Nityanand Rai

फोटो: First Post

सरकार ने दिया चीनी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस

केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि बीते दो वर्षों में भारत आए 81 चीनी नागरिकों देश छोड़ने का नोटिस दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नेबताया कि 117 लोगों को वर्ष 2019 और 2021 के बीच वीजा शर्त, नियमों के उल्लंघन करने के लिए डिपोर्ट किया गया है। सरकार ने इस सूची में 726 चीनी नागरिकों को शामिल किया था, जिसमें से 81 को देश छोड़ने को कहा गया है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: loksabha, monsoon session, parliament, Nityanand rai

Courtesy: ABP Live

Capf

फोटो: The Economic Times

विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 84,405 पद रिक्त, दिसंबर, 2023 तक भरने का निर्णय

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में कहा कि विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में 84,405 पद रिक्त हैं और उन्हें दिसंबर, 2023 तक भरने का निर्णय लिया गया है। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभिन्न सीएपीएफ में कुल 10,05,779 पद स्वीकृत हैं जिनमें 84,405 पद रिक्त हैं। कांस्टेबल के पद हेतु वार्षिक भर्ती के लिए एसएससी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 04:47 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Centre, CAPF, Nityanand rai, CRPF, Employment

Courtesy: Jagran

Kashmir

फोटो: Vogue India

जम्मू कश्मीर में धारा 370 निरस्त होने के बाद कुल 34 बाहरी लोगों ने खरीदी संपत्तियां

लोकसभा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मार्च 29 को एक सवाल के जवाब में कहा कि धारा 370 के हटने के बाद देश के कुल 34 लोगों ने जम्मू कश्मीर में संपत्तियाँ खरीदी है। राय ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता हाजी फजलुर रहमान के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी साझा की है। धारा 370 निरस्त होने के बाद भूमि और संपत्तियों के खरीद कानून में केंद्र सरकार ने बदलाव किया था।

बुध, 30 मार्च 2022 - 06:35 PM / by Anand Mishra

Tags: loksabha, Jammu and Kashmir, Nityanand rai, Delhi

Courtesy: DW Hindi

nityanand rai

फोटो: The Economic Times

धारा 370 हटने के बाद मारे गए 439 आतंकवादी : नित्यानंद राय

केंद्र सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में फरवरी दो को बताया कि धारा 370 हटने के बाद से जम्मू कश्मीर में 439 आतंकी मारे गए है। उन्होंने बताया कि इस दौरान यहां 541 आतंकी गतिविधिया हुई है। इन घटनाओं में कुल 98 नागरिकों की मौत हुई है। देश की सुरक्षा के लिए कुल 109 शहीदों ने अपनी जान गंवाई है। इन घटनाओं में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ है।

बुध, 02 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Terrorists, Terrorists Encounter, Nityanand rai, Article 370

Courtesy: Jagran News