Gautam Adani

फोटो: India TV News

गौतम अडानी बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति; रैंकिंग में शीर्ष तीन में प्रवेश करने वाले पहले एशियाई

लुई वुइटन के प्रमुख बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे पीछे छोड़ते हुए गौतम अडानी अब दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 137.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ, 60 वर्षीय अडानी ने अब रैंकिंग में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। बिजनेस टाइकून इस लिस्ट में अब केवल एलन मस्क और जेफ बेजोस से ही अडानी से आगे हैं। ब्लूमबर्ग के बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक गौतम अडानी की नेटवर्थ 137.4 अरब डॉलर है। 

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Gautam Adani, third richest person, Net worth

Courtesy: Live Hindustan

CEO Falguni Nayar

फोटो: Medium

फाल्गुनी नायर बनी भारत की सबसे धनी महिला 'स्व-निर्मित' अरबपति: नायका

ब्यूटी और फैशन रिटेलर नायका की संस्थापक फाल्गुनी नायर नवंबर 10 को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार भारत की सबसे धनी महिला स्व-निर्मित अरबपति बन गईं। कंपनी का मार्केट कैप भी उसी दिन बाजार में सूचीबद्ध होने पर 1 ट्रिलियन डॉलर के समग्र मूल्यांकन को प्रभावित करता है। 58 वर्षीय संस्थापक ने कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के प्रबंध निदेशक के रूप में अपनी नौकरी छोड़ने के बाद 2012 में उद्यम शुरू किया था।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: nykaa founder, ceo falguni nayar, Net worth

Courtesy: Money Control

Mukesh Ambani

फोटो: Bloom Berg

100 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी बने पहले भारतीय

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ सितंबर 7 को 100 अरब $ पार कर गई है। अम्बानी 100 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति रखने वाले पहले भारतीय हैं। Reliance Industries Limited (RIL) के शेयरों की कीमतों में उछाल के कारण पिछले कुछ दिनों में अंबानी की कुल संपत्ति में तेजी से वृद्धि हुई है। सोमवार को आरआईएल के शेयर की कीमत 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,480 रुपये पर पहुंच गई थी।

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 01:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mukesh Ambani, Net worth, indian

Courtesy: Newstrack