फोटो: India TV News
5 अक्टूबर से होगी ODI विश्व कप 2023 की शुरुआत
भारत में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट से पहले, संभावित तिथियों और स्थानों का खुलासा कर दिया गया है। टूर्नामेंट में 46 दिनों की अवधि में खेले गए तीन नॉकआउट सहित 48 मैच होंगे। 2023 ODI विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी और फाइनल 19 नवंबर को निर्धारित किया गया है। अहमदाबाद में फाइनल मैच की मेजबानी करने की संभावना है। चुने गए शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, धर्मशाला, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट और मुंबई शामिल… read-more
Tags: odi world cup 2023, October, schedule, venues
Courtesy: ABP Live
फोटोः Weather.Com
दिल्ली में अक्टूबर में टूटा 58 सालों का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया सबसे कम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस साल दिल्ली में अक्टूबर महीने में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने जानकारी देते हुए बताया कि हर साल अक्टूबर में सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहता है। पूर्वानुमान केंद्र प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आकाश में बादल नहीं छाना तापमान में कमी आने का एक मुख्य कारण है। आगे उन्होने कहा कि दिल्ली में अब तक सबसे कम तापमान 31 अक्टूबर 1937 को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया… read-more
Tags: weather forecast, Delhi, October
Courtesy: NDTV hindi
फोटो: Google
अक्टूबर में दूसरी बार नज़र आएगा दुर्लभ ब्लू मून का नजारा
इस महीने मे दूसरी बार दुर्लभ पूर्णिमा देखने को मिलेगी। अक्टूबर महीने मे दूसरी बार अक्टूबर 31 को दुर्लभ पूर्ण चन्द्र के दर्शन हो सकेंगे। ब्लू मून एक महीने में पड़ने वाली दूसरी पूर्णिमा को कहते हैं। आमतौर पर ऐसा कम ही होता है। इस साल अक्टूबर महीने मे यह दुर्लभ दर्शन करने का मौका आया है। इस महीने की पहली पूर्णिमा 1 और दूसरी 31 अक्टूबर को है । पिछली बार साल 2018 मे ये ब्लू मून की घटना हुई थी, वहीं अगली बार ऐसा साल 2023 अगस्त मे होना है।
Tags: moon, Blue Moon, October
Courtesy: AMARUJALA NEWS