वैज्ञानिकों ने की एक नए द्वीप की खोज, उत्तरी ध्रुव का सबसे करीबी जमीनी इलाका
वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक नए द्वीप की खोज की है। यह द्वीप उत्तरी ध्रुव के सबसे करीब का जमीनी इलाका है। यह नया द्वीप ग्रीनलैंड और डेनमार्क की समुद्री सीमा के बीच है। वैज्ञानिक ग्लेशियरों के बढ़ते तापमान के अध्ययन के लिए ऊड़ाक द्वीप पर गए थे, लेकिन जीपीएस खराब होने के कारण वो कहीं अलग पहुंच गए। बाद में नक्शा देखने पर वैज्ञानिकों को पता चला की उन्होंने नए द्वीप की खोज कर ली है।
Tags: island, New discovery, Scientists, environment
Courtesy: Aaj Tak News
चीन में मिली ड्रैगन मैन की विशालकाय खोपड़ी
चीन में खुदाई के दौरान मानव प्रजाति से मिलती जुलती करीब 1.46 साल पुरानी खोपड़ी मिली है, जिसे ड्रैगन मैन का नाम दिया गया है। रिसर्चर्स का मानना है कि यह किसी विशालकाय शरीर वाले शख्स की है जिसकी उम्र लगभग 50 साल होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह खोपड़ी निएंडरदल की अपेक्षा आधुनिक इंसानों से ज्यादा करीब है। बता दें, हाल ही में इजराइल में भी 4,20,000 साल पुरानी खोपड़ी पाई गई थी।
Tags: China, Dragon man, skull, New discovery
Courtesy: News18
मछली के बेकार अंगों से वैज्ञानिकों ने तैयार किया बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक
वैज्ञानिकों द्वारा एक बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बनाने में सफलता हासिल की गयी है जो मछली के बेकार अंगों जैसे सिर, हड्डियों और त्वचा से बना है। इस प्लास्टिक को एंजाइम लिपेस की मदद से एक बार उपयोग होने के बाद आसानी से बायोडिग्रेड किया जा सकता है। शोधकर्ताओं द्वारा जल्द ही इसके भौतिक गुणों पर भी अध्ययन किया जाएगा, जिससे इसको वास्तविक दुनिया में लाकर पैकेजिंग और कपड़ों के निर्माण में उपयोग किया जा सके।
Tags: New discovery, Fish, Pollution, Plastic Pollution, biodegradable
Courtesy: Downtoearth News
प्रशांत महासागर में मिली करोड़ों साल पुरानी नई बेसाल्ट चट्टानें
प्रशांत महासागर के पैसिफिक रिम में यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों को नई बेसाल्ट चट्टानें मिली हैं जो अब तक मिली चट्टानों से बिल्कुल अलग है। पत्थरों के रासायनिक और खनिज विश्लेषण के बाद पाया गया कि यह पत्थर करीब 4.9 करोड़ साल पहले के बने हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह चट्टानें रिंग ऑफ फायर के मशहूर ज्वालामुखी क्रियाओं से बनी होंगी। बेसाल्ट चट्टाने तब बनती हैं जब लावा तेजी से ठंडा होता है।
Tags: basalt rocks, Pacific Ocean, ring of fire, New discovery
Courtesy: News18