फोटो: Wikimedia
ओडिशा सरकार ने भगवान शिव के मंदिरों में लगाया भांग के उपयोग पर प्रतिबंध
ओडिशा सरकार ने मई 23 को राज्य भर में हिंदू भगवान शिव के सभी मंदिरों में भांग के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया। मानसून के महीनों में होने वाली कांवड़ यात्रा से पहले यह कदम उठाया गया है। उड़िया भाषा साहित्य और संस्कृति विभाग के निदेशक दिलीप राउत्रे ने सभी पुलिस अधीक्षकों और जिला कलेक्टरों को भेजे पत्र में अधिकारियों को भगवान शिव के मंदिरों में भांग के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है।
Tags: Odisha government, strictly enforce, Ban, shiva temples, Cannabis
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Odisha News Insight
डीजल की कीमत में कमी के बाद ओडिशा सरकार ने की बस किराए में कटौती
ओडिशा में मई 26 को डीजल के दाम 102.22 रुपये से घटकर 94.74 रुपये प्रति लीटर होने के बाद, राज्य सरकार ने दैनिक यात्रियों के बोझ को कम करते हुए बस किराए में कटौती की है। घटी हुई दरें स्टेज कैरिज पर लागू होती हैं, न कि ओडिशा राज्य के भीतर चलने वाली टाउन बसों पर। नियमित, डीलक्स और प्रीमियम बसों के किराए में क्रमश: तीन पैसे, छह पैसे और नौ पैसे की कमी की गई है।
Tags: Odisha government, reduced, Fare, fuel prices
Courtesy: Jagran News
फोटो: Twitter
मां तारातारिणी के नए मंदिर का हुआ उद्घाटन, सीएम नवीन पटनायक हुए शामिल
मां तारातारिणी के नए मंदिर का भव्य उद्घाटन समारोह गंजम जिले में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की मौजूदगी में हुआ है। इस दौरान मंदिर में नवीन पटनायक ने भी विधिवत पूजा अर्चना की। मंदिर कार्यक्रम में शामिल हुए नवीन ने कहा कि मंदिल में उत्कलिका कला, वास्तुकला और मूर्तिकला का शानदार मेल देखने को मिला है। भक्तों और पर्यटकों को अनोखी अनुभूति मिलेगी। ये मंदिर 17वीं शताब्दी का है, जिसके गर्भ गृह में जाने के लिए 999 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं।
Tags: Odisha government, Odisha, naveen patnaik
Courtesy: NDTV News
फोटो: Odisha Bytes
ओड़िशा में बढ़ती गर्मी के कारण बंद हुए कॉलेज-यूनिवर्सिटी
ओडिशा सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए आगामी पांच दिनों के लिए राज्य के स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी को बंद करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी उच्च शिक्षा विभाग ने दी है। आदेश के मुताबिक आगामी मई दो तक सभी शैक्षणिक संस्थानों में पढ़ाई नहीं होगी। मगर उच्च संस्थानों में अन्य परीक्षा आयोजन, मूल्यांकन, प्रशासनिक आदि कार्य यथावत जारी रहेंगे। महिला बाल विकास विभाग ने भी अप्रैल 30 तक आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का ऐलान किया है।
Tags: Odisha, Odisha government, Odisha Education
Courtesy: AajTak News
फोटो: Chennaivision
सिविल सेवा उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु हुई 38 वर्ष : ओडिशा
ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिविल सेवाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आयु सीमा को बढ़ाकर 38 वर्ष कर दिया गया है। इससे पहले आयु सीमा 32 वर्ष थी। सिविल सेवा में संशोधित की गई ऊपरी आयु सीमा 2021 में शुरु की गई और 2022 और 2023 में होने वाली भर्ती प्रक्रियाओं में लागू होगी। इस फैसले के बाद सिविल सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत मिली है।
Tags: Odisha, CIVIL SERVICES EXAM, Odisha government
Courtesy: Zee News
फोटो :TV9 Bharat
ओडिशा के लोगों को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने नवंबर 5 को पेट्रोल और डीजल के दाम पर तीन रुपये की कटौती की है। इससे राज्य सरकार को 1400 करोड़ का नुकसान झेलना पड़ेगा। किन्तु केंद्र सरकार के तरफ से एक्साइज ड्यूटी घटाने का नुकसान भी राज्य सरकार द्वारा उठाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा दाम में कमी से ओडिशा को 700 करोड़ का नुकसान और झेलना पड़ा है। यानि ओडिशा को अब कुल 2100 करोड़ का नुकसान उठाना होगा।
Tags: Odisha, naveen patnaik, petrol diesel rate, Odisha government
Courtesy: Aajtak News
फोटो: Scroll.in
स्कूल खुलने के बाद बच्चों में बढ़े कोरोना के मामले, ओडिशा सरकार ने दिखाई सख्ती
ओडिशा में स्कूल खुलने के बाद बच्चों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। अब स्कूलों को कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। राज्य में 762 नए कोरोना संक्रमितों में से 102 मरीजों की आयु 18 वर्ष से नीचे है। मामले बढ़ने के बाद शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है कि शिक्षकों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों को स्कूलों में प्रवेश करने के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी जरुरी किया गया है।
Tags: Odisha, Odisha government, Education, Coronavirus
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Hindu
भारतीय हॉकी टीम को अगले 10 साल तक स्पॉन्सर करेगी ओडिशा सरकार
ओडिशा सरकार ने अगले 10 सालों तक भारतीय हॉकी टीम को स्पॉन्सर करने का फैसला किया है। सीएम नवीन पटनायक ने अगस्त 17 को भारतीय हॉकी टीम की प्रशंसा में एक ट्वीट भी किया। भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सीएम नवीन पटनायक ने यह फैसला लिया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कैप्टन मानप्रीत सिंह ने भी हॉकी टीम के सपोर्ट के लिए ओडिशा सरकार और सीएम नवीन पटनायक की तारीफ की… read-more
Tags: Hockey India, CM Naveen Patnaik, Odisha government, sports
Courtesy: Abp News
फोटो: Times Of India
भारतीय हॉकी में अहम है ओडिशा का योगदान
भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों ने टोक्यो ओलंपिक में हॉकी को एक अलग मुकाम पर पहुंचाया जिसके कारण हॉकी लोगो के लिए केंद्रबिंदु बना रहा। जिसमें पुरूष हॉकी टीम ने कांस्य पदक देश के नाम किया तथा महिला हॉकी टीम ने अंतिम चार में जगह बनाई। हॉकी के उत्थान ओडिशा सरकार ने दोनो 'पुरुष और महिला हॉकी टीमों' को ओलंपिक के लिए स्पोन्शर किया तथा भारतीय हॉकी के लिए अगले पांच वर्षों तक हर स्तर पर खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हॉकी इंडिया संघ के साथ 150… read-more
Tags: Indian Hockey, naveen patnaik, Odisha government, sports
Courtesy: Brifly News
फोटो: Indagacao
कोरोना को कंट्रोल करने के लिए ओडिशा में लगा 14 दिनों का लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर ओडिशा सरकार ने राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। यह लॉकडाउन मई 5 से शुरू होगा मई 19 को समाप्त होगा। राज्य में पिछले 24 घण्टे में 8,015 नए कोरोना मामले सामने आए हैं वहीं 14 लोगों की मौत दर्ज की गई है जिससे राज्य में कोरोना से हुई मौतों का कुल आंकड़ा 2,068 तक पहुंच गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 4,62,622 हो गए हैं।
Tags: Coronavirus, Lockdown, Odisha government, odisha lockdown
Courtesy: Abplive