CM Yogi Adityanath takes Oath

फोटो: Twitter

योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्च 25 को लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी के अलावा केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। माना जा रहा है कि योगी कैबिनेट में 52 मंत्रियों को शामिल किया… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, Uttar Pradesh Government, Oath Ceremony

Courtesy: TV 9 Hindi

Yogi Adityanath Oath Ceremony

फोटो: Jansatta

आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे योगी आदित्यनाथ

भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। आदित्यनाथ ने मार्च 25 को यूपी में दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया था। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 403 में से 274 सीटें हासिल कीं, जो राज्य में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने वाली तीन दशकों में पहली पार्टी बन गई। इस मेगा इवेंट में आदित्यनाथ और नए मंत्री शपथ लेंगे, उसमें पीएम मोदी, केंद्रीय… read-more

शुक्र, 25 मार्च 2022 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Yogi Adityanath, Oath Ceremony, PM Modi

Courtesy: Navbharat Times

CM Yogi adityanath Oath

फोटो: Scroll.in

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण के लिए हो रही खास तैयारियां

यूपी में दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ का लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य होने जा रहा है, जिसके लिए खास तैयारियां की जा रही है । स्टेडियम के पास नौ हेलिपेड, 21 हजार गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था, 70 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। इकाना स्टेडियम तक पहुंचने वाले रास्ते के आसपास भी 10 हजार गमले लगाए हए है। 

बुध, 23 मार्च 2022 - 09:35 AM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Oath Ceremony, BJP, BJP Government

Courtesy: ABP Live

CM Yogi Adityanath

फोटो: Hindustan Times

योगी मार्च 21 को लेंगे सीएम पद की शपथ, टूटेगा 37 वर्षों का रिकॉर्ड: उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दूसरा शपथग्रहण समारोह संभावित रुप से मार्च 21 को आयोजित हो सकता है। समारोह के लिए अटल बिहारी वाजपेयी इकना स्टेडियम को चुना गया है। यूपी में 37 वर्षों बाद लगातार दूसरी बार किसी पार्टी की सरकार बनी है। इस शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेता… read-more

बुध, 16 मार्च 2022 - 05:30 PM / by रितिका

Tags: CM Yogi Adityanath, Yogi Adityanath, UP government, Oath Ceremony

Courtesy: ABP Live

Bhagwant maan

फोटोः Mint

AAP की सरकार बनाने के लिए आज भगवंत मान अपना दावा पेश किया

AAP के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान आज राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात कर विधायकों का समर्थन पत्र सौंपकर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया। पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीती हैं। विधायक दल की बैठक में AAP नेता अमन अरोड़ा ने मार्च 12 को यह बात कही, जिसमें सभी विधायकों ने औपचारिक रूप से भगवंत मान को अपना नेता चुना है। 

शनि, 12 मार्च 2022 - 06:00 PM / by Abhishek Kumar

Tags: Aam Aadmi Party, Punjab Government, Oath Ceremony

Courtesy: Patrika

Oath ceremony

फ़ोटो: the Assam tribune

गुजरात कैबिनेट में 24 मंत्रियों ने ली शपथ

गुजरात को भूपेंद्र पटेल के रूप में नया सीएम मिलने के बाद सितंबर 16 को गुजरात कैबिनेट में 24 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली। इन मंत्रियों को राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा शपथ दिलाई गई। गुजरात की नई कैबिनेट में किसी भी पुराने मंत्री को जगह नहीं दी गई है। कैबिनेट में पुराने मंत्रिमंडल में से किसी को जगह नहीं मिलने पर पार्टी में अंदरूनी कलह के भी आसार हैं। 

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 06:30 PM / by अदनान फैसल

Tags: CM Bhupendra Patel, Oath Ceremony, Gujrat, politics

Courtesy: Samachar plus

The Indian express

फ़ोटो: The Indian Express

भूपेन्द्र सरकार के नए मंत्री मंडल का आज होगा शपथ ग्रहण समारोह

गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के नए मंत्री मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सितम्बर 16 को आयोजित किया जायेगा। शपथ ग्रहण समारोह में 27 विधायक शपथ लेंगे। वहीं मिली जानकारी के अनुसार , भूपेन्द्र सरकार की नई कैबिनेट में सारे नए चेहरे हो सकते है। इस बार गुजरात में भाजपा नो रिपीट थ्योरी पर नए चेहरों को प्राथमिकता देने जा रही है। बताया जा रहा है कि नए मंत्री मण्डल में महिलाओं की भी संख्या बढ़ाई जा सकती है ।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 01:01 PM / by अदनान फैसल

Tags: CM Bhupendra Patel, Oath Ceremony, Gujarat

Courtesy: Zee news

Cm Bhupendra Patel

फ़ोटो : patrika

अगले दो दिनों में हो सकता है गुजरात मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण

गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण के बाद से ही नेताओं में मंत्रिमंडल में जगह पाने को लेकर बेचैनी बढ़ी हुई है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता यमल व्यास के मुताबिक नए मंत्रियों के मुताबिक अगले दो डॉइनों में मंत्रिमंडल को भी शपथ दिलाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के नेताओं के नाम पर मंथन जारी है। मंत्रिमंडल में जगह बनाने के लिए कई नेता भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के लगातार संपर्क में हैं।

बुध, 15 सितंबर 2021 - 12:20 PM / by अदनान फैसल

Tags: CM Bhupendra Patel, Gujarat, Oath Ceremony, politics

Courtesy: Amar ujala news

Bhupendra Patel

फोटो: TV9

भूपेंद्र पटेल कल लेंगे गुजरात के मुख्यमंत्री की शपथ

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल ने सितंबर 12 को एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस कांफ्रेंस में कहा गया कि सितंबर 13 को भूपेंद्र पटेल अकेले मुख्यमंत्री के तौर पर पद व गोपनीयता की शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि नए मंत्रिमंडल की घोषणा कुछ दिनों में कर दी जाएगी। गौरतलब है कि भूूूपेंद्र पटेल ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने के बारेे में उन्हें कुछ मालूम नहीं था।

रवि, 12 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: CM Bhupendra Patel, Oath Ceremony, Gujrat, politics

Courtesy: UNI

Subaida Invited in Oath Taking Ceremony

फोटो: News 18

चार बकरियाँ बेंचकर सुबैदा ने वैक्सीन चैलेंज फंड में दान किए रुपए

केरल की रहने वाली 61 वर्षीय सुबैदा ने चार बकरियाँ बेंचकर प्राप्त हुए पैसों को कोविड-19 वैक्सीन चैलेंज में दान किए थे। गौरतलब है की सुबैदा चाय की दुकान से अपना घरखर्च चलाती हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 5000 रुपये दान देकर उदारता की मिसाल पेश की। जिसके बाद कोल्लम कलेक्टर ने उन्हे एलडीएफ सरकार के शरपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की सूचना दी। शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें वीवीआईपी… read-more

शनि, 22 मई 2021 - 06:22 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Kerela, Oath Ceremony, LDF, Coronavirus

Courtesy: Dainik Bhaskar