फोटो: ETV Bharat
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी को मिली यूनाइटेड किंगडम की आधिकारिक यात्रा के लिए केंद्र द्वारा राजनीतिक मंजूरी
केंद्र ने जून 7 को दिल्ली उच्च न्यायालय को अवगत कराया कि उसने आम आदमी पार्टी (आप) नेता और शहर की शिक्षा मंत्री आतिशी को अगले सप्ताह आधिकारिक यात्रा के लिए यूनाइटेड किंगडम जाने की राजनीतिक मंजूरी दे दी है। इससे पहले 6 जून को, 41 वर्षीय नेता ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और केंद्र सरकार को उनकी यात्रा के लिए आवश्यक मंजूरी के संबंध में निर्णय लेने का निर्देश देने का आग्रह किया था।
Tags: Delhi, education minister atishi, gets political clearance, official visit, United Kingdom
Courtesy: Jagran News
फोटो: India TV News
आज से ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए ओडिशा की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। जुलाई 2022 में देश में सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू की अपने गृह राज्य की यह दूसरी यात्रा होगी। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर भुवनेश्वर पहुंचेंगी, जहां वह धर्मार्थ संगठन ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगी।
Tags: president droupadi murmu, official visit, Odisha, jnanaprabha mission
Courtesy: The Voice TV
फोटो: AMM News Hindi
अगस्त एक से चार तक भारतीय दौरे पर रहेंगें मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह अगस्त एक से चार तक भारत की यात्रा पर रहेंगें। सोलिह इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के साथ दोनों देशों के बीच बहुआयामी गठजोड़ और द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे। सोलिह दिल्ली में एक भारतीय व्यापार प्रति मंडल के साथ चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति सोलिह मुंबई में बिज़नेस इवेंट्स में भी… read-more
Tags: President of Maldives, Ibrahim Mohamed solih, official visit, India
Courtesy: Patrika News