karnataka sexual abuse case

फोटो: Firstpost

कर्नाटक यौन शोषण मामले में हुई सीबीआई जांच की मांग

कर्नाटक में नाबालिग लड़की से यौन शोषण के मामले में मुरुग मठ के महंत के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की गई है। मामले की शिकायक करने वाले एनजीओ ने कहा कि प्रशासन के लोग आरोपी को बचाने में जुटे हैं, ऐसे में मामले की जांच अदालत की निगरानी में होनी चाहिए। एनजीओ के मुताबिक महंत की गिरफ्तारी में भी देरी हुई है। एनजीओ का आरोप है कि कई लड़कियां मठ से लापता हुई है।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: Karnataka, sexual abuse, NGO, CBI Enquiry

Courtesy: News 18 Hindi

Ranveer Singh

फोटो: Hindustan Times

न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज

न्यूड फोटोशूट को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और उन पर ‘महिलाओं की भावनाओं को आहत’ करने के आरोप लगे हैं। रणवीर सिंह के खिलाफ यह शिकायत एक गैर-सरकारी संस्था ने दर्ज कराई है। शिकायत में लिखा है पिछले हफ्ते हमने बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की कई न्यूड तस्वीरें वायरल होते देखीं। ये तस्वीरें जिस तरह से खीची गई हैं, उन्हें देखकर कोई भी महिला या पुरिष शर्मसार हो जाएगा।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 07:26 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ranveer Singh, case, Nude Photoshoot, NGO

Courtesy: Jagran

Stray Dogs

फोटो: National Geographic

आईटी कंपनी छोड़ आवारा जानवरों की मदद के लिए भारत आया अमेरिकी कपल

अमेरिका में आईटी कंपनी चला रहा एक कपल अपना काम छोड़कर आवारा जानवरों की मदद करने के लिए भारत आया है। यह कपल आवारा घूमने वाले जानवरों के लिए रेस्क्यू सेंटर, क्लीनिक और एनजीओ चला रहा है। इसमें कुल 50 लोग काम करते हैं। एनजीओ के सीईओ रॉबिन सिंह ने एनजीओ की स्थापना दिसंबर 2014 में की थी। जिसमें एनजीओ के जरिए एनिमल्स की देखभाल के  साथ-साथ लोगों को जानवरों को अडॉप्ट करने के लिए भी प्रेरित किया जाता है।

शनि, 25 सितंबर 2021 - 08:56 AM / by मेघा गुप्ता

Tags: People for Animal Welfare Services, NGO, Street Dogs, Organic Farming

Courtesy: India Times

Supreme Court Of India

फोटो: India.com

यह खौंफनाक और चौंकानेवाला मामला है: सर्वोच्च न्यायालय

गैर सरकारी संगठन ‘पीपल यूनियन फोर सिविल लिबर्टीज़’ की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि 2015 में श्रेया सिंघल मामले में रद्द हो चुकी आईटी एक्ट कि धारा 66A में पुलिस अब तक 1307 केस दर्ज कर चुकी है। शीर्ष अदालत ने कहा कि यह चौंका देने वाला मामला है। तीन जजों की इस बैंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आखिर देश में यह चल क्या रहा है, हम इस पर केंद्र को नोटिस जारी करेंगे।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 04:40 PM / by देवजीत सिंह

Tags: IT act, Supreme Court of India, Police, PUCL, NGO, laws, Section 66A

Courtesy: Ndtv Hindi News

Umbrella

फोटो: Xinhuanet

विदेशों में भी बिक रहे हैं नेत्रहीन और विकलांगों द्वारा बनाए गए छाते

साल 2018 से, मुंबई के उपनगर, टैगोर नगर, विक्रोली में मौजूद नेशनल एसोसिएशन ऑफ डिसेबल्ड एंटरप्राइजेज (NADE) नाम की एनजीओ अलग अलग तरह की छतरियां बना रही है। इन छतरियों को नेत्रहीन और विकलांग पुरुष और महिलायें बनाते हैं। NADE ने साल 1972 में एक नेत्रहीन सहकारी के रूप में इसका आरम्भ किया था। इस संस्था के द्वारा मानसिक रूप से विकलांग बच्चों को विशेष शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

रवि, 20 जून 2021 - 02:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mentally Challenged persons, NGO, UMBRELLA

Courtesy: Panjab Kesari

farhan_akhtar

फोटो: Patrika

कोविड-19 के मरीजों की मदद के लिए Farhan Akhtar ने बढ़ाए हाथ

फरहान अख़्तर अपने प्रोडक्शन एक्सल मूवीज के जरिए कई एनजीओ को डोनेशन देंगे साथ ही इन एनजीओ की लिस्ट भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमे हेमकुंट फाउंडेशन, डॉक्टर फॉर यू, मिशन वायू, रसोई ऑन व्हील्स, दे इंडिया जैसी कई एनजीओ का नाम है। इसके जरिए कोरोना मरीजों तक ऑक्सीजन सिलिंडर, खाना और दवा पहुंचाने का काम किया जाएगा। फरहान ने लिखा, “इसके जरिए हम ऑक्सीजन से लेकर एंबुलेंस तक जमीनी तौर हम सभी लोगों की मदद करेंगे।

रवि, 02 मई 2021 - 04:49 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Bollywood, farhan akhtar, donation, COVID-19 Patient, NGO

Courtesy: Navbharat times