Supertech Twin Towers

फोटो: Business Today

सुपरटेक ट्विन टॉवर की जगह मंदिर बनाए जाने की लोगों ने उठाई मांग

सुपरटेक की अवैध ट्विन टावर को ध्वस्त करने के बाद सोसायटी वालों का कहना है कि टॉवर की जगह पर अब मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए पार्क बनाए जाने की मांग भी की गई है। एमेरल्ड कोर्ट सोसाइटी के आरडब्ल्यूए की बैठक में ये चर्चा हुई है। बता दें कि टॉवर गिराए जाने के बाद अभी वहां मलबा पड़ा है, जिसे साफ करने में पूरे तीन महीने का समय लगना है।

शुक्र, 02 सितंबर 2022 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: supertech twin towers, Supertech twin tower, supertech emerald sit team, Noida Twin Tower

Courtesy: AajTak News

noida twin towers

फोटो: The Times of India

ट्वीन टॉवर को लेकर आई SIT की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

उत्तर प्रदेश के नोएडा में स्थित ट्विन टॉवर को लेकर एसआईटी की 46 पेजों की रिपोर्ट से नोएडा अथॉरिटी के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। एसआईटी की रिपोर्ट में नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ देवदत्त समेत कई अन्य अधिकारियों के नाम है। रिपोर्ट में कहा गया कि मंजूरी मिलने से पहले ही ट्विन टॉवर का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक मंजूरी नवंबर 2009 में शुरू हुई जबकि निर्माण जुलाई 2009 में शुरू हो गया था।

बुध, 31 अगस्त 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: Noida, Noida Authority, Noida Twin Tower, SIT

Courtesy: ABP Live

Noida-Twin-Tower

फोटो: Latestly

नोएडा ट्विन टावर विध्वंस के मद्देनज़र स्वास्थ्य आपातकाल के लिए आज 'हाई अलर्ट' पर अस्पताल

सुपरटेक ट्विन टावरों के विध्वंस से उत्तर प्रदेश के नोएडा में धूल के कारण वायु प्रदूषण पैदा होने की आशंका है। ऐसे में सेक्टर 93ए के पास के अस्पताल किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। जेपी अस्पतालों ने कहा, "हम आज के विध्वंस के लिए तैयार हैं। हमने आठ आपातकालीन विभाग बेड, 12 आईसीयू बेड समर्पित किए हैं। सभी आवश्यक दवाओं और उपकरणों से लैस एक एसीएलएस एम्बुलेंस किसी भी दुर्घटना के लिए स्टैंडबाय पर होगी।" 

रवि, 28 अगस्त 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Noida Twin Tower, demolition, Hospitals, High Alert, health emergency

Courtesy: Times Now Hindi

twin towers noida

फोटो: India TV Hindi

कुछ ही घंटों में ध्वस्त होगा नोएडा का ट्विन टॉवर, सरकार ने की ये तैयारी

नोएडा सेक्टर 93 में बने ट्विन टॉवर को गिराने का काम अगस्त 28 को किया जाना है। इसके लिए आसपास के लोगों की स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। इमारत के ध्वस्त होने के दौरान अगर किसी व्यक्ति को हल्की या गहरी चोट, या फिर उठते धूल के गुबार से कोई भी शारीरिक समस्या होगी तो अस्पताल में उसे चित इलाज दिया जाएगा। सरकार ने तीन अस्पतालों को सेफ अस्पताल घोषित किया है।

शनि, 27 अगस्त 2022 - 08:10 PM / by रितिका

Tags: Twin Towers, Noida Twin Tower, supertech twin towers

Courtesy: Zee News

Noida Twin Tower

फोटो: Jagran

नोएडा की ट्विन टावर पर लगेगा 3700 किलो विस्फोटक, अगस्त 28 से गिराया जाएगा

सुपरटेक ट्विन टावर को गिराने के लिए अब 3700 किलो विस्फोटक की जरुरत होगी। ये विस्फोटक इमारत में 10 हजार सुराख के जरिए डाला जाएगा। इसे गिरानी की प्रक्रिया की शुरुआत अगस्त 28 से होगी। हालांकि पहले इसे अगस्त 21 तक गिराने की समय सीमा तय की गई थी। टॉवर गिराने के लिए पुलिस और सीबीआरआई से भी एनओसी नोएडा प्राधिकरण को मिल गई है। एनओसी मिलने के बाद दोनों टॉवर में विस्फोटक लगाया जाएगा।

शनि, 13 अगस्त 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Noida, Noida Twin Tower, Twin tower, Explosives

Courtesy: ABP Live