Chia Seeds

फ़ोटो: India TV

चिया सीड्स से वजन कर सकते हैं नियंत्रित, ब्लड शुगर को भी करता है कंट्रोल

चिया सीड्स एक सुपरफूड है, जो आपको वजन कम करने में बहुत मदद करता है। चिया सीड्स फाइबर,प्रोटीन, पॉलीअनसेचुरेटेड फैट,ओमेगा 3-6,और कई माइक्रो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। यह हृदय स्वास्थ्य पर लाभकारी प्रभाव डालता है और रक्त में शर्करा के स्पाइक्स को भी नियंत्रित भी करता है।चिया सीड्स की उच्च फाइबर सामग्री पाचन को धीमा कर देती है, जो भोजन खाने के बाद ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकती है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।

गुरु, 02 जून 2022 - 09:19 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Chia seeds, Health, blood sugar, obesity

Courtesy: News18

diabetic

फोटो: YaleNews

डायबिटीज और मोटापे के मरीजों में ब्लड फैट बढ़ना है नुकसानदेह: स्टडी

डायबिटीज टाइप 2 और मोटापे के मरीजों में ब्लड फैट बढ़ने से मरीजों की हालत अधिक गंभीर होने लगती है। ब्लड फैट के कारण मसल्स के सेल्स में तनाव होता है, जिससे उसके कामकाज की प्रक्रिया प्रभावित होती है। ये जानकारी यूके की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों की स्टडी में आई है। इसे "नेचर कम्यूनिकेशंस" पत्रिका में प्रकाशित किया गया है। ये स्टडी आने वाले समय में इन बीमारियों की रोकथाम और इलाज खोजने में मददगार होगी।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 05:46 PM / by रितिका

Tags: health care, Diabetes, diabetic, obesity

Courtesy: News 18 Hindi

world obesity day

फोटो: World Obesity Federation

दुनिया भर में मनाया जा रहा है विश्व ओबेसिटी दिवस, "एवरीबडी नीड्स टू एक्ट" है इस वर्ष की थीम

दुनिया भर में मार्च चार को विश्व ओबेसिडी दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम "एवरीबडी नीड्स टू एक्ट" रखी गई है। इस दिन को मनाने के पीछे उद्देश्य है कि मोटापे के बारे में अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जाए। लोगों को हेल्दी फूड, एक्सरसाइज आदि के जरिए स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरुक किया जाए। मोटापा एक ऐसी बीमारी है जो कई अन्य बीमारियों को बुलावा देती है। 

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 03:15 PM / by रितिका

Tags: obesity, world obesity day, health care

Courtesy: MSN

obesity

फ़ोटो: Hope Obesity Centre

World Obesity Day: क्या हैं मोटापे के कारण ? छुटकारा पाने के उपाय

आजकल की खराब लाइफस्टाइल से मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। भारत में 5 करोड़ से अधिक लोग मोटापे की समस्याओं से पीड़ित हैं। मोटापे से डायबिटीज की बीमारी, ब्लड प्रेशर लेवल खराब होना, कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, सोते समय खर्राटे आना, किडनी की बीमारी, हार्ट अटैक होना, जोड़ों में दर्द होना, कैंसर होना आदि बीमारियाँ लग सकती है। मोटापे को कम करने के लिए हमे कुछ उपाए करने चाहिये जैसे- कैलोरी कम लेना, चिकनाई वाले खाद्य पदार्थ कम खाना, मीठा इन सबको लिमिट में… read-more

गुरु, 04 मार्च 2021 - 01:42 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: obesity, world obesity day, Fitness, health and fitness

Courtesy: Ndtv Hindi News