फोटो: The Indian Express
अगले वर्ष बढ़ सकते हैं नेस्ले उत्पादों के दाम
भारत में दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी नेस्ले के प्रोडक्ट आगामी वर्ष 2022 में महंगे हो सकते हैं। नेस्ले इंडिया के प्रमुख सुरेश नारायण द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कच्चे माल के महंगे होने की वजह से आगामी वर्ष में नेस्ले उत्पादों के दामों में वृद्धि होने की आशंका जताई गई है। फिलहाल, 2021 में कंपनी के कॉफी दूध और तेल सहित अन्य कच्चे माल की कीमतों में एक से दो प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।
Tags: Nestle India, Price Hike, Nestle, business
Courtesy: Amar ujala news
फोटो: Nestle
महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करेगा नेस्ले इंडिया
जानी-मानी खाद्य कंपनी नेस्ले इंडिया ने महिला कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने की बात कही है। नेस्ले के मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायण के मुताबिक पिछले वर्ष 42 प्रतिशत महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। कंपनी द्वारा भविष्य में इस वृद्धि दर को और बढ़ाने की बात कही गई है। वहीं डायरेक्टर सुरेश नारायण ने देश में कंपनी के नौ वें प्लांट खोलने की जानकारी देते हुए, नेस्ले इंडिया में 7,700 कर्मचारियों के होने की बात कही है।
Tags: Nestle India, Women Empowerment, WOMEN EMPLOYEES, business
Courtesy: Zee Business
फोटो: MoneyControl
कंपनी के 60 फीसदी फूड प्रोडक्ट सेहतमंद नहीं, नेस्ले ने किया स्वीकार
Nestle ने स्वीकार किया है कि उसके 60% फूड प्रोडक्ट और ड्रिंक्स प्रोडक्ट्स सेहत के लिए फायदेमंद नहीं हैं। Financial times की रिपोर्ट के अनुसार Internal survey के बाद नेस्ले ने यह बयान दिया है। ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम ने नेस्ले के 37% प्रोडक्ट्स को 3.5 रेटिंग दी है। नेस्ले के पोर्टफोलियो में 70% प्रोडक्ट और प्योर कॉफी को छोड़ 90% बेवरेजेज फेल हुए हैं। 2015 में भारत में Nestle मैगी पर रोक भी लगाई गई थी।
Tags: Nestle, Nestle India, Maggie, Nescafe
Courtesy: Jagran News
फोटो: NewCodeofWork
नेस्ले इंडिया ने अपनी कंपनी को ग्रामीण बाजार तक पहुंचाने की बनाई योजना
प्रमुख फूड कंपनी नेस्ले इंडिया ने आने वाले वर्षों में अपनी कंपनी को ग्रामीण बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई है, इसके लिए कंपनी अगले तीन साल के दौरान ग्रामीण कवरेज को 35 फीसदी सुधार के साथ उत्पाद पोर्टफोलियो एवं मूल्य को दुरुस्त करते हुए 1,20,000 गांवों तक अपने ब्रांड का संचार करेगी। बाजार अनुसंधान फर्म नीलसन आईक्यू के अनुसार इस उद्योग की 39% ग्रामीण बिक्री में औसत हिस्सेदारी है। वहीं, नेस्ले इंडिया के कुल राजस्व में शहरी क्षेत्रों का योगदान… read-more
Tags: Nestle, Nestle India, Food Company, Village area
Courtesy: BUSINESS STANDARD NEWS