Mahua Moitra

फोटो: The Federal

'टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने रची आपराधिक साजिश...': बीजेपी सांसद ने लगाया आरोप

भाजपा के लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके और एक व्यवसायी के बीच प्रश्न पूछने के लिए "रिश्वत का आदान-प्रदान" किया गया था। यह दावा करते हुए कि एक वकील जय अनंत देहाद्राई ने रिश्वत के "अकाट्य सबूत" साझा किए हैं, दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष से मोइत्रा के खिलाफ… read-more

सोम, 16 अक्टूबर 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Mahua Moitra, TMC, Nishikant dubey, Om Birla, criminal conspiracy

Courtesy: Aajtak

Nishikant Dubey and Manoj Tiwari

फोटो: TheLallantop

देवघर एयरपोर्ट से जुड़े मामले में सांसद निशिकांत दुबे, मनोज तिवारी पर मामला दर्ज

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और मनोज तिवारी समेत कुल नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। देवघर के कुंडा थाने में इन सभी के ऊपर देवघर एयरपोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगाने का आरोप है। इन सभी पर जबरदस्ती एटीसी की बिल्डिंग में घुसे और चाटर्ड प्लेन के पायलट पर दवाब बनाकर जबरन ATC क्लियरेंस लेने का आरोप है। इस मामले पर एयरपोर्ट पर तैनात डीसीपी रैंक के अफसर ने लिखित में शिकायत दी है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by रितिका

Tags: Jharkhand, Cases, Manoj Tiwari, Nishikant dubey

Courtesy: News 18 Hindi

Shashi Tharoor

फोटो: Navbharat Times

भाजपा सांसद ने की थरूर को स्थायी समिति के चेयरमैन पद से हटाने की मांग

भारतीय जनता पार्टी द्वारा इंफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी की स्थायी समिति की बैठक का बहिष्कार करने के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इस समिति के चेयरमैन शशि थरूर को हटाने की मांग करते हुए विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि जब तक वह पद से नहीं हटाए जाते, तब तक मैं समिती की बैठकों में शामिल नहीं होऊंगा। दरअसल,भाजपा सदस्यों का आरोप है कि शशि थरूर बैठक में अपना एजेंडा चलाने की कोशिश करते हैं।

बुध, 28 जुलाई 2021 - 06:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Dr Shashi Tharoor, BJP, Ministry of Information and Broadcasting, Nishikant dubey

Courtesy: Aajtak News

Nishikant dubey

फ़ोटो: One india

शशि थुरूर को आईटी के चेयरमेन पद से हटाने के लिए निशिकांत दुबे ने स्पीकर को लिखा पत्र

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शशि थरूर के खिलाफ लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखा है और मांग की है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर को संसदीय समिति आईटी के चैयरमैन पद से हटाया जाए। दुबे का आरोप है कि थरूर ने इस समिति को राजनीतिक अखाड़ा बना लिया है। उन्होंने कहा- "संसदीय समिति की एक मर्यादा होती है, जिसका पालन समिति के चेयरमैन के साथ सदस्यों को भी करना पड़ता है। लेकिन शशि थरूर संसदीय मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं।"

गुरु, 26 नवंबर 2020 - 11:41 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr Shashi Tharoor, Nishikant dubey, Om Birla

Courtesy: Aajtak news

Shashi Tharoor

फोटो: The Print

शशि थरूर ने, भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया !

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखे अपने पत्र में, थरूर ने ट्विटर पर दुबे की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई, उन्होंने लिखा "स्थायी समिति के अध्यक्ष के पास अपने सदस्यों के साथ एजेंडा की चर्चा के बिना कुछ भी करने का अधिकार नहीं है"। थरूर ने कहा कि दुबे ने उन पर अपनी राजनीतिक पार्टी के "समिति और अध्यक्ष द्वारा प्राधिकरण के बिना एजेंडा" को चैंपियन बनाने का आरोप लगाया।

बुध, 19 अगस्त 2020 - 03:39 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Shashi Tharoor, Nishikant dubey, Twitter

Courtesy: India Today