Red alert

फ़ोटो: Aajtak

मौसम विभाग ने इन राज्यों में जारी किया है भारी बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में होने वाली भारी बारिश की चेतावनी देते हुए कुछ राज्यों में अलर्ट जारी किया है। अलर्ट वाले राज्यों में तमिलनाडु,पश्चिम बंगाल,जम्मू कश्मीर,यूपी,उत्तराखंड सहित कुछ ऐसे राज्य हैं, जहां भारी बारिश होगी और कई जगह भारी बारिश के कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। यह अलर्ट सितंबर 3 से आगामी 4 दिनों के लिए है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: weather forecast, Red Alert, heavy rains, North East India

Courtesy: Indiatv

Assam flood

फ़ोटो: Onmanaroma

असम में तबाही मचा रही है बाढ़, अब तक 24 लोग गंवा चुके अपनी जान

असम में पूर्व मानसून बारिश से आई बाढ़ ने तबाही मचाई है। यहां 24 लोग बाढ़ के चलते अपनी जान गंवा चुके है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मिली जानकारी के अनुसार करीब 7.20 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए है जबकि 91,518 प्रभावित लोग वर्तमान में राज्य भर में 269 राहत शिविरों में रह रहे हैं। राहत कार्य के लिए भारतीय सेना,राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल,राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल और स्वयंसेवक की मदद ली गई है।

सोम, 23 मई 2022 - 12:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Assam, Assam floods, North East India

Courtesy: Live hindustan

Amit Shah

फोटो: DNA India

मोदी सरकार ने खत्म किया दिल्ली और उत्तरपूर्वी भारत के बीच का अंतर : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तिरप में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 2022 तक मोदी सरकार ने दिल्ली और नॉर्थ ईस्ट के बीच के अंतर को खत्म कर दिया है। नॉर्थ ईस्ट को भारत भर में गजब का प्यार मिलता है। पीएम मोदी ने ना सिर्फ नॉर्थ ईस्ट की भाषाओं की चिंता की बल्कि नई शिक्षा नीति के तहत उन भाषाओं को महत्ता देनी भी शुरू की है।

शनि, 21 मई 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Amit Shah, Home Minister Amit Shah, North East India, PM Modi

Courtesy: ABP Live

Union Home Ministry

फोटो: India Tv Hindi

 केंद्रीय गृह सचिव ने ली असम और मिजोरम सीमा विवाद पर ताजा स्थिति की जानकारी

गृह सचिव अजय भल्ला की अध्यक्षता में जुलाई 27 को असम और मिजोरम के मुख्य सचिवों और पुलिस महानिदेशकों की बैठक हुई। यह बैठक दो घंटे तक चली। गृह सचिव की अध्यक्षता में दोनों राज्य सरकारें तटस्थ बल की तैनाती पर सहमत हो गई हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल-सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में राष्‍ट्रीय राजमार्ग-306 के साथ असम-मिजोरम सीमा पर हिेसा प्रभावित क्षेत्र में सीआरपीएफ की तैनाती की जाएगी।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 08:15 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Mizoram, Assam, North East India, violence

Courtesy: Amar Ujala News

Assam CM

फोटो: News Track

असम-मिजोरम हिंसा के बाद हेमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान

असम-मिजोरम सीमा पर हुई हिंसा के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव जारी है। असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने आरोप लगाया कि मिजोरम रिजर्व फॉरेस्ट इलाके में कब्जा करने की कोशिश कर रहा है जिसे वह नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व शर्मा ने मीडिया से कहा कि जब फायरिंग हो रही थी, मैंने मिजोरम के मुख्यमंत्री को छह बार कॉल किया, उन्होंने सॉरी कहा और मुझे बातचीत के लिए आइजोल बुलाया।

मंगल, 27 जुलाई 2021 - 06:00 PM / by देवजीत सिंह

Tags: asam, Mizoram, Assam Chief Minister, North East India

Courtesy: NBT News