Bamboo Crash Barrier

फोटो: Dainik Bhasker

महाराष्ट्र हाईवे पर लगाया गया दुनिया का पहला 200 मीटर लंबा बैम्बू क्रैश बैरियर

महाराष्ट्र में चंद्रपुर और यवतमाल जिलों को जोड़ने वाले राजमार्ग पर 'दुनिया का पहला' बांस क्रैश बैरियर लगाया गया। नितिन गडकरी ने 200 मीटर लंबे बैरियर की स्थापना की घोषणा करते हुए इसे देश और इसके बांस क्षेत्र के लिए एक 'उल्लेखनीय उपलब्धि' बताया। गडकरी ने ट्वीट किया,"दुनिया के पहले 200 मीटर लंबे बांस क्रैश बैरियर के विकास के साथ #AatmanirbharBharat हासिल करने की दिशा में एक असाधारण उपलब्धि… read-more

रवि, 05 मार्च 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: world first 200 meter bamboo crash barrier, installed, Nitin Gadkari, Maharashtra

Courtesy: Khabarnama24

Nitin Gadkari

फोटो: Jansatta

2024 के अंत से पहले उत्तर प्रदेश में भी होंगी अमेरिका जैसी सड़के: नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2024 के अंत से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका जैसी सड़कें होंगी। मंत्री चितबड़गांव में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने 6,500 करोड़ रुपये की सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। गडकरी ने कहा, "नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद, राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग 7,643 किलोमीटर… read-more

सोम, 27 फ़रवरी 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Nitin Gadkari, road infrastructure, like america

Courtesy: ZEE News

Nitin Gadkari

फोटो: Punjab Kesari

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने किया '2024 से पहले यूपी की सड़कों को अमेरिका से भी अच्छा बनाने का दावा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश को 8,000 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं का उपहार देते हुए कहा कि राज्य की सड़कों को 2024 से पहले अमेरिका से बेहतर बनाया जाएगा। गडकरी ने कहा, "2024 से पहले उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से बेहतर बनाना है। इसके लिए मोदी सरकार आने वाले दिनों में यूपी के लिए पांच लाख करोड़ रुपए मंजूर करने जा रही है।"

रवि, 09 अक्टूबर 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, Government, Roads, America, Uttar Pradesh

Courtesy: ABP News

Electric Highways

फोटो: Jagran News

इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर काम कर रही सरकार : नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 12 को कहा कि सरकार सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रिक हाईवे विकसित करने पर काम कर रही है, जिससे भारी शुल्क वाले ट्रकों और बसों को चार्ज करने में आसानी होगी। इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (IACC) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गडकरी ने दोहराया कि सरकार बिजली पर भारत की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली विकसित करना चाहती है।

मंगल, 13 सितंबर 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, Government, working, electric highways, Solar Energy

Courtesy: Aajtak News

Nitin Gadkari

फोटो: News On Air

नितिन गडकरी आज बेंगलुरु में करेंगे मंथन कार्यक्रम का उद्घाटन

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज अपने बेंगलुरु दौरे के दौरान "मंथन" का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल वी.के सिंह (सेवानिवृत्त) और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी शामिल होंगे। बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा बेंगलुरु में तीन-दिवसीय आमंत्रण सम्मेलन सह-सार्वजनिक एक्सपो - “मंथन” आयोजित किया किया गया है।… read-more

गुरु, 08 सितंबर 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitin Gadkari, inaugurate, manthan, road safety and vehicle technology, बेंगलुरु

Courtesy: ABP Live

Nitin gadkari

फ़ोटो: the economic times

कार में पिछली सीट में बैठने वालों को भी अनिवार्य रूप से लगाना होगा सीट बेल्ट, केंद्र ने बनाए नियम

