Omicron

फोटो: DNA India

ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BA.2 ने बढ़ाई पूरी दुनिया की चिंता

ओमिक्रॉन ने पूरी दुनिया को डरा कर घरों में कैद किया हुआ है। अब ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट BA.2 ने सबकी चिंता बढ़ा दी हैं। भारत मे इसके अब तक 530 केस सामने आ चुके हैं। माना जा रहा है कि यह लगभग 40 देशो में फैल चुका है। इसका पहला मामला दिसंबर 6 को मिला था। UKHSA के मुताबिक ओमिक्रॉन की तुलना में यह नया वैरिएंट तेजी से फैल रहा है। BA.2 का कोई खास म्यूटेशन नहीं है।

सोम, 24 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Covid-19, omicron, corona new cases

Courtesy: Aaj Tak

Omicron variant

फोटो: Jansatta

ओमिक्रॉन का देश में हो रहा कम्यूनिटी स्प्रेड: INSACOG

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट इस समय कम्युनिटी स्प्रेड के स्तर पर पहुंच गया है। ये जानकारी सरकारी एजेंसी इंडियन सार्स-कोव 2 जीनोमिक्स कंसोर्शियम ने अपनी रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक ओमिक्रॉन वेरिएंट जिन महानगरों में तेजी से फैल गया है, वहां ये काफी हावी हो गया है। कोविड- 19 के जीनोम सीक्वेंसींग का विश्लेषण करने के लिए सरकार ने एक समूह का गठन किया है। ओमिक्रॉन का नया सबवेरिएंट भी लगातार फैल रहा है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 04:05 PM / by रितिका

Tags: Covid-19, Coronavirus, omicron, Community Spread

Courtesy: Zee News

covid 19

फोटो: Hindustan Times

दिल्ली में आए 24, 383 मामले, पॉजिटिविटी रेट हुआ 30% के पार

दिल्ली में जनवरी 14 को यहां कोरोना संक्रमण के 24,383 नए मामले सामने आए है। इस दौरान कुल 34 लोगों की इस घातक वायरस से मृत्यु हुई है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 30% हो गया है। राहत की बात है कि इस दौरान 26,236 लोग स्वस्थ हुए है। इसी के साथ दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 92,273 हो गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में जनवरी माह से ही काफी उछाल देखने को मिला है।

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: omicron, Delhi Corona, Coronavirus Pandemic

Courtesy: AajTak News

Covaxin

फोटो: News 18

कोरोना के हर वैरिएंट के खिलाफ असरदार साबित हुई भारत बायोटेक की कोवैक्सीन

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन ओमिक्रॉन पर भी उतनी ही असरदार साबित हो रही है, जितना कि कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ साबित हुई थी। इसकी पुष्टि एमोरी विश्वविद्यालय ने एक अध्धयन के बाद की है। इतना ही नहीं कोवैक्सीन अल्फा, बीटा, जेटा और कप्पा जैसे वैरिएंट पर भी काफी असरदार साबित हुई है। वहीं भारत बायोटेक ने कहा है कि उनकी कोवैक्सीन अब बड़ों और बच्‍चों के लिए एक ही टीके के तौर पर इस्‍तेमाल की जा सकती है। 

शुक्र, 14 जनवरी 2022 - 10:45 AM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, Covaxin, India, omicron

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Covid 19

फोटो: AajTak

भारत में ओमिक्रॉन से हुई दूसरी मौत, 3007 हुए ओमिक्रॉन के मामले

भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट के संक्रमण के कारण दूसरी मौत हो गई है। दूसरा मामला ओडिशा का है, जहां 50 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिस कारण वो अस्पताल में भर्ती थी। कोविड सैंपल जांच में महिला संक्रमित पाई गई जिसके बाद ओमिक्रॉन की पुष्टी भी हुई। इससे पहले राजस्थान में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत ओमिक्रॉन संक्रमण के कारण हो चुकी है। भारत में ओमिक्रॉन के कुल 3007 मामले आ चुके है।

