Noise

फ़ोटो: Mysmartprice

Noise Colorfit Pulse Buzz भारत में हुई लांच, ब्लूटूथ कॉलिंग का मिलता है सपोर्ट

Noise Colorfit Pulse Buzz स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस वियरेबल में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ग्राहकों को इसमें 7 दिन तक की बैटरी भी मिलेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टवॉच में 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और 1.69-इंच TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए ये IP68 रेटेड है। इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। 

गुरु, 09 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: noise, Colorfit, Bluetooth, Calling

Courtesy: Jagran

Noise colourfit pulse smartwatch

फोटो: timesnowhindi.com

Noise ने भारत में लॉन्च की अपनी नई Noise ColorFit Pulse स्मार्टवॉच

Noise ने भारत में अपनी एक नई वॉच Noise ColorFit Pulse Grand स्मार्टवॉच को लॉन्च किया है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री भारत में फरवरी 18 से शुरू होगी। वॉच के सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स को Amazon पर लिस्ट किया गया है। फिटनेस को ध्यान में रखकर इसमें 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं। इनमें वॉकिंग, साइकिलिंग, रनिंग और बास्केटबॉल शामिल हैं। इस नई स्मार्टवॉच को ऑलिव ग्रीन, शैंपेन ग्रे, इलेक्ट्रिक ब्लू और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है।

रवि, 13 फ़रवरी 2022 - 11:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Smartwatch, noise, colourfit, latest gadgets

Courtesy: Aaj Tak

NoiseFit Active

फोटो: Techradar

Noise की एक दमदार स्मार्टवॉच NoiseFit Active भारत में हुई लॉन्च

टेक्नोलॉजी कंपनी Noise ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच NoiseFit Active लॉन्च कर दी है। स्मार्टवॉच में कोरोना काल को देखते हुए ऑक्सीजन मॉनिटर सेंसर SpO2 और हैंड वाश रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिये गए हैं। सात दिनों तक चलने वाली इसकी बैटरी को 2.5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टवॉच को फ्लिपकार्ट और Noise की वेबसाइट पर 3,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। NoiseFit Active में साइक्लिंग, क्रिकेट जैसे 14 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

शनि, 22 मई 2021 - 07:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: noise, Noisefit Active, Smartwatches, new launch

Courtesy: Amarujala