Khesari Lal yadav

फोटो: Postsen

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट: बिहार

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ बिहार के छपरा की जिला अदालत ने चेक बाउंस होने के मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया है। खेसारी लाल और उनकी पत्नी के खिलाफ मृत्युंजय नाथ पांडे ने रसूलपुर थाने में  एफआईआर दर्ज करायी है। इस मामले में यादव उर्फ ​​शत्रुघ्न कुमार को अदालत ने जमानत दे दी थी, लेकिन अब न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रियांशु कुमार ने उनकी जमानत रद्द कर दी है और उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। 

सोम, 24 जुलाई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Bihar court, issues, non bailable warrant, bhojpuri superstar khesari lal yadav

Courtesy: Latestly News

Sonakshi Sinha

फोटो: Zee News

मुरादाबाद में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की एसीजेएम-4 कोर्ट ने अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। लगातार कोर्ट में गैरहाजिर रहने के कारण कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। मुरादाबाद के रहने वाले इवेंट ऑर्गेनाइजर  प्रमोद शर्मा ने कटघर थाने में सोनाक्षी के खिलाफ साल 2018 में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसमें एक्ट्रेस समेत पांच लोगों पर 36 लाख रुपये की रकम हड़पने का आरोप था। इस मामले की अगली सुनवाई अप्रैल 24 को होनी है।

रवि, 06 मार्च 2022 - 01:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Bollywood Actress, Sonakshi Sinha, non bailable warrant, moradabad court

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Khesari Lal

फोटो: tv9hindi

चेक बाउंस मामले में भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव के खिलाफ गैर जमानती वारंट

चेक बाउंस के मामले में भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के खिलाफ एक स्थानीय अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। यादव ने जून 2019 में जिले के राशुलपुर थाना अंतर्गत असाहनी गांव निवासी मृत्युंजय नाथ पांडेय से जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था और उसकी रजिस्ट्री 4, 2019 को की गई थी। असहनी गांव के रहने वाले कृष्ण पांडेय के पुत्र मृत्युंजय नाथ पांडेय ने रसूलपुर थाने मे खेसारी लाल के खिलाफ इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।  

शुक्र, 10 दिसम्बर 2021 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: khesari lal, FIR, non bailable warrant

Courtesy: Aajtak News