Covid 19

फोटो: Nayidunia

रात में सोते समय पसीना आना है कोरोना के इस वेरिएंट का लक्षण

साइंटिस्टों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी व्यक्ति को रात को सोते समय पसीना आए तो इसे हल्के में लेने की गल्ती ना करें, क्योंकि ये कोविड 19 संक्रमण के BA.5 वेरिएंट का लक्षण हो सकता है। ट्रिनिटी कॉलेज के प्रोफेसर ल्यूक ओ'नील ने कहा कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और वायरस का मिश्रण थोड़ा अलग होने से लग बीमारी हो सकती है। रात में पसीना वयस्कों और बच्चों दोनों को हो सकता है।

सोम, 11 जुलाई 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, NEW VARIANT, Coronavirus

Courtesy: Zee News

New Variant IHU

फोटो: Quint Hindi

फ्रांस में मिला खतरनाक वेरियंट IHU, नए वेरियंट में पाए गए 46 म्यूटेशन

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के मारसैल Variant IHU in Marseille में नए वैरिएंट के 12 मामले सामने आए हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान B.1.640.2.के रूप में की है। उनका कहना है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए। ये मामले उन लोगों में देखने को मिले हैं जो अफ्रीकी देश कैमरून से लौटे थे। नया वेरियंट एक बड़ा खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वेरिएंट की अभी पहचान नहीं की गई है। 

बुध, 05 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, Omicron variant, NEW VARIANT, virus mutation

Courtesy: India TV

Corona New Variant

फोटो: WION

दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वेरिएंट

कोरोना संक्रमण ने दुनिया भर में हाहाकार मचा रखा है। अब दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट बी 1.1.591 सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज ने नवंबर 25 को इसकी जानकारी दी है। कोरोना के इस नए वेरिएंट से अब तक कुल 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल वैज्ञानिक इस नए वेरिएंट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। 

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 07:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Coronavirus, NEW VARIANT, South Africa, Health

Courtesy: Amar Ujala News

Corona virus

फोटो: India TV

डब्ल्यूएचओ कर रहा है कोरोना के ‘Mu’ नामक वेरिएंट की निगरानी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोरोना के 'Mu' नामक वेरिएंट की निगरानी कर रहा है। इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ द्वारा अगस्त 31 को साप्ताहिक महामारी बुलेटिन जारी कर दी गई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस वेरिएंट में ऐसे म्यूटेशन है जो कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी अटैक कर सकते है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के ‘Mu' वेरिएंट सहित अन्य वेरिएंट पर अपनी नजर बनाए हुए है, जिसको बेहतर ढंग से समझने के लिए विशेष अध्ययन जारी है।

बुध, 01 सितंबर 2021 - 06:25 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Coronavirus, NEW VARIANT, WHO, WHO Report

Courtesy: Jagran News