New Wagon-R

फोटो: Aaj Tak

भारत में नए लुक के साथ लॉन्च हुई नई Maruti Wagon-R

मारुति सुजुकी ने देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी WagonR को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। नई WagonR की शुरुआती कीमत 5.39 लाख रुपये से 7.10 लाख रुपये तक (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें अपडेटेड के-सीरीज एक और 1.2 लीटर इंजन लगा है। नई WagonR में 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो सिस्टम, स्मार्टफोन नैविगेशन और 7 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम भी देखने मिलेंगे। Wagon-R पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है।

शनि, 26 फ़रवरी 2022 - 08:35 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Maruti Suzuki, Wagon-R, new launch, Hatchback

Courtesy: Zee News

Realme Narzo

फोटो: Gadgets 360

भारत में आज लॉन्च होगा Realme Narzo 50

Realme Narzo 50 4G भारतीय बाजार में फरवरी 24 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इसका लॉन्च इवेंट कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही सोशल मीडिया हैंडल, YouTube चैनल और Flipkart के जरिए लाइव देखा जा सकता है। कंपनी इसे 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek Helio G96 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करेगी। इसमें पावरफुल प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी मिलेगी। और 6GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिया है।

गुरु, 24 फ़रवरी 2022 - 03:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Redmi Narzo 50, 4G, new launch, Social Media

Courtesy: BGR.in

Samsung Galaxy S22 Series

फोटो: Patrika News

Samsung Galaxy S22 Series भारत में हुई लॉन्च

Samsung ने भारत में आज अपनी Samsung S22 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च कर दिये है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S22, Galaxy S22+ और Galaxy S22 Ultra शामिल हैं। Galaxy S22 Ultra इस सीरीज का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें आइकॉनिक S-Pen सपोर्ट दिया है। सीरीज के इन स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग फरवरी 23, 2022 से शुरू होगी। Galaxy S22 सीरीज मे Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया है। Galaxy S22 में फैंटम ब्लैक, फैंटम व्हाइट और ग्रीन कलर ऑप्शन में है… read-more

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 07:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Samsung Galaxy, Samsung S Series, new launch, FLAGSHIP PHONES

Courtesy: Gadgets 36

फोटो: News18 Hindi

Realme series

भारत में आज लॉन्च होगे Realme 9 Pro 5G और Realme 9 Pro+ 5G

Realme आज, फरवरी 16 को अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन रियलमी 9 प्रो और रियलमी 9 प्रो प्लस लॉन्च करने जा रहा है। Realme 9 Pro 5G Series का लॉन्च इवेंट दोपहर 1.30 बजे आयोजित होगा जो, एक वर्चुअल इवेंट है। इस इवेंट की लाइव ब्रॉडकास्टिंग रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकती है। ये दोनों ही स्मार्टफोन दमदार फीचर्स से लैस होंगे। इस सीरीज के स्मार्टफोन में लाइट शिफ्ट डिजाइन दिया गया है।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 03:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: realme smartphone, new launch, s-series

Courtesy: AmarUjala

Mercedes Maybach S-Class

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

मर्सिडीज मेबैक एस-क्लास मार्च 3 को भारत में होगी लॉन्च

दुनिया मे प्रीमियम ब्रांड के लिए मशहूर जर्मनी की प्रीमियम ऑटोमेकर मर्सिडीज बेंज मार्च 3 को भारत में मर्सिडीज-मेबैक S-क्लास लॉन्च करने जा रही है।  Mercedes-Maybach S-Class में कंफर्ट रियर डोर दिए गए हैं। Mercedes Maybach S-Class को कस्टमर्स के लिए दो इंजन- V8 और V12 के साथ पेश किया जा रहा है। जिसमें से एस 580, को 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ जोड़ा गया जो 503hp की पावर और 700Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

मंगल, 15 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Mercedes Benz S Class, new launch, Luxury Brand, Cars

