Nikhat Zareen

फोटो: India TV News

कॉमनवेल्थ गेम्स: निकहत जरीन ने जीता गोल्ड, बॉक्सिंग में भारत को मिला तीसरा मेडल

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय बॉक्सर निकहत जरीन ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। 48-50 किग्रा भारवर्ग बॉक्सिंग में महिलाओं की निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली को हराकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जरीन ने खेल के आखिरी मिनट में कार्ली पर जमकर मुक्के बरसाते हुए 5-0 से जीत दर्ज कर ली। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में यह 48वां मेडल और बॉक्सिंग में तीसरा गोल्ड हासिल किया है… read-more

सोम, 08 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: CWG 2022, indian boxer, Nikhat Zareen, Gold Medal

Courtesy: India TV

pm modi meets nikhat zareen

फोटो: The Economic Times

विश्व चैंपियन निखत जरीन से पीएम मोदी ने की मुलाकात

विश्व चैंपियनशिप में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने वाली निखत जरीन समेत भारतीय महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों से पीएम नरेंद्र मोदी ने जून एक को मुलाकात की। इस दौरान कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा और मनीषा भी मौजूद रहीं। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया। तीनों खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग ग्लव्स भेंट के तौर पर पीएम मोदी को दिए हैं। पीएम मोदी ने निखत की जीत के बाद ट्वीट कर उन्हें बधाई दी थी।

गुरु, 02 जून 2022 - 10:40 AM / by रितिका

Tags: Nikhat Zareen, Boxing Championship, Boxing, PM Modi

Courtesy: Zee News

Nikhat Zareen

फोटो: KreedOn

निकहत जरीन ने महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

महिला विश्व बॉक्सिंग चैंपियनिप में 50 किलोग्राम वर्ग में भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन ने थाईलैंड की जितपोंग जुतामस को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। विपक्षी खिलाड़ी को उन्होंने 5-0 से मात दी है। विश्व चैंपियनशिप जीतने वाली पांचवी भारतीय महिला बन गई है। निकहत के अलावा चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही मनीषा मौन को 57 किलो और परवीन हुड्डा ने 63 किलो में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की है। 

शुक्र, 20 मई 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: Boxing, Boxing Championship, Women's World Boxing Championship, Nikhat Zareen

Courtesy: ABP Live