Nokia

फोटो: India TV News

नोकिया ने उन्नत प्रौद्योगिकी विकास के लिए स्थापित की भारत की पहली 6G लैब

नोकिया ने आधिकारिक तौर पर अपनी 6जी लैब का अनावरण किया है। इस अत्याधुनिक लैब का वर्चुअल उद्घाटन भारत के रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। समारोह के दौरान, वैष्णव ने विशेष रूप से परिवहन सुरक्षा, स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में दिलचस्प उपयोग के मामलों को बढ़ावा देने के लिए प्रयोगशाला की क्षमता पर प्रकाश डाला। इन विकासों से भारत की व्यापक डिजिटल इंडिया पहल में महत्वपूर्ण योगदान मिलने की उम्मीद है।

शुक्र, 06 अक्टूबर 2023 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nokia, 6g lab, aims, digital future, बेंगलुरु

Courtesy: Janta Se Rishta

5g

फोटो: TOI

एयरटेल इसी महीने सैमसंग, नोकिया और एरिक्सन के साथ मिलकर 5जी सेवाएं करेगी शुरू

एयरटेल ने ऐलान किया है कि उसने इसी महीने देश में 5G सेवाएं शुरू करने के लिए एरिक्सन, नोकिया और सैमसंग के साथ 5G नेटवर्क समझौतों पर साइन किए हैं। एयरटेल के एमडी और सीईओ गोपाल विट्टल ने कहा कि हमें यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि एयरटेल अगस्त में 5G सेवाओं को शुरू करेगी। एयरटेल दुनिया भर के बेस्‍ट टेक्नोलॉजी पार्टनर्स के साथ मिलकर काम करेगी।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Airtel, Nokia, Samsung, 5G

Courtesy: Amar ujala

Nokia

फ़ोटो: Nokia Corporation

नोकिया ने अपना दमदार स्मार्टफोन Nokia G11 Plus किया लॉन्च

नोकिया ने अपना दमदार स्मार्टफोन Nokia G11 Plus लॉन्च कर दिया है। फोन की बैटरी को लेकर 3 दिनों तक के बैकअप का दावा किया गया है इसके साथ ही फोन का कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। कनेक्टिविटी के लिए Nokia G11 Plus में 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और 3.5mm का हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन की कीमत 10400 रुपये है।

बुध, 29 जून 2022 - 09:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nokia, Launch, Smartphone, G11plus

Courtesy: Jagran

Nokia

फ़ोटो: Mysmartprice

Nokia भारत में लांच कर सकता है अपने दमदार C series और G series स्मार्टफोन

Nokia C सीरीज, Nokia G सीरीज भारत में जल्द लांच हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन की SAR वैल्यू कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर भारत क्षेत्र के अंतर्गत लिस्ट हुई देखी गई है। Nokia C सीरीज में एंट्री लेवल के स्मार्टफोन हैं। वहीं Nokia G-series में मिड रेंज के स्मार्टफोन हैं। कीमत की बात करें तो Nokia C series के बेस मॉडल की कीमत लगभग 7,000 रुपये से शुरू होती है। और Nokia G Series की कीमत लगभग 12,300 रुपये से शुरू होती है। 

सोम, 06 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nokia, C series, G series, Launch, India

Courtesy: Zee News

Nokia Tv

फ़ोटो: Nokia

Nokia ने लांच किया बेहद कम कीमत का 55 इंच का स्मार्ट टीवी, डॉल्बी ऑडियो से लैस

Nokia ने भारतीय बाजार के लिए 55 इंच का 4K स्मार्ट टीवी लांच किया है। 55 इंच के इस मॉडल की कीमत 38,999 रुपये है। 4K के इस मॉडल में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3840 x 2160 रिजॉल्यूशन है। यह मॉडल HDR10 और डॉल्बी विजन को भी सपोर्ट करता है। ये एंड्रॉइड टीवी 11 ओएस, डॉल्बी ऑडियो के साथ 24W स्पीकर, डुअल बैंड वाईफाई से लैस है।

मंगल, 03 मई 2022 - 03:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Nokia, Smart TV, 4K, Launch