Courtesy: Patrika

Infinix smartphone

फोटो: Telecom Talk

Infinix ने अपना पहला Infinix Zero 5G स्मार्टफोन भारत में किया लॉन्च

Infinix Zero 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह ब्रांड का पहला 5G फोन है। इनफिनिक्स ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन 19,990 रुपये में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन फरवरी 18 से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस स्मार्टफोन को बेहतरीन फीचर्स के साथ एक दमदार डिजाइन दिया गया है। इसमें 8GB + 5GBRAM/128GB ROM ऑफर की जाएगी। जीरो 5जी एक हाई-एंड फर्स्ट-इन-सेगमेंट मीडियाटेक डेंसिटी 900 प्रोसेसर के साथ आता है।

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 05:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: infinix smartphone, 5G services, new launch

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

BMW M4

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

भारत में लॉन्च हुई BMW की शानदार स्पोर्ट्स कार M4 Competition

लग्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW) ने फरवरी 10 को भारतीय बाजार में अपना नवीनतम मॉडल ऑल-न्यू बीएमडब्ल्यू एम4 कॉम्पिटिशन कूपे कार लॉन्च किया है। इस लग्जरी कार को 1.43 करोड़ एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, हाई-परफॉर्मेंस वाली यह स्पोर्ट्स कार कम्प्लीटली बिल्ट-अप (CBU) के रूप में उपलब्ध है। इस कार में तीन लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है। जो 510 हॉर्स पावर की क्षमता पर 3.5 सेकंड में शून्य से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकता है… read-more

शुक्र, 11 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: BMW Group India, Car Launch, M4 competition, new launch

Courtesy: Amar Ujala

POCO M4

फ़ोटो: Aaj Tak

भारत में फरवरी 15 को लांच होगा Poco M4 Pro 5G

POCO M4 Pro 5G भारत में अगले हफ्ते फरवरी 15 को लॉन्च किया जाएगा। पोको इंडिया ने ट्विटर हैंडल से 10 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी है। दरअसल चीन में पिछले साल Redmi Note 11 5G लॉन्च किया था। इसे ही रिब्रांड करके भारत में POCO M4 Pro के नाम से पेश किया जा रहा है। भारत में यह फोन ब्लू, येलो और ब्लैक कलर में आएगा। भारत में भी इसकी शुरुआती कीमत लगभग 21,200 रुपये के करीब… read-more

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 12:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Smartphone, new launch, Technology, POCO Mobiles, 5G

Courtesy: India.Com

Redmi 11

फ़ोटो: NetCost & Security

भारत में लॉन्च होंगे रेडमी नोट 11 सीरीज के फोन, स्मार्ट टीवी और स्मार्ट बैंड प्रो

Xiaomi ने पुष्टि की है कि, रेडमी (Redmi) के सब ब्रांड Note 11 सीरीज को भारत में फरवरी 9 को दोपहर 12 बजे होने वाले इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। कंपनी Redmi Note 11S स्मार्टफोन्स को पेश करेगी। साथ ही नए रेडमी स्मार्ट बैंड प्रो और रेडमी 43 Inch स्मार्ट टीवी को भी लॉन्च किया जाएगा। बता दे, Redmi Band Pro की कीमत 2,499 रुपये जबकि Redmi Note 11S की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 10:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Redmi, Xiaomi, new launch, Smartphone, Smart TV, Smart Band pro

Courtesy: Aaj Tak

Skoda

फोटो: News18 हिंदी

भारत में दस्तक देगी स्कोडा की कोडिएक फेसलिफ्ट 9 एयरबैग्स वाली SUV कार

ऑटोमोबाइल कंपनी स्कोडा ऑटो आज यानी जनवरी 10 को अपनी एक नई कार लॉन्च करने जा रही है। स्कोडा कोडिएक को पहले ग्लोबल स्तर पर पेश किया जा चुका है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम सेडान Slavia से पहले Skoda Kodiaq facelift को लॉन्च करने का फैसला किया है। Skoda Kodiaq facelift कई नए अपडेट के साथ आएगी। पेट्रोल इंजन के साथ ही इसमें पूरी तरह ऑटोमैटिक गियर बॉक्स होगा। स्कोडा कोडिएक एसयूवी को लगभग 35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

सोम, 10 जनवरी 2022 - 08:20 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Skoda, Skoda Kodiaq, new launch, SUV

Courtesy: Aajtak News