PM Modi

फोटो: Twitter

मध्य प्रदेश से 750 km पैदल दिल्ली पहुंचे बुजुर्ग से पीएम मोदी ने की मुलाकात

मध्यप्रदेश के सागर जिले में रहने वाले 63 वर्षीय छोटेलाल अहिरवार ने 750 किलोमीटर पैदल यात्रा तय कर पीएम मोदी से मुलाकात की है। वो अपने क्षेत्र में सामाजिक परेशानियां झेल रहे अनुसूचित जाति तथा रोजगार के लिए गांव में कारखाना लगाने की मांग को लेकर पीएम से मिलने के लिए वह पिछले 22 दिनों से पैदल यात्रा कर रहे थे। जानकारी मिलने पर राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह ने अपने आग्रह पर उनकी मुलाकात पीएम मोदी से करवाई।

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 06:35 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: PM Modi, old man, Village, Scheduled Castes

Courtesy: India TV News

Ramudu

फोटो: Asianet News

सौ वर्ष के बुजुर्ग ने उड़ाया विमान, फ्लाइट इंस्ट्रक्टर बोले याद रहेगा यह दिन

आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिला निवासी रामुडु ने सौ वर्ष की आयु में अपनी विमान उड़ाने की इच्छा को पूरा किया। दरअसल रामुडु के विमान उड़ाने की इच्छा के बाद रामुडु के परिवार द्वारा उनके लिए सरप्राइस प्लान किया गया था। जिसमें उन्होंने एक छोटा जेनिथ एयर 702 विमान जक्कुर से बेंगलुरु तक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ऑड्रे मबेन के साथ उड़ाया। बता दें कि रामुडु का जन्म सन् 1921 जनवरी 9 को हुआ था। और यह स्वतंत्रता सेनानी भी रह चुके हैं।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 05:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Karnataka, Human Intrest Stories, old man, pilot

Courtesy: Aajtak news

Bihar Bank

फोटोः Dainik Bhaskar

वृद्ध के बैंक खाते में आई 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि: बिहार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध जिसका नाम राम बहादुर शाह है उसके बैंक खाते में अचानक से 52 करोड़ रुपये से ज्यादा की धनराशि आई है। वृद्ध निजी सीएसपी संचालक के पास अपनी वृद्धा पेंशन की धनराशि की जांच करवाने गया था। सीएसपी संचालक वृद्ध के बैंक खाते में इतनी धनराशि देख कर आश्चर्यचकित हो गया। यह बात खुद राम बहादुर शाह ने मीडियाकर्मी को बतायी।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 08:50 AM / by Surbhi Shaw

Tags: pension, old man, bank account, CSP, Bihar news