Covid 19

फोटो:The Weather Channel

ओमिक्रॉन के नए वेरिएंट से सतर्क रहने की है जरुरत

ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए सबवेरिएंट BA.2.75 को लेकर एक्सपर्ट ने चेतावनी दी है कि ये नए वेरिएंट काफी चिंताजनक है। ये नए वेरिएंट नए ट्रेंड की ओर इशारा करते है। हालांकि एक्सपर्ट ने अबतक ये नहीं बताया है कि ये ट्रेंड नए स्ट्रेन के रुप में कबतक विकसित हो जाएगा। बता दें कि ओमिक्रॉन के नए वेरिएँट BA.2.75 के मामले अबतक 10 राज्यों में सामने आए है। इजराइल इस वेरिएंट को खतरनाक वेरिएंट बता चुका है।

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: omicron, Covid-19, new strain

Courtesy: Zee News.India.com

Deltacron

फोटो: Mint

कोरोना वायरस का नया वेरिएंट आया सामने, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

कोरोना वायरस संक्रमण का नया स्ट्रेन "डेल्टाक्रोन" सामने आया है। ये डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट का मिश्रित स्वरुप मालूम हो रहा है। इस वेरिएंट की जानकारी में साइप्रस यूनिवर्सिटी में रिसर्च कर रहे जैविक विज्ञान के प्रोफेसर और आणविक विषाणु विज्ञान की प्रयोगशाला के प्रमुख लियोनडिओस कोस्त्रिकिस ने दी है। उनकी टीम ने दावा किया है उन्हें डेल्टाक्रोन के कुल 25 मामले मिल चुके है। इसके संक्रामक और घातक होने के संबंध में अधिक जानकारी नहीं है।

रवि, 09 जनवरी 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, Cyprus, new strain, Deltacron

Courtesy: ABP Live

India corona strain in danger ccateogry

फोटो: Time Magazine

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 'भारतीय कोरोना स्ट्रेन' को चिंताजनक श्रेणी में रखा

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के भारतीय स्वरुप  बी-1617 को चिंताजनक श्रेणी में रखा है। डब्लूयएचओ से संबंधित डॅा मारिया वैन ने बताया कि वायरस के इस स्वरुप को ध्यान में रखकर विभिन्न दलों के बीच चर्चा हुई और उनकी इसपर नजर बनी है। इसके साथ ही भारत में मौजूद वायरस के अध्ययन पर भी उनकी नजर भी हुई है। बता दें, मई 10 को देश में कुल कोरोना के 3,66,161 मामले सामने आए हैं।

मंगल, 11 मई 2021 - 07:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: WHO, Coronavirus, India, Cases, new strain

Courtesy: Jansatta News

Supreme Court hearing on oxygen shortage

फोटो: Mid-Day

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया रोज़ाना 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने का आदेश

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर सख्ती दिखाते हुए केंद्र से अगले आदेश तक दिल्ली को हर रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अनिवार्य रूप से देने को कहा है। इसके साथ ही न्यायालय ने चेतावनी देते हुए कहा क़ि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। इसके लिए न्यायालय की ओर से एक्सपर्ट पैनल बनाया गया है, जो राज्य में ऑक्सीजन की जरूरतों का पता करेगी। 

शुक्र, 07 मई 2021 - 06:15 PM / by Shruti

Tags: Supreme Court of India, oxygen cylinders, Central Government, new strain

Courtesy: Bhaskar News

Corona

फ़ोटो: India Today

मई के शुरुआती हफ्ते में अपने चरम बिंदु पर होगा कोरोना: अध्ययन

एक गणितीय मॉडल की मदद से किये गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि भारत में 3-5 मई के बीच कोरोना की दूसरी लहर सबसे अधिक होगी। हालांकि वैज्ञानिकों ने यह साफ कर दिया है कि इसके बाद देश में संक्रमण दर में गिरावट आने लगेगी। बता दें कि फिलहाल भारत में कोरोना संक्रमण से रोज़ाना औसत 3 लाख मामलें दर्ज किए जा रहे हैं व जरूरी चीज़ें आयात करनी पड़ रही है।

शनि, 01 मई 2021 - 04:22 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus, Scientist, research, new strain

