Priyanka Chopra

फोटो: Fox News

सेरोगेसी के ज़रिए माँ बनी प्रियंका चोपड़ा जोनस

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस सेरोगेसी के ज़रिए माँ बन गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने जनवरी 21 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा कि, यह बताते हुए हम खुश हैं कि हम सेरोगेसी के ज़रिए अपने जीवन मे एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नही बताया कि बच्चा लड़का है या लड़की। बता दें कि प्रियंका से पहले नवंबर 2021 में प्रीति जिंटा भी सेरोगेसी से माँ… read-more

शनि, 22 जनवरी 2022 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Priyanka Chopra Jonas, mother, Nick Jonas, Bollywood

Courtesy: Dainik Bhaskar

Priyanka Chopra

फोटो: Insider

प्रियंका चोपड़ा ने जमकर उड़ाया अपने पति का मज़ाक

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में Jonas Brother Family Roast शो में अपने पति का मज़ाक उड़ाते नजर आईं। गौरतलब है कि इस दौरान उनके पति निक जोनस भी शो में मौजूद थे। इस शो में उन्होंने अपने पति को बच्चा तक कह डाला। प्रियंका ने शो के दौरान अपने और निक के बीच तलाक की खबरों को भी खारिज कर दिया। बता दें कि हाल ही में दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया था। 

बुध, 24 नवंबर 2021 - 04:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Priyanka Chopra, Nick Jonas, Entertainment

Courtesy: zee news Hindi

Priyanka Chopra

फोटो: Fox News

प्रियंका चोपड़ा ले सकती हैं निक जोनस से तलाक

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनस सरनेम हटा लिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस खबर ने तूल पकड़ लिया कि प्रियंका जल्द ही अपने पति निक जोनस को तलाक देने वाली हैं। हालांकि उनकी तरफ से इस बारे में अभी कुछ भी सामने नही आया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने भी अरबाज़ खान को तलाक देने से पहले सोशल मीडिया से खान सरनेम हटा लिया था।

मंगल, 23 नवंबर 2021 - 03:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Priyanka Chopra Jonas, Nick Jonas, Divorce, Instagram

Courtesy: Zee News

nick jonas

फोटो: L'Officiel USA

अस्पताल से घर लौटे निक जोनस, शूट के दौरान हुए थे चोटिल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अस्पताल से वापस घर आ गए। अमेरिका के लॉस एंजलिस में शूटिंग के दौरान निक चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वे पहले से बिल्कुल ठीक हैं और वो जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी बची शूटिंग शुरु करेंगे। अभी हाल ही में निक ने अपना एक एलबम भी लॉन्च किया था।

सोम, 17 मई 2021 - 02:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Nick Jonas, Priyanka Chopra Jonas, Admitted, Hospitals

Courtesy: Jagran News

Priyanka chopra and nick Jonas

फ़ोटो: Outlook india

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना को हराने के लिए की 2.94 करोड़ रुपए की चैरिटी

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना के हालात देखते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास संग मिलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास फाउंडेशन में 2.94 करोड़ रुपये जमा किये है जो कि भारत में जनसेवा के लिए लगाए जाएंगे। वहीं, डोनेशन जमा होने के बाद प्रियंका ने एक वीडियो के जरिये सभी लोगों को उनकी मदद करने का धन्यवाद भी दिया है।

शनि, 01 मई 2021 - 01:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Priyanka Chopra Jonas, donation, Coronavirus, Nick Jonas

Courtesy: Aajtak

Oscar Award 2021

फोटो: The Week

ऑस्कर अवार्ड 2021 की हुई घोषणा, भारतीय फिल्म 'The White Tiger' भी नॉमिनेशन में शामिल

ऑस्कर अवार्ड 2021 के घोषणा हो हई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस द्वारा मार्च 15 को ऑस्कर के आधिकारिक यू-ट्यूब पेज पर लंदन से हुए सीधे प्रसारण में नामांकनों की घोषणा की है। 93वें अकादमी अवार्ड के लिए डेविड फिन्शर के बायोग्राफिकल ड्रामा ‘मैंक’ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमा, सर्वश्रेष्ठ निदेशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 10 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं सात और छह नामांकनों की सूचि में तीन-तीन फिल्म शामिल है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म The… read-more

मंगल, 16 मार्च 2021 - 09:00 PM / by Shruti

Tags: Oscars 2021, Priyanka Chopra Jonas, Nick Jonas, nominations, The White Tiger Movie

Courtesy: ABP NEWS