Kiran

फोटो: Amar Ujala

सितंबर 20 से उत्तराखंड में शुरू होगा भारत-नेपाल संयुक्त अभ्यास 'सूर्य किरण'

भारत व नेपाल के बीच 15वें संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' का आयोजन सितंबर 20 से शुरू होगा। इस युद्धाभ्यास का आयोजन उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में किया जायेगा। दोनों सेनाएं आतंकवाद विरोधी अभियानों से प्राप्त अनुभवों, हथियारों, उपकरणों, तकनीकी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद रोधी वातावरण के बनाए रखने की तरीकों को साझा करेंगी। इस अभ्यास में दोनों सेनाओं की इन्फेंट्री बटालियन भाग लेगी। यह अभ्यास बहुत ही कठोर होगा जो कि बिना रुके 48 घंटे तक चलेगा।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 11:20 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: भारतीय सेना, nepali Army, Uttarakhand, Joint Military Exercise

Courtesy: Etv Bharat