Fifa anthem

फ़ोटो: Indian express

फीफा ने लॉन्च किया एंथम सॉन्ग, बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा भी आई नज़र

कतर में होने वाले 2022 के फीफा विश्व कप के लिए एंथम सॉन्ग "लाइट द स्काई" लॉन्च हो गया है। इस सॉन्ग में बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही भी नज़र आ रही है। अक्टूबर 7 की शाम रिलीज हुए इस गाने में नोरा फतेही नाचते-गाते दिख रही है। फीफा ने इसे अपने ऑफिशियल ट्विटर व यूट्यूब पर साझा किया है।बता दें की नोरा फीफा वर्ल्ड कप में भारत और साउथ ईस्ट एशिया का प्रतिनिधित्व करने वालीं एकमात्र अभिनेत्री… read-more

शनि, 08 अक्टूबर 2022 - 05:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nora Fatehi, 2022 FIFA World Cup, anthem song, Youtube

Courtesy: Amar ujala

Manike

फोटो: By Newstrack

फिल्म 'थैंक गॉड' का सॉन्ग माणिके में अप्सरा बनकर नाचती दिखी नोरा फातेही

बॉलीवुड फिल्म थैंक गॉड का धमाकेदार नया गाना माणिके रिलीज हो गया है। अभिनेत्री नोरा फतेही इस गाने में अप्सरा के भेष में सिद्धार्थ मल्होत्रा को रिझाती दिख रही है। गाने में नोरा और सिद्धार्थ की शानदार कैमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है। नोरा का डांस इस गाने में और बेहतरीन बना रहा है। बता दें कि ‘माणिके’ को जुबिन नौटियाल और सूर्य रगुन्नाथन के अलावा श्रीलंकाई… read-more

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Ajay Devgn, siddharth malhotra, Nora Fatehi

Courtesy: News 18 Hindi

Nora fatehi and sukesh chandrashekhar

फ़ोटो: Loksatta

दिल्ली पुलिस से बोली नोरा फतेही, सुकेश चंद्रशेखर बनाना चाहता था संबंध

मनी लांड्रिंग मामले के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने दिल्ली पुलिस के सामने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए है। सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क तोड़ने वाले सवाल को लेकर नोरा ने कहा कि सुकेश उनके साथ जबरदस्ती संबंध बनाना चाहता था इसलिए नोरा ने उससे संपर्क तोड़ लिया। गौरतलब है कि नोरा फतेही के साथ इस मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज से भी पूछताछ की जा रही है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 03:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Nora Fatehi, Sukesh Chandrasekhar, Money laundering case, Delhi Police

Courtesy: News18hindi

Nora Fatehi

फोटो: India TV News

दिल्ली पुलिस ने सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही को भेजा समन

चोर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नोरा फतेही को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने आज सितंबर 15 को पूछताछ के लिए बुलाया है। अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से इसी मामले के सिलसिले में बुधवार को आठ घंटे से अधिक समय तक ईओडब्ल्यू अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद नोरा को मामले में एक और दौर की पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

गुरु, 15 सितंबर 2022 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nora Fatehi, investigation, Delhi Police, Sukesh Chandrasekhar, Money laundering case

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Nora Fatehi

फोटो: Telegraph India

सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में हुई अभिनेत्री नोरा फतेही से पूछताछ

महाठग सुकेश चंद्रशेखर की ठगी के मामले में नोरा फतेही से आर्थिक अपराध शाखा लगभग छह घंटे तक पूछताछ की गई है। नोरा फतेही पुछताछ के लिए रोज मंदिर मार्ग स्थित आर्थिक अपराध शाखा में पहुंची थी। उन्होंने टीम के सामने अपना बयान दर्ज कराया है। माना जा रहा है कि नोरा फतेही को आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज़ को भी आरोपी बनाया गया है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 03:55 PM / by रितिका

Tags: Sukesh Chandrashekhar, Nora Fatehi, Jacqueline Fernandez, EOW

Courtesy: ABP Live

Prince Narula, Azma Fallah

फोटो: Hindustan Times

अज़मा फल्लाह के कमेंट पर भड़के प्रिंस नरुला: अगर दोबारा पर्सनल गई तो...

