फोटो: Indiaforensic
ब्लैक फ्राइडे साबित हुआ 16 सितंबर, शेयर बाजार हुआ धड़ाम
शेयर बाजार में सितंबर 16 को काफी मायूसी छाई रही। इस दिन सेंसेक्स 1093 अंक लुढ़कर नीचे गिर गया। इसी के साथ सेंसेक्स 58,840.79 के स्तर पर बंद हुआ है। ऐसा ही हाल निफ्टी का भी रहा जो 17,551.25 के स्तर पर बंद हुआ है। जानकारे के मुताबिक एक कारोबारी दिन पहले लाल निशान पर बाजार बंद हुआ था। माना जा रहा है कि ये लगातार तीसरा दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है।
Tags: business, SHARE MARKET, Nifty, Sensex
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Mint
आईटी और ऑटो मोबाइल कंपनियों के शेयरों के दमदार प्रदर्शन से सेंसेक्स में उछाल, रुपया में भी 10 पैसों की मजबूती
आईटी और ऑटो मोबाइल कंपनियों के शेयरों के दमदार प्रदर्शन से सेंसेक्स में 300 अंकों से ज्यादा का उछाल दिखा। बाजार में आई भारी गिरावट से बाजार में आज भी गिरावट का अनुमान था, लेकिन घरेलू निवेशकों के निवेश से बाजार में उछाल दिखा। विदेशी मुद्रा बाजार में भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में नौ पैसे का सुधार देखा गया। श्रीराम अय्यर के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट को देखते हुए भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले मजबूती से खुला।
Tags: Sensex, Nifty, BSE, NSE, Rupee, Dollar
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Zee Buisness
शेयर बाजार के सकारात्मक रूख से निवेशको में खुशी, सेंसेक्स में 934 अंक बढ़त के साथ हुआ बंद
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 934 अंक उछलकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में सकरात्मक रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। बैंक निफ्टी में तेजी देखने को मिली और यह इंडेक्स 506.95 अंकों की बढ़त के साथ 33 हजार के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा। भारतीय रुपया आज 10 पैसा गिरकर डॉलर के मुकाबले 78.08 पर बंद हुआ।
Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, Bank
Courtesy: News18
फ़ोटो: Moneycontrol
शेयर बाजार हफ्ते के निचले स्तर पर हुआ बंद, सेंसेक्स 1045 तो वहीं निफ्टी 331 अंक पर हुआ बंद
अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक की तरफ से ब्याज दर में रिकॉर्ड बढ़ोतरी और मंदी की आशंका के बीच शेयर बाजार में जून 16 को हाहाकार मच गया। जिसकी वजह से सेंसेक्स- निफ्टी 52 हफ्ते के निचले स्तर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1045.60 अंक यानी 1.99 फीसदी की गिरावट के साथ 51,495.79 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 331.55 अंक यानी 2.11 फीसदी टूटकर 15360.60 के स्तर पर बंद हुआ।
Tags: America, Sensex, Nifty, Stock, buisness
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: Zee News
शेयर बाजार गिरावट के साथ हुए बंद, निफ्टी 99 अंक, सेंसेक्स 303 अंक टूटा
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन मई 25 को मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और हरे निशान पर हुई, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद दोनों सूचकांक अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। एक ओर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 303 अंक टूटकर 53,749 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी सूचकांक 99 अंक की गिरावट के साथ 16,026 के स्तर पर बंद हुआ।
Tags: buisness, Sensex, Nifty, Stock
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Buisness Today
निवेशकों की खरीदारी से शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स में 1500 और निफ्टी में 460 अंको की रही बढ़त
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स फिर से 54,000 अंकों का पार करते हुए 1521 तो निफ्टी 16,000 अंकों के ऊपर 460 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ है। शेयर बाजार में आज की तेजी में सभी सेक्टरों का हाथ रहा है। इसके अलावा ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, मीडिया सेक्टर में भी बड़ी तेजी देखी गई। निवेशकों की खरीदारी और शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी रही।
Tags: SHARE MARKET, Sensex, Nifty, IT
Courtesy: Abp Live
फ़ोटो: News24
गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार सेंसेक्स में 1400 अंको से ज्यादा की रही कमी
अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। भारतीय बाजार गिरावट के साथ खुले, जो दिनभर जारी रही और फिर बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुए। सेंसेक्स 1400 अंकों से ज्यादा टूटा है. जबकि निफ्टी 15800 के करीब आ गया है। आज के कारोबार में बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली है। बैंक, फाइनेंशियल और आईटी शेयरों में भारी गिरावट रही है।
Tags: SHARE MARKET, Nifty, Sensex, Stock
Courtesy: News18
फ़ोटो: News18
शेयर बाजार में गिरावट से हाहाकार, सेंसेक्स 1000 तो निफ्टी 300 अंक लुढ़का
सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 1000 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 54,700 से नीचे, जबकि निफ्टी करीब 300 अंको की गिरावट के साथ 16,400 से नीचे कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है। IT, मेटल, और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। स्ट्रैटजिस्ट वीके विजयकुमार ने कहा, 'ग्लोबल मार्केट में गिरावट का कारण महंगाई के बढ़ने की चिंता है।
Tags: Sensex, Nifty, Downfall, Stock
Courtesy: Zee Biz
फ़ोटो: MoneyControl
रेपो रेट से हुई गिरावट के बाद बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार
अमेरिकी बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों से मई 5 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। ग्लोबल संकेतों से बाजार में तेजी से निफ्टी 16,800 के पार निकल गया, जबकि सेंसेक्स में 500 अंकों की तेजी दर्ज की गई। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल समेत सभी सेक्टर्स में खरीदारी का रुख है। RBI द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के ऐलान के बाद मई 4 को बाजार में गिरावट देखने को मिली थी।
Tags: Shares, Growth, Sensex, Nifty
Courtesy: Amar ujala
फ़ोटो: Caltech
आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट
रिजर्व बैंक के द्वारा रेपो दरों में की गई अचानक बढ़ोतरी आज शेयर बाजार पर भारी पड़ी है। मई 4 के कारोबार में प्रमुख इंडेक्स Sensex और Nifty, 2 प्रतिशत से ज्यादा टूट कर बंद हुए हैं। कारोबार में सेंसेक्स 1307 अंक की गिरावट के साथ 55,669 के स्तर पर और निफ्टी 391 अंक की गिरावट के साथ 16678 के स्तर पर बंद हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में आज 3 प्रतिशत से ज्यादा का नुकसान देखने को मिला है।
Tags: repo rate, Sensex, Nifty, SHARE MARKET
Courtesy: Zee News