Team india

फोटो: OrissaPost

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दिसंबर 3 को खेला जायेगा दूसरा टेस्ट मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिसंबर 3 को मुंबई में खेला जाएगा। 33 साल बाद दोनों टीमें में मुंबई में आमने-समनें होंगीं। पहले टेस्ट मैच में बदकिस्मत रही टीम इंडिया का भाग्य बदलने विराट कोहली इस मैच में वापसी करेंगे। मुंबई में विराट का बल्ला खूब आग उगलता है। यहां खेले चार टेस्ट मैचों में विराट ने 433 रन बनाये हैं। दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दोनो ही टीमें अभी शून्य पर हैं।

गुरु, 02 दिसम्बर 2021 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, New Zealand, Test Cricket, Virat Kohli

Courtesy: Amar Ujala

IND Vs NZ

फोटो: Pipa News

ड्रॉ हुआ भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। अंतिम दिन भारत को जीत के लिए नौ विकेट की दरकार थी, जबकि भारतीय गेंदबाज सिर्फ आठ विकेट ही चटका सके। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने अपनी जुझारुता के दम पर मैच को ड्रॉ कर लिया। न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने चार, अश्विन ने तीन विकेट चटकाए जबकि अक्षर पटेल और उमेश यादव ने एक-एक विकेट चटकाया। 

सोम, 29 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ind Vs NZ, India, New Zealand, Cricket

Courtesy: Brifly News

Julie Anne Genter

फोटो: Indiatimes.com

प्रसव पीड़ा के दौरान साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची न्यूजीलैंड की महिला सांसद

न्यूजीलैंड की एक महिला सांसद जूली एन जेंटर गर्भावस्था में प्रसव पीड़ा के दौरान साइकिल चलाकर अस्पताल पहुंची। अस्पताल में उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने डॉक्टर्स और उनकी टीम को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने इस पोस्ट के जरिए लोग उनके इस साहसिक कार्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो… read-more

रवि, 28 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: New Zealand, Human Interest stories, viral news

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

IND Vs NZ

फोटो: Times of India

मैच के चौथे दिन भारत ने बनाया दबदबा, मुश्किल में न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत ने मुकाबले में अच्छी बढ़त बना ली है। चौथे दिन भारत ने अपनी दूसरी पारी में सात विकेट खोकर 234 रन बनाकर पारी घोषित की। अपनी दूसरी पारी में 284 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर तीन रन बना लिए हैं। मुकाबले के अंतिम दिन भारत को जीत के लिए नौ विकेट जबकि न्यूजीलैंड को 280 रनों की दरकार होगी। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ind Vs NZ, India, New Zealand, Cricket

Courtesy: Brifly News

Crowd

फोटो: Insidesports

दूसरे टेस्ट मैच के लिए सिर्फ 25 फीसदी दर्शकों को दी गई अनुमति

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिसंबर 3 को खेला जाएगा। मुंबई में होने वाले इस टेस्ट मैच में 25 फीसदी लोगो को ही मैच देखने की अनुमति दी गई है। हालांकि एमसीए के अधिकारी का कहना है कि हम मुंबई सरकार से 50 फीसदी क्षमता को अनुमति लेने की कोशिश कर रहे हैं। वानखेड़े में आखिरी टेस्ट मैच 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था।

रवि, 28 नवंबर 2021 - 01:55 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mumbai, Wankhede stadium, India, New Zealand

Courtesy: Amar Ujala

IND Vs NZ

फोटो: InsideSport

न्यूजीलैंड के पक्ष में रहा मैच के दूसरे दिन का खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन न्यूजीलैंड मजबूत स्थिति में नजर आई। दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम की पहली पारी को 345 रनों पर समेट दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 129 तक पहुंचा दिया। मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाज न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाजों के आगे बेबस नजर आए और कोई विकेट प्राप्त नहीं कर सके।  

शुक्र, 26 नवंबर 2021 - 05:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: India, New Zealand, Ind Vs NZ, Cricket

Courtesy: Brifly News

Ind vs Nz

फोटो: Insidesports

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जायेगा पहला टेस्ट मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच नवंबर 25 को दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। टी20 में कमाल का प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम आज कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेगी। पहले टेस्ट मैच के लिए टेस्ट कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। इस मैच में अजिंक्य रहाणे कप्तानी करते नज़र आयेंगे। न्यूज़ीलैंड ने भारत मे कभी भी टेस्ट सीरीज नही जीती है।

गुरु, 25 नवंबर 2021 - 08:56 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, New Zealand, Test Series, Kanpur

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

KL Rahul

फोटो: News18

चोट के चलते न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई के मुताबिक राहुल को मासपेशियों में खिंचाव की शिकायत है। सूर्यकुमार यादव इस टेस्ट सीरीज में केएल राहुल की जगह लेंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जानी वाली यह टेस्ट सीरीज नवंबर 25 से शुरू होगी। इस सीरीज में कुल दो मुकाबले खेले जाएंगे। फिलहाल केएल राहुल अगले महीने होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे के लिए एनसीए में अपनी तैयारी जारी रखेंगे।  

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 05:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: KL Rahul, India, New Zealand, Ind Vs NZ

Courtesy: Twitter

Rohit Sharma

फोटो: Cricket Addictor

रोहित शर्मा ने अपने नाम किए कई बेहतरीन रिकॉर्ड्स

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में 30 बार फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा रोहित टी20 में 150 छक्के लगाने वाले पहले ऐशियाई बल्लेबाज बन गए हैं।

सोम, 22 नवंबर 2021 - 02:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, New Zealand, Rohit Sharma, Cricket

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Ind vs Nz

फोटो: Cricket Addictor

आज खेला जायेगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच आखिरी टी20 मैच

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला आज कोलकाता में खेला जाएगा। भारत इस तीन टी20 मैचो की सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बनाये हुये है। इस लिहाज़ से भारत आज के मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आज़माना चाहेगा, इसलिए आज प्लेइंग इलेवन में बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड भी जीत के साथ इस सीरीज को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।

रवि, 21 नवंबर 2021 - 09:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, New Zealand, T20 Cricket, Rohit Sharma

Courtesy: Amar Ujala