Omicron variant

फोटो: WHO

कर्नाटक ओमिक्रॉन का नया वेरिएंट आया सामने, चौथी लहर की चेतावनी

कर्नाटक में ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो नए मामले सामने आने के बाद चौथी लहर की चेतावनी भी जारी की गई है। कर्नाटक में स्वास्थ्य विभाग ने बेंगलुरू में दो मामलों की जानकारी दी है। इसके बाद राज्य में कोविड टेस्टिंग बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। श्री जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोवैस्कुलर साइंसेज एंड रिसर्च, बेंगलुरु के निदेशक सी.एन मंजूनाथ ने अप्रैल 23 को बताया कि यहां कोरोना के बीए 2.10 और बीए 2.12 वेरिएंट मिले हैं।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: covid 19, Omicron variant, omicron, sub variant

Courtesy: Zee News

omicron variant

फोटो: KING 5

वैक्सीन लगवाने वालों को ओमिक्रॉन संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य जटिलताएं हुई कम : रिसर्च

ओमिक्रॉन वेरिएंट के दौरान देख गया कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवाई है उनमें स्वास्थ्य संबंधित जटिलताएं काफी कम देखी गई है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन और सीडर सिनाई मेडिकल सेंटर की रिसर्च में इसकी पुष्टि हुई है… read-more

सोम, 14 फ़रवरी 2022 - 04:30 PM / by रितिका

Tags: Omicron variant, Omicron cases, Omicron Strain

Courtesy: ABP Live

Covid 19

फोटो: Business Today

ओमिक्रॉन के BA.2 वेरिएंट के मामले आए सामने, ये हैं मुख्य लक्षण

ओमिक्रॉन का नए वेरिएंट Stealth Omicron (BA.2) से ग्रसित मरीजों को नाक बहने, फिर गले में चुभन की शिकायत, स्वाद या सुगंध में कमी का देखने को मिल रही है। इसके कुछ लक्षण डेल्टा वेरिएंट के समना है। कई मामलों में RT-PCR टेस्ट की रिपोर्ट से भी इसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कहा है कि इस वेरिएंट को हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकता है।

मंगल, 25 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Omicron Strain, Omicron variant, Omicron cases

Courtesy: AajTak News

Covid 19 Testing

फोटो: World Economic Forum

रूस में बढ़ा ओमिक्रॉन का खतरा, सुपर स्पीड में फैल रहा है संक्रमण

रूस में कोरोना संक्रमण के ओमिक्रॉन वेरिएंट के जनवरी 23 को 63,205 नए मामले सामने आए है। एक्सपर्ट के मुताबिक ये अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय कोरोना वायरस टास्क फोर्स के मुताबिक जनवरी 21 के बाद जनवरी 23 को ओमिक्रॉन के मामलों में 25% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान संक्रमण से 679 लोगों की जान गई है। ओमिक्रॉन वेरिएंट देश के 89 में से 64 क्षेत्रों में फैल चुका है।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 01:30 PM / by रितिका

Tags: Omicron variant, Omicron cases, Russia

Courtesy: AajTak News

Covid 19

फोटो: AajTak

भारत में ओमिक्रॉन से हुई दूसरी मौत, 3007 हुए ओमिक्रॉन के मामले

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण के कारण दूसरी मौत हो गई है। दूसरा मामला ओडिशा का है, जहां 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिस कारण वो अस्पताल में भर्ती थी। कोविड सैंपल जांच में महिला संक्रमित पाई गई जिसके बाद ओमिक्रॉन की पुष्टी भी हुई। इससे पहले राजस्थान में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ओमिक्रॉन संक्रमण के कारण हो चुकी है। भारत में ओमिक्रॉन के कुल 3007 मामले आ चुके है।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 06:45 PM / by रितिका

Tags: omicron, Omicron variant, Omicron death

Courtesy: The Depth News

College, university closed

फोटो: TV9 Bharatvarsh

महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में सभी कॉलेजों को 15  फरवरी तक के लिए बंद करने का लिया फैसला

महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने जनवरी 5 को एक अहम मीटिंग के बाद राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों को फरवरी 15 तक के लिए बंद करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने राज्य में सभी संस्थानों में होने वाली परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ही आयोजित की जाएंगी। संस्थानों के हॉस्टल भी बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन होगा। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 05:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: COVID-19 outbreak, Coronavirus Pandemic, Omicron variant, Schools, colleges, Universities

Courtesy: AmarUjala

New Variant IHU

फोटो: Quint Hindi

फ्रांस में मिला खतरनाक वेरियंट IHU, नए वेरियंट में पाए गए 46 म्यूटेशन

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्रांस के मारसैल Variant IHU in Marseille में नए वैरिएंट के 12 मामले सामने आए हैं। वैज्ञानिकों ने इसकी पहचान B.1.640.2.के रूप में की है। उनका कहना है कि इस नए वैरिएंट में अब तक 46 म्यूटेशन देखे गए। ये मामले उन लोगों में देखने को मिले हैं जो अफ्रीकी देश कैमरून से लौटे थे। नया वेरियंट एक बड़ा खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वेरिएंट की अभी पहचान नहीं की गई है। 

बुध, 05 जनवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, Omicron variant, NEW VARIANT, virus mutation

Courtesy: India TV

Florona

फोटो: Free Press Journal

इजराइल में सामने आया फ्लोरोना का पहला मामला

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच इजराइल में फ्लोरोना का पहला मामला सामने आया है। फ्लोरोना कोविड 19 और इंफ्लूएंजा का डबल इंफेक्शन है। इस वेरिएंट की जानकारी दिसंबर 30 को अरब न्यूज ने दी है। वहीं इजराइल में कमजोर इम्यूनिटी वालों और बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई जाएगी। बूस्टर डोज के जरिए मरीजों में संक्रमण की दर कम होगी। इससे मौत का जोखिम भी कम होगा। यहां अबतक 1,380,053 मामले सामने आए है।

शनि, 01 जनवरी 2022 - 10:47 AM / by रितिका

Tags: Florona, Israel, Omicron variant, Omicron Scare

Courtesy: Aajtak News

MBBS student corona positive

फोटो: TV9 Bharatvarsh

MBBS के 31 स्टूडेंट्स कोरोना संक्रमित: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज मेडिकल कॉलेज में 31 छात्राएं दिसंबर 28 को कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कॉलेज में करीब 60 स्टूडेंट्स के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, जिनमें से अब तक 31 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक़, संक्रमित छात्राओं को टीके की दोनों खुराक लग चुकी थी। कॉलेज के डीन डॉ सुधीर नानंदकर ने कहा, 'सभी स्टूडेट्स में लक्षण नहीं हैं और उनकी हालत स्थिर है। 

बुध, 29 दिसम्बर 2021 - 06:40 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Covid-19, Coronavirus, MBBS student, Omicron variant, corona positive

Courtesy: Zee News

bad throat

फोटो: The Times of India

वैज्ञानिक ने बताया ओमिक्रॉन का सबसे पहला लक्षण, बरतें सावधानी

दक्षिण अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने ओमिक्रॉन वेरिएंट के नए लक्षणों को लेकर जानकारी दी है। इसके मुताबिक नए वेरिएंट के शुरुआती लक्षणों को देखकर भी इसकी पहचान की जा सकती है। मरीज की आवाज में कई बदलाव दिखते है, जिसमें आवाज का कर्कश होना, फटी आवाज शामिल है। गले में चुभन या बैठा हुआ गला भी इसका प्रमुख लक्षण है। अन्य लक्षणों में नाक बंद, सूखी खांसी और पीठ के निचले हिस्से में दर्द होना भी शामिल है।

सोम, 27 दिसम्बर 2021 - 12:30 PM / by रितिका

Tags: omicron, Omicron variant, Omicron cases

Courtesy: Aajtak