Putin and Joe Biden

फ़ोटो: bbc

पुतिन जो परमाणु धमकी दे रहे है , वो मजाक नहीं है - अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने न्यूयॉर्क में डेमोक्रेटिक पार्टी के फंडरेजिंग कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को लेकर बड़ी बात कही है। परमाणु हमले की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा -"पुतिन जो परमाणु धमकी दे रहे हैं, वो मजाक नहीं है। जिस तरह के हालात हैं, उससे ऐसा लग रहा है कि हम उसी तरफ बढ़ रहे हैं।" वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि, यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध में वे शांति का रास्ता भी खोज रहे है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 06:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Joe BIden, Vladimir Putin, Nuclear Weapons, Nuclear Bomb

Courtesy: Zeenews

Gaznavi Missile

फ़ोटो: Hindustan Times

पाक ने परमाणु क्षमता से लैस गजनवी बैलिस्टिक मिसाइल का किया परीक्षण

पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस गजनवी बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर है। पाकिस्तानी फौज की मीडिया इकाई अंतर सेवा जनसंपर्क की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। उसने एक बयान में बताया है कि गजनवी मिसाइल के प्रक्षेपण के साथ ही ‘सेना के सामरिक बल कमान के वार्षिक फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास का’ समापन हो गया है। यह बैलिस्टिक मिसाइल 290 किलोमीटर तक परमाणु और पारंपरिक विस्फोटक ले जाने में सक्षम है।

गुरु, 04 फ़रवरी 2021 - 05:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Pakistan, Ballistic Missile, Nuclear Weapons, China

Courtesy: Jagran News

Donald trump

फोटो: DD News

ईरान के लिए अमेरिका के तेवर सख्त, ट्रम्प ने सम्पत्ति जब्त करने के दिये आदेश

अमेरिका और ईरान के संबंधों का चर्चा पुराना है लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के प्रति अपने तेवर और सख्त कर दिए हैं। साथ ही यह फैसला भी लिया है कि जिस भी व्यक्ति के तार ईरान के हथियार आपूर्ति या आर्थिक सहायता से जुड़े हुए हैं उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी। यह फैसला उस खबर के बाद लिया गया है जिसमें यह पुष्टि हुई थी कि ईरान एक साल के अंदर परमाणु हथियार बना सकता है।

मंगल, 22 सितंबर 2020 - 11:29 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Donald Trump, Iran, Nuclear Weapons

Courtesy: Live hindustan