रात में सोते समय पसीना आना है कोरोना के इस वेरिएंट का लक्षण
साइंटिस्टों ने चेतावनी दी है कि अगर किसी व्यक्ति को रात को सोते समय पसीना आए तो इसे हल्के में लेने की गल्ती ना करें, क्योंकि ये कोविड 19 संक्रमण के BA.5 वेरिएंट का लक्षण हो सकता है। ट्रिनिटी कॉलेज के प्रोफेसर ल्यूक ओ'नील ने कहा कि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली और वायरस का मिश्रण थोड़ा अलग होने से लग बीमारी हो सकती है। रात में पसीना वयस्कों और बच्चों दोनों को हो सकता है।
Tags: Covid-19, NEW VARIANT, Coronavirus
Courtesy: Zee News
फ्रांस में मिला खतरनाक वेरियंट IHU, नए वेरियंट में पाए गए 46 म्यूटेशन
रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के मारसैल Variant IHU in Marseille में नए वैरिएंट के 12 मामले सामने आए हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान B.1.640.2.के रूप में की है। उनका कहना है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए। ये मामले उन लोगों में देखने को मिले हैं जो अफ्रीकी देश कैमरून से लौटे थे। नया वेरियंट एक बड़ा खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वेरिएंट की अभी पहचान नहीं की गई है।
Tags: Covid-19, Omicron variant, NEW VARIANT, virus mutation
Courtesy: India TV
दक्षिण अफ्रीका में मिला कोरोना का नया वेरिएंट
कोरोना संक्रमण ने दुनिया भर में हाहाकार मचा रखा है। अब दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट बी 1.1.591 सामने आया है। नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर कम्युनिकेबल डिजीज ने नवंबर 25 को इसकी जानकारी दी है। कोरोना के इस नए वेरिएंट से अब तक कुल 22 लोग संक्रमित हो चुके हैं। फिलहाल वैज्ञानिक इस नए वेरिएंट के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं।
Tags: Coronavirus, NEW VARIANT, South Africa, Health
Courtesy: Amar Ujala News
डब्ल्यूएचओ कर रहा है कोरोना के ‘Mu’ नामक वेरिएंट की निगरानी
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कोरोना के 'Mu' नामक वेरिएंट की निगरानी कर रहा है। इसकी जानकारी डब्ल्यूएचओ द्वारा अगस्त 31 को साप्ताहिक महामारी बुलेटिन जारी कर दी गई है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इस वेरिएंट में ऐसे म्यूटेशन है जो कोरोना वैक्सीन लगने के बाद भी अटैक कर सकते है। फिलहाल डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के ‘Mu' वेरिएंट सहित अन्य वेरिएंट पर अपनी नजर बनाए हुए है, जिसको बेहतर ढंग से समझने के लिए विशेष अध्ययन जारी है।
Tags: Coronavirus, NEW VARIANT, WHO, WHO Report
Courtesy: Jagran News