साइरस मिस्त्री की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद सरकार ने कार में पीछे की सीट पर बैठने वाले लोगों के लिए नियम जारी किए है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि वाहन में पीछे बैठे यात्रियों के लिए भी सीटबेल्ट लगाना अनिवार्य होगा।उन्होंने यह भी कहा कि मिस्त्री की एक कार दुर्घटना में मौत के बाद हमने निर्णय लिया है कि वाहनों में भी पीछे की सीटों के लिए सीटबेल्ट बीप सिस्टम होगा।

बुध, 07 सितंबर 2022 - 02:17 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitin Gadkari, seat belt, regulations, Road Safety

Courtesy: Live hindustan

Nitin gadkari

फ़ोटो: Indian express

नितिन गडकरी को मिला कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर, जानिए गडकरी ने क्या दिया जवाब

नागपुर के एक कॉरपोरेट कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस में शामिल होने वाले ऑफर का किस्सा सुनाया है। गडकरी ने बताया कि उनके दिवंगत दोस्त श्रीकांत जिचकार ने उन्हें कहा था कि भाजपा का कोई फ्यूचर नहीं है, ऐसे में गडकरी को कांग्रेस ज्वाइन कर लेनी चाहिए। इस पर गडकरी ने कहा था कि मैं कुएं में जान दे दूंगा लेकिन कांग्रेस में नहीं आऊंगा क्योंकि मुझे उसकी विचारधारा पसंद नहीं है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 05:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitin Gadkari, Indian National Congress, BJP, Shrikant jichkar

Courtesy: Zeenews

Nitin gadkari

फ़ोटो: Mint

जानिए नितिन गडकरी ने किसे दिया भाजपा को सत्ता में लाने का श्रेय

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लक्ष्मणराव मानकर स्मृति संस्था के संबोधन में भाजपा को सत्ता में लाने वाले नेताओं का नाम लेकर उन्हें सम्मान दिया है। गडकरी ने पार्टी को सत्ता में लाने वालों में सबसे महत्वपूर्ण अटल बिहारी वाजपेयी,लालकृष्ण आडवाणी और दीनदयाल उपाध्याय को बताया है। उन्होंने तीनों नेताओं के साथ साथ यह भी कहा कि अनेक कार्यकर्ताओं ने ऐसा काम किया कि आज हम मोदी जी के नेतृत्व में देश में और कई राज्यों में सत्ता में हैं।

 

सोम, 22 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nitin Gadkari, BJP, Atal Bihari Vajpayee, l k advani, deendayal upadhyay

Courtesy: Punjab kesari

Pushkar Singh Dhami

फोटो: Amar Ujala

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित संसद भवन कक्ष में राज्य की विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को एनएच- 109K के ज्यामित्तीय सुधार एवं चौड़ीकरण के कार्य के लिये उत्तराखण्ड, लो०नि०वि० को निर्माण एजेंसी नामित किये जाने के साथ ही मसूरी में 02 लेन टनल परियोजना के कार्य हेतु लो०नि०वि० को कार्यदायी संस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में आग्रह किया… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 07:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: CM, Pushkar Singh Dhami, Nitin Gadkari, meeting

Courtesy: Amar ujala

electric highway

फोटो: Drivespark

दिल्ली और मुंबई के बीच बनेगा इलेक्ट्रिक हाइवे

दिल्ली से मुंबई के बीच जल्द ही इलेक्ट्रिक हाइवे बनाया जाएगा। दोनों शहरों के बीच बनने वाले इस हाइवे के संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाइड्रोलिक ऑनर्स ट्रेलर एसोसिएशन के कार्यक्रम में जानकारी दी। इस हाइवे पर ट्रॉली बस और ट्रॉली ट्रक रन किए जाएंगे। बता दें कि इलेक्ट्रिक हाइवे पर वाहनों के ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर्स के जरिए पावर सप्लाई की जाती है जिससे इसपर चलने वाले वाहन चार्ज होते है।

रवि, 24 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: electric highway, Electric Vehicles, Nitin Gadkari, Highway

Courtesy: news 18