बढ़ते COVID-19 मामलों के मद्देनजर जेएनयू ने कैंपस लगाया नाईट कर्फ्यू: दिल्ली
दिल्ली में कोरोना मामलों में बढ़ोत्तरी को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अगले आदेश तक रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कैंपस में नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया है। जेएनयू द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार "विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों को सूचित किया जाता है कि अगले आदेश तक विश्वविद्यालय परिसर में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं, चिकित्सा में लगे व्यक्तियों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं… read-more
Tags: jnu campus, Night Curfew, Covid-19
Courtesy: TV9 Bharatvarsh
राजधानी दिल्ली में किया गया नाइट कर्फ्यू का ऐलान
कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिसंबर 27 से नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है। नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी रहेगा। राजधानी में दिसंबर माह में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली में दिसंबर 26 को कोरोना संक्रमण की दर 0.55 प्रतिशत हो गई है। दिल्ली में ओमिक्रॉन के भी 79 मामले सामने आ चुके हैं।
Tags: Covid-19, Omicron variant, Night Curfew, Delhi Government
Courtesy: Dainik Bhaskar
ओमिक्रॉन के मद्देनजर कर्नाटक में लगाया गया नाइट कर्फ्यू
देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए कर्नाटक में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया गया है। कर्नाटक में दिसंबर 28 से अगले 10 दिनों तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। ओमिक्रॉन के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के बाद यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात समेत कई राज्यों में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
Tags: CM Basavaraj Bommai, Karnataka, omicron, Night Curfew
Courtesy: Amar Ujala
उत्तर प्रदेश में खत्म हुआ कोरोना नाईट कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश में कोरोना लगभग पूरी तरह खत्म हो गया है। ऐसे में अक्टूबर 20 को उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए लगाये गए नाईट कर्फ्यू को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। इस नाईट कर्फ्यू की समय सीमा रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक थी। दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के लोगो के लिए यह एक बड़ी सौगात है। यह फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर जारी हुआ है।
Tags: Uttar Pradesh, Night Curfew, BJP, Yogi Adityanath
Courtesy: Amar Ujala
नोएडा में रात 10 से सुबह 6 तक धारा 144 लागू करने का निर्देश
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अगस्त 31 से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। रात 10 बजे के बाद सड़क पर घूमने पर सख्त कार्रवाई होगी। बाजार समय पर बंद करने के भी निर्देश दिए गए हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा इलाके में पेट्रोलिंग सितंबर 30 तक जारी रहेगी। केरल में बढ़ते हुए कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्ती बढ़ाई है।
Tags: Noida, Night Curfew, section 144, police patrolling
Courtesy: ZEE News
गुजरात के 8 शहरों में बढ़ाया गया नाईट कर्फ्यू
गुजरात सरकार ने राज्य के आठ शहरों में रात का कर्फ्यू अगस्त 28 तक बढ़ा दिया है। अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, भावनगर, जामनगर और गांधीनगर में अगस्त 28 तक रात का कर्फ्यू लगाया जाएगा। यह कर्फ्यू रात 11 से सुबह 6 बजे तक लागू रहेगा। इन शहरों में सभी भोजनालयों और रेस्टोरेंट्स को रात 10 बजे तक काम करने की अनुमति होगी और सार्वजनिक समारोहों में अधिकतम 400 लोग शामिल हो सकते हैं।
Tags: Gujrat, Covid-19, Night Curfew
Courtesy: Abhishek Times
मुंबई में लागू हुई धारा 144, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू
शहर में कोविड -19 मामलों में वृद्धि के बीच, बीएमसी ने अगस्त 4 को घोषणा की है कि मुंबई में रात का कर्फ्यू हर दिन रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, सुबह 5 बजे से रात 11 बजे के बीच लोगों की आवाजाही नियंत्रित नहीं की जाएगी, लेकिन बड़ी सभाओं पर अंकुश लगाया जाएगा। विशेष रूप से, स्टोर और अन्य आवश्यक सेवाएं हर दिन रात 10 बजे तक चालू रहेंगी।
Tags: Mumbai, Covid-19, Night Curfew
Courtesy: Zoom News
कोरोना पर काबू पाने के लिए यूपी में मई 17 तक बढ़ाया गया कर्फ्यू
उत्तर प्रदेश में कोरोना पर नियंत्रण पाने के लिए नाइट कर्फ्यू की तारीख को मई 10 से मई 17 कर दिया गया है। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू मई 17 तक चलता रहेगा, जिसमें आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी अन्य दुकानें और प्रतिष्ठान बन्द रहेंगे। यूपी में 24 घंटे मे प्रदेश में 26,847 केस मिले, जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 2,45,736 है।
Tags: Night Curfew, UP government, rules, Improvement
Courtesy: Web Dunia
रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के बाद कर्नाटक में वीकेंड व नाइट कर्फ्यू का एलान
एक दिन में रिकॉर्ड 21,794 कोरोना संक्रमण के मामलें सामने आने के बाद राज्य की येदुरप्पा सरकार ने नाइट कर्फ्यू व वीकेंड कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। राज्य के मुख्य सचिव पी रवि कुमार ने जानकारी दी है कि रात नौ से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा व शुक्रवार रात नौ बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक पूर्ण कर्फ्यू लागू रहेगा व सभी नए नियम अप्रैल 21 से राज्यभर में लागू कर दिए जाएंगे।
Tags: Karnataka CM, Night Curfew, weekend curfew
Courtesy: Punjab kesari
केरल: कोरोना के कारण ‘त्रिशूर पूरम कार्निवाल सांस्कृतिक कार्यक्रम’ सादगीपूर्ण मनाने के निर्देश
केरल में अप्रैल 23 को राज्य के सबसे बड़े सालाना सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्निवाल त्रिशूर पूरम को सादगी के साथ मनाने के लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया हैं। साथ ही केरल में 20 अप्रैल से नाइट कर्फ्यू का भी एलान किया गया है। त्योहार को सादगी से मनाने का फैसला मुख्य सचिव वी पी जॉय की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में लिया गया। बैठक में तिरुवंबाडी और परेमेक्कावु मंदिर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
Tags: Kerala Government, cultural festival, Carnival Thrissur Pooram, celebrations, simplicity, Night Curfew
Courtesy: Amar Ujala