Courtesy: Live hindustan

Covid 19

फ़ोटो: Wall of journal

इटली में सामने आए कोविड 19 भारतीय वेरिएंट के दो मामले

अब इटली में कोविड 19 के भारतीय वेरिएंट के दो मामलें सामने आए है। इस बात की जानकारी देते हुए वेनेटो क्षेत्र के प्रमुख लुका जिया ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति पिता व उनकी बेटी है जो हाल ही में भारत से इटली लौटे थे। ये दोनों केसेज बैसनो शहर के विसेंजा प्रांत में, वेनिस से उत्तर-पूर्व में लगभग 65 किलोमीटर दूर दर्ज किए गए है। बता दें कि इटली में भारत की सभी उड़ाने रद्द कर दी गई है।

मंगल, 27 अप्रैल 2021 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Italy, variant, Covid-19, new strain

Courtesy: Amarujala News

IMCR new study on covaxine

फोटो: Times Now

'कोवैक्सीन' सार्स-कोवि-2 और डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के लिए प्रभावी: आईसीएमआर

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अध्ययन के अनुसार देश में निर्मित भारत बायोटेक की कोवैक्सीन सार्स-कोवि-2 के लक्षणों के साथ डबल म्यूटेंट स्ट्रेन के लिए भी प्रभावी है। आईसीएमआर ने कहा है कि नेशलन इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) ने कोवैक्सीन की मदद से यूके, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीकी स्ट्रेन्स को सफलतापूर्वक अलग किया है। भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को भारत के साथ अन्य देशों में आपातकालीन… read-more

बुध, 21 अप्रैल 2021 - 05:26 PM / by Shruti

Tags: ICMR, covaxine, new strain, Covid-19, Research Study

Courtesy: the print news

India in red list

फोटो: Quint Hindi

कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों के कारण ब्रिटेन ने भारत को 'रेड लिस्ट' में डाला

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते ब्रिटेन ने भारत को यात्रा श्रेणी की 'रेड लिस्ट' में डाल दिया है। ब्रिटेन में कोरोना के भारतीय स्वरूप के 103 मामले मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। भारत से केवल उन लोगों को प्रवेश की इजाजत होगी जिनके पास ब्रिटेन या फिर आयरिश की नागरिकता है, उन लोगों को ब्रिटेन पहुंचने के बाद अपने खर्च पर 10 दिन सरकार द्वारा तय होटल में क्वारेंटाइन रहना होगा।

मंगल, 20 अप्रैल 2021 - 05:32 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Britain, India, new strain, Coronavirus, INDIANS, red list

Courtesy: Dainik Bhaskar

Portable Oxygen cylinder

फोटो: Amazon

Covid-19: ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदें पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर 

भारत में इन दिनों पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर केन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से मार्केट में उपलब्ध है। ये पंप पर आधारित केन है, जिसे सीधे मुंह से या मास्क के जरिए नाक व मुंह से ऑक्सीजन लिया जा सकता है। पोर्टेबल होने की वजह से इनमें ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है, लेकिन ये आपातकालीन स्थिति में काम आ सकते हैं। बता दें की इन सिलिंडर का उपयोग खरीदने या इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक परामर्श के अवश्य ले लें।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 10:01 PM / by Shruti

Tags: Portable Oxygen Cylinder, Covid-19, oxygen cylinders, new strain

Courtesy: Gadgets360 News

Food & Nutrition

फोटो: Good Housekeeping

WHO ने कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र जारी की फ़ूड गाइड-लाइन 

डब्ल्यूएचओ ने देश में तेजी से बढ़ रहें कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र खान-पान से जुड़े कुछ जरूरी सुझाव दिए हैं, जिसमें शरीर को हाइड्रेट करने के साथ प्रतिदिन भोजन में सभी तरह के अनाज़, फ्रोजेन-फ्रूट और अंडे शामिल करने को कहा है। इससे शरीर में जरूरी विटामिन, मिनरल्स, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट मिलेंगे, जो इम्यून-सिस्टम मजबूत रखेंगे। इसके अलावा 1 दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक, 6 चम्मच से ज्यादा चीनी और फैट वाली चीज़ों से दूरी बनाने को कहा है।

रवि, 18 अप्रैल 2021 - 09:17 PM / by Shruti

Tags: WHO, food guidelines, Food and Nutrition, Covid-19, new strain

Courtesy: Bhaskar News