फ़ोटो: DNA
पहले ही हफ्ते में खतरों के खिलाड़ी 11 से बाहर हुई निक्की तंबोली
मशहूर रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 के पहले हफ्ते में ही निक्की तंबोली शो से बाहर हो गई। दरअसल विशाल आदित्य सिंह और निक्की तंबोली के बीच हुए मुकाबले में विशाल ने टास्क अच्छे से पूरा किया। निक्की ने लगातार तीसरी बार भी टास्क करने से मना कर दिया। इसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स से वोट डालने के लिए कहा गया, जिसमें सबसे ज्यादा वोट निक्की तंबोली के नाम पर पड़े और उन्हें बाहर कर दिया गया।
Tags: Khatron Ke Khiladi season 11, NIKKI TAMBOLI, Rohit Shetty
Courtesy: Zee News
फोटो: E24 Bollywood
कोरोना से हुआ निक्की तंबोली के भाई का निधन
बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली के भाई का कोरोना के कारण निधन हो गया है। उनके भाई कुछ दिन पहले ही कोरोना संक्रमित पाए गए थे और अस्पताल में भर्ती थे। निक्की ने अपने भाई के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हुए अपने घर पर हवन भी करवाया था। निक्की ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के निधन की खबर देते हुए उसकी तस्वीर के साथ भावुक कर देने वाला कैप्शन भी लिखा है।
Tags: Big Boss, 14th season, NIKKI TAMBOLI
Courtesy: Navbharat Times News