Tulip Garden

फोटो: The Hindu

श्रीनगर के ट्यूलिप गार्डन ने बनाया नया रिकॉर्ड, इस सीजन में देखे गए 3.7 लाख फुटफॉल: जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर में डल झील के किनारे स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन ने इस मौसम में 3.7 लाख पर्यटकों को आकर्षित करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। पर्यटकों को अर्जेंटीना, थाईलैंड और यूरोपीय देशों सहित दूर-दूर के क्षेत्रों से आते देखा गया। उद्यान के प्रभारी इनाम-उर रहमान ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा गांधी ट्यूलिप गार्डन, जिसे पहले सिराज बाग के नाम से जाना जाता था, देश और विदेश से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

मंगल, 25 अप्रैल 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Srinagar, Tulip Garden, new record, 3-7 lakh footfall, Jammu and Kashmir

Courtesy: India TV News

Deepotsav In Ujjain

फोटो: 24 Ghante Online

महाशिवरात्रि पर उज्जैन में टूटा अयोध्या का रिकार्ड, 10 मिनट में जलाए 11.71 लाख दीये

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीये जलाकर अयोध्या का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन दीयों को 14 हजार लोगों ने जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। उज्जैए के डीएम आशीष सिंह ने बताया कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसकी घोषणा की है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ क्षिप्रा नदी के रामघाट पर 11 दीये प्रज्जवलित कर 'शिव ज्योति अर्पण' कार्यक्रम की शुरुआत की।

बुध, 02 मार्च 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Guinness World Records, Mahashivratri, new record

Courtesy: Hindustan Live