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के शो लॉकअप में बिग बॉस विनर प्रिंस नरुला की एंट्री हो चुकी है। प्रिंस और नोरा फतेही को लेकर अज़मा फल्लाह ने पर्सनल कमेंट किया जिसे लेकर प्रिंस काफी गुस्सा हुए। प्रिंस ने भड़कते हुए अज़मा को दोबारा पर्सनल कमेंट ना करने की चेतावनी दी। बता दें कि प्रिंस नरुला की शादी बिग बॉस फेम युविका चौधरी से हुई है। दोनों की मुलाकात बिग बॉस में हुई थी।

मंगल, 19 अप्रैल 2022 - 07:30 PM / by Varun Sharma

Tags: Kangana Ranaut, Lock Upp, Prince Narula, Nora Fatehi

Courtesy: Aaj Tak

Nora and Jacqueline

फोटो: Mid Day

नोरा के बाद जैकलीन से पूछताछ करेगी ईडी: मनी लॉन्ड्रिंग मामला

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अक्टूबर 15 को पूछताछ करेगा। इससे पूर्व ईडी ने अक्टूबर 14 को नोरा से पूछताछ की थी। बता दें कि दोनों अभिनेत्रियों से तिहाड़ जेल में सजा काट रहे सुकेश चंद्रशेखर द्वारा की गई 200 करोड़ की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूछताछ हो रही है। माना जा रहा है कि ईडी दोनों अभिनेत्रियों को इस मामले में गवाह बना सकती है।

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 06:15 PM / by रितिका

Tags: Nora Fatehi, Jacqueline Fernandez, Money laundering case, Enforcement Directorate

Courtesy: ABP News

Bhuj film Teaser out

फ़ोटो: Hotstar

आउट हुआ अजय देवगन की फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' का टीजर

अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म 'भुज' का टीज़र आउट हो चुका है। टीजर को नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। टीजर में अजय देवगन के अलावा नोरा फतेही, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा दिखाई दे रही हैं। फ़िल्म का जुलाई 12 को रिलीज़ होगा और फ़िल्म अगस्त 13 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की कहानी दिखाई जाएगी।

रवि, 11 जुलाई 2021 - 04:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ajay Devgn, Sanjay Dutt, Bhuj, Nora Fatehi

Courtesy: Ndtv Hindi News

Madhuri Dixit

फोटो: zeenews

Dance Deewane 3: माधुरी दीक्षित की जगह अब शो को जज करेंगे सोनू सूद और नोरा फतेही

'डांस दीवाने 3' को जज कर रहीं माधुरी दीक्षित अब कुछ एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगी। इस शो की शूटिंग मुंबई हो रही थी लेकिन अब इसके सेट को बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया गया है। माधुरी को तुरंत बेंगलुरु जाना संभव नहीं है इसलिए आने वाले 4 एपिसोड्स में वो नजर नहीं आएंगी। अब माधुरी की जगह सोनू सूद और नोरा फतेही शो को जज करेंगे। शो मेकर्स द्वारा एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है।

गुरु, 29 अप्रैल 2021 - 02:16 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: dance deewane 3, Reality show, madhuri dixit, Sonu Sood, Nora Fatehi

Courtesy: Aajtak News

इंडिया बेस्ट डांसर के स्टेज़ पर नोरा फतेही ने किया शानदार डांस

इंडिया बेस्ट डांसर के स्टेज़ पर नोरा एक कंटेस्टेंट के साथ डांस करती हुई नजर आईं। अक्सर शोज़ में कंटेस्टेंट उनके साथ डांस करने की इच्छा जाहिर करते हैं पर इस बार नोरा ने ही कंटेस्टेंट के साथ डांस करने की इच्छा जाहिर कर दी। नोरा ने अपने फेमस गाने दिलबर पर जबरदस्त डांस किया और सभी का दिल जीत लिया। कंटेस्टेंट और नोरा ने बेहद रोमांटिक डांस किया जिस पर जजेज़ टेरेंस लुइस, गीता और मलाइका अरोड़ा ने उनकी जमकर तारीफ की और 10-10 नंबर भी दे दिए।

सोम, 22 मार्च 2021 - 11:42 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Nora Fatehi, Bollywood, india best dancer, Viral video

Courtesy: ABP Live