Bhupendra Patel

फोटो: Hindustan Times

भूपेंद्र पटेल आज लेंगे गुजरात के सीएम पद की शपथ

गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल सितंबर 13 को दोपहर 2:20 बजे मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। 59 वर्षीय पटेल इससे पहले कभी भी मंत्रिपरिषद का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने अपनी शिक्षा में सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। भूपेंद्र पटेल को उनके समर्थक 'दादा' के नाम से संबोधित करते हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हो सकते हैं।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 12:20 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Gujarat Government, New Chief Minister, Bhupendra Patel, politics

Courtesy: India.com

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Rediffmail

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज लेंगे सीएम पद की शपथ

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4 जुलाई को शाम पाँच बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद प्रदेश की कमान पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई है। शपथ लेने के बाद पुष्कर सिंह धामी राज्य के 11वें और सबसे युवा मुख्यमंत्री बन जाएंगे। 2022 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। 

रवि, 04 जुलाई 2021 - 09:55 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Uttarakhand, New Chief Minister, BJP, politics, National

Courtesy: NDTV