Novy Kapadia

फोटो: The Quint

भारतीय फुटबॉल की आवाज नोवी कपाड़िया का निधन

भारतीय फुटबॉल की आवाज माने जाने वाले नोवी कपाड़िया का 68 वर्ष की उम्र में नवंबर 18 को निधन हो गया। उन्हें पिछले काफी समय से मोटर न्यूरोन की समस्या थी। बतौर पत्रकार और कमेंटेटर उन्होंने कई फीफा विश्व कप कवर किए थे। उन्हें भारतीय फुटबॉल से भी काफी लगाव था। उन्होंने भारतीय फुटबॉल पर 'Barefoot to Boots' नामक एक किताब भी लिखी थी। उनके निधन के बाद कई जानी मानी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Novy Kapadia, Football, Death, National

Courtesy: Aaj Tak News