monkey pox

फोटो: Mint

दिल्ली में मिला मंकीपॉक्स का एक और संक्रमित मरीज

दिल्ली में मंकीपॉक्स का दूसरा मरीज मिला है, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। नाइजीरिया मूल के इस व्यक्ति ने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है। देश में मंकीपॉक्स के अबतक पांच मरीज सामने आ चुके है। राजस्थान में भी इसके दो संदिग्ध मरीज मिले है, जिन्हें राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। मरीज का सैंपल लेकर पुणे में जांच के लिए भेजा गया है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 11:30 AM / by रितिका

Tags: Delhi, Monkey Pox, Monkeypox virus, Nigerian

Courtesy: AajTak News

Suspect

फ़ोटो: Dainik bhaskar

मुंबई: नाइजीरियाई के व्यक्ति ने पार्क में बैठे 8 लोगों को मारा चाकू

मुंबई के पारसी वेल के निकट टाटा पार्क में जून एक की शाम एक नाइजीरियाई व्यक्ति ने 8 लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय आरोपी "जॉन" की पार्क में एक महिला से बहस हो गई थी, जिसके बाद उसने पार्क में मौजूद 8 लोगों से हाथापाई कर उन्हें चाकू से घायल कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

गुरु, 02 जून 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Half murder, Nigerian, Mumbai, Police

Courtesy: News18hindi