ola auto

फोटो: The News Minute

नए साल से महंगी होगा ऐप से ऑटो बुक करना, कई सेवाओं पर होगा असर

नए साल से ऐप आधारित कैब सर्विस की सेवाएं, रेडीमेड कपड़ों की खरीददारी, ऑनलाइन फूड ऑर्डर समेत कई सेवाएं महंगी होने वाली है, जिससे आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा। अबतक टैक्स के दायरे से बाहर रही इन सेवाओं के संबंध में पूर्व की जीएसटी काउंसिल की बैठकों में फैसला लिया गया है। अब ऐप से बुक किए गए ऑटो पर भी जीएसटी लगेगा। जनवरी एक 2022 से नए रेट लागू होंगे, जिससे जेब पर सीधा असर होगा।

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: Ola, Taxi, GST

Courtesy: Aajtak

Ola electric scooter

फोटो: Business Standard

ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड शुरू, जाने कौन ले सकते हैं राइड का मज़ा

ओला ने नवंबर 10 से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 Pro की टेस्ट राइड शुरू कर दी है। यह टेस्ट राइड सिर्फ उन लोगो के लिए है जिन्होंने पहले ही स्कूटर की प्रीबुकिंग की है। जो भी लोग इस टेस्ट राइड का मज़ा लेना चाहते हैं उन्हें अपने साथ ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग की ऑर्डर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट रखना होगा। फिलहाल यह राइड दिल्ली, बैंगलोर, कोलकाता और अहमदाबाद में शुरू हुई है।

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ola, Electric Vehicles, Test Ride, Delhi

Courtesy: Amar Ujala

Ola electric scooter

फोटो: FirstPost

भारत मे जल्द लॉन्च होगी Ola की इलेक्ट्रिक बाइक और कार

मशहूर कैब कंपनी Ola के इलेक्ट्रिक स्कूटर ने आते ही बाजार में तेज़ी से अपनी जगह बना ली है। इसी को देखते हुये Ola जल्द ही भारत मे अपनी इलेक्ट्रिक बाइक और कार भी लॉन्च करने वाला है। इसकी जानकारी Ola के सीईओ ने ट्वीट कर दी। उन्होंने लिखा कि अब कंपनी Ola की इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक कार पर फोकस करेगी। हम देश की 130 करोड़ की जनता के लिए इस मल्टी-मॉडल मोबिलिटी को लाएंगे।

शुक्र, 24 सितंबर 2021 - 09:50 AM / by अजहर फारूक

Tags: Ola, Electric Vehicles, Electric bikes, Twitter

Courtesy: Aajtak News

ओला फ्यूचर फैक्ट्री में सिर्फ महिला वर्कर्स ही करेंगी काम

भारत की जानी-मानी कंपनी ओला की फ्यूचर फैक्ट्री में अब सिर्फ महिलाएं ही कार्यरत होंगी। इससे ओला फ्यूचर फैक्ट्री में दस हजार से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सकेगा। कंपनी के संस्थापक भावेश अग्रवाल ने सितंबर 13 को ट्विटर पर एक शार्ट वीडियो पोस्ट कर यह जानकारी दी है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने भारत में आत्मनिर्भर महिलाओं की जरूरत के बारे में बताते हुए ओला फ्यूचर फैक्ट्री में महिलाओं के संचालन को गर्व की बात बताई है।

सोम, 13 सितंबर 2021 - 06:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ola, Women Empowerment, Automobile

Courtesy: Financial Express

Ola electric scooter will be launch on 15th of August

फोटो: RushLane

अगस्त 15 को लॉन्च होगा ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर, आई जानकारी

मशहूर कैब कंपनी ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को अगस्त 15 को भारत मे लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अगस्त 3 को ट्वीट कर दी है। अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया गया है। कयास है कि ये एक लाख से कम कीमत पर लॉन्च होगा। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। जिसके बाद ये 150 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।

मंगल, 03 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ola, Electric Scooter, Twitter, OLA CHIEF BHAVISH AGGARWAL

Courtesy: Amar Ujala News

Ola Electric Scooter

फोटो: Money Control

देश की कैब प्रदाता कंपनी Ola ने शुरू की अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग

देश की कैब प्रदाता कंपनी Ola ने जुलाई 17 को अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग की कीमत महज 499 तय की गईं है। ये एक रिफंडेबल (वापस होने वाला) अमाउंट है। इस स्कूटर को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट  (Olaelectric.com) के माधम से बुक कर सकते हैं। यह देश की पहली ऐसी कम्पनी है जहाँ किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को इतनी कम राशि में बुक किया जा सकता है।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Ola, Electric Scooter, OLA CHIEF BHAVISH AGGARWAL, Technology

Courtesy: Live Hindustan

Ola Electric Scooter

फोटो: Inc42

जल्द लॉन्च हो सकता है ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर जल्द ही बाजार में दस्तक दे सकता है। ओला के चेयरमैन भाविश अग्रवाल ने अपने एक ट्वीट में पूछा 'ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को ब्लैक के अलावा कौन से रंग के विकल्प में पसंद करेंगे आप'। उनके इस ट्वीट के बाद ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के जल्द लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार फुल चार्ज करने पर 100-150 किलोमीटर तक… read-more

शुक्र, 25 जून 2021 - 09:02 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ola, Ola Electric Scooter, new launch, Automobile

Courtesy: Drivespark

OLA appoints Wayne Burgess as Design chief

फोटो: Economic Times

वेन बर्गेस बने ओला के डिज़ाइनिंग यूनिट चीफ

बेंटले, एस्टन मार्टिन, और जगुआर जैसी कई शानदार गाड़ियों को डिजाइन करने वाले और गाड़ियों की डिज़ाइनिंग में लगभग तीन दशकों का अनुभव रखने वाले वेन बर्गेस को ओला ने अपनी डिज़ाइनिंग यूनिट का चीफ नियुक्त किया है। ओला कंपनी का प्लान दुनिया में सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट बनने का है, जिसके लिए अगले साल तक 1 करोड़ वाहनों का प्रोडक्शन किया जाएगा। बात दें कि, ये जगुआर एफ टाइप स्पोर्ट्स कार के मुख्य डिजाइनर भी थे।

गुरु, 06 मई 2021 - 02:51 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Ola, Electric Vehicles, Wayne Burgess, E-vehicle

Courtesy: Drive Spark

Ola Electric Scooter

Drive Spark

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी जल्द लॉन्च होगा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर

ओला भारतीय बाजार में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के बाद जल्द ही उसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी उतारने वाली है। इसके लिए उसने तमिलनाडु में प्लांट लगाना भी शुरू कर दिया है। अनुमान है कि कंपनी अपना पहला स्कूटर जुलाई 2021 में उतार सकती है, जिसके लिए इसी वित्तीय वर्ष में काम शुरू किया जाएगा। कंपनी का पहला लक्ष्य भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने का होगा। ओला ने हाल ही में हाइपरचार्ज नेटवर्क की भी घोषणा की है।

बुध, 05 मई 2021 - 05:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Electric Vehicles, Electric Scooter, Ola, hypercharge

Courtesy: Drive Spark