Courtesy: Zee News

Nokia G21

फोटो: NDTV

लॉन्च से पहले लीक हुआ Nokia G21 स्मार्टफोन, इसी महीने हो सकता है लॉन्च

Nokia इस महीने अपना नया बजट स्मार्टफोन Nokia G21 लॉन्च कर सकता है। इसके बारे में कुछ लीक्स भी सामने आई हैं। इसमें 6.5-इंच का एलसीडी HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन यूनिसोक T606 प्रोसेसर पर चल सकता है। इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसमें 5000mah की बढ़ी बैटरी भी देखने को मिल सकती है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 04:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Smartphones, nokia G21, Nokia

Courtesy: Zee News

Apple I phone 11 vs Nokia 3310

फोटो: Business Insider

ऐप्पल आईफोन 11 और नोकिया 3310 के बीच हुई मजबूती की रेस

सोशल मीडिया पर इन दिनों 2019 का एक वीडियो वायरल हो रहा है।इस वीडियो में ऐप्पल आईफोन 11 और नोकिया 3310 को कार के टायर के नीचे रखा जाता है। नोकिया 3310 के ऊपर टायर चढ़ने के बाद जब यूट्यूबर ने फोन देखा तो फोन का पिछला कवर टूट चुका था। फोन चालू नहीं हो रहा था। वहीं ऐप्पल आईफोन 11 पर टायर चढ़ाने के बाद इसका बैक पैनल भी टूट गया था। मगर इसे चालू करके… read-more

बुध, 04 अगस्त 2021 - 07:40 PM / by रितिका

Tags: Nokia Phones, Nokia, Youtube, Apple

Courtesy: Zee news

Nokia C01

फोटो: GSMArena

Nokia ने पेश किया अपना सस्ता बजट स्मार्टफोन Nokia C01 Plus

Nokia ने अपना नया स्मार्टफोन Nokia C01 को रूस में लॉन्च कर दिया है। नए स्मार्टफोन की कीमत 6,600 रुपये रखी गई है। स्मार्टफोन में UNISOC SC9863A प्रोसेसर के साथ 1GB रैम और 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Nokia C01 में 5.45 इंच का HD+ LCD डिसप्ले दिया गया है। स्मार्टफोन के कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें रियर और सेल्फी दोनो में 5MP का कैमरा देखने को मिलेगा।

गुरु, 10 जून 2021 - 06:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Nokia, hmd global, Nokia c01, new smartphone

Courtesy: Live Hindustan

Nokia C20 Plus

फोटो: Gizmochina

Nokia C20 Plus और C30 होंगे HMD ग्लोबल की तरफ से अपकमिंग स्मार्टफोन

खबरों के मुताबिक Nokia C20 का अपग्रेडेड वर्जन Nokia C20 Plus लॉन्च करने वाली है। नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड होगा, जिसमें Unisoc SC9863A प्रोसेसर दिया जा सकता है। Plus वर्जन में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। बात करें कैमरा की तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। बता दें, इसके साथ ही Nokia C30 भी लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी कीमत 9 हजार रूपये हो सकती है।

गुरु, 27 मई 2021 - 04:40 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Nokia Phones, Nokia, hmd global, new smartphone

Courtesy: Live Hindustan

Nokia

फोटो: Navbharat Times

Nokia अप्रैल 8 को लॉन्च कर सकता है G सीरीज के स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HMD Global अप्रैल 8 को लॉन्च इवेंट करने जा रही है। जो भारतीय समय अनुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। खबरों की माने तो इस इवेंट में कंपनी G सीरीज के Nokia G10 और Nokia G20 मार्केट में उतार सकती है। इसके अलावा Nokia X10 और Nokia X20 के लॉन्च होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।बात करें स्पेसिफिकेशन की तो Nokia X सीरीज के दोनों फोन में स्नैपड्रैगन 480 5G प्रोसेसर दिया गया है। वहीं G सीरीज में 4G Volte मिलेगा।

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 10:32 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: hmd global, Nokia, Nokia G20, Nokia G10

Courtesy: Abplive