शुक्र, 07 जनवरी 2022 - 06:45 PM / by रितिका

Tags: omicron, Omicron variant, Omicron death

Courtesy: The Depth News

WHO

फोटो: The Lancet

ओमिक्रॉन को लेकर WHO की चेतावनी, कहा पस्त हो सकता है मेडिकल सिस्टम

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ओमिक्रॉन को लेकर नई चेतावनी देते हुए कहा कि इसे आम सर्दी खांसी समझने की गलती ना करें। ओमिक्रॉन वेरिएंट  को लेकर सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। ये इतना संक्रामक है कि ये पूरे मेडिकल सिस्टम को पस्त कर सकता है। डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपात अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने कहा कि ओमिक्रॉन डेल्टा से कम घातक है मगर ये मौत का कारण बन सकता है। 

बुध, 05 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by रितिका

Tags: WHO, World Health Organisation, omicron

Courtesy: ABP Live

delhi curfew

फोटो: Aajtak

दिल्ली में लगेगा वीकेंड कर्फ्यू, बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली सरकार का फैसला

दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण वीकेंड कर्फ्यू लगाया जाएगा। जनवरी चार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने डीडीएमए की बैठक के बाद बताया कि शनिवार और रविवार कर्फ्यू लगेगा। सरकारी दफ्तरों और निजी ऑफिसों में 50% कर्मचारियों के साथ काम होगा। हालांकि बसों और मेट्रों में 50% फॉर्मूला लागू नहीं किया गया है। ये पूरी क्षमता के साथ ही चलेंगी मगर मास्क के बिना किसी को एंट्री नहीं मिलेगी। 

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 06:00 PM / by रितिका

Tags: omicron, weekend curfew, DDMA

Courtesy: Amar Ujala

ICMR Kit

फोटो: Business Today

ओमिक्रॉन का पता लगाएगी ये किट, आईसीएमआर ने दी मंजूरी

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगाने के लिए टाटा मेडिकल द्वारा स्वदेश निर्मित नई किट Omisure को मंजूरी दे दी है। ये किट भी अन्य RT-PCR किट की तरह काम करेगी, जिसकी रिपोर्ट 10 से 15 मिनट में आएगी। वहीं देश में अबतक अमेरिकी कंपनी थर्मो फिशर द्वारा निर्मित मल्टीप्लेक्स किट का इस्तेमाल हो रहा था, जिसकी कीमत 240 रुपये है। ये स्वदेशी किट के मुकाबले ये थोड़ी महंगी भी थी।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 12:45 PM / by रितिका

Tags: covid 19, ICMR, omicron, Covid-19 tests

Courtesy: Amar Ujala

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal Tests Positive For Covid

फोटो: Times Now News

हलके लक्षणों के साथ कोरोना पॉजटिव हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल COVID-19 पॉजटिव पाए गए है। आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी कोरोनावायरस स्थिति की जानकारी दी। केजरीवाल ने पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट करने और जांच कराने का अनुरोध किया। केजरीवाल में कोरोना के हल्के लक्षण हैं। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि केजरीवाल कोरोना के ओमीक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित… read-more

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 09:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, Covid-19, omicron

Courtesy: Amar Ujala News

Arvind Kejriwal

फोटो: DNA India

कोविड के नए संस्करण 'ओमीक्रॉन' के बढ़ते खतरे के बीच नहीं है 'घबराने की जरूरत: अरविन्द केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनवरी दो को कहा, कोविड के नए संस्करण 'ओमीक्रॉन' के बीच घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा, राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस के मौजूदा मामले हल्के और बिना लक्षण वाले हैं। एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान, अरविंद केजरीवाल ने कहा, "दिल्ली में कोविड मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। वर्तमान में, शहर में सक्रिय मामले 6360 हैं।… read-more

रवि, 02 जनवरी 2022 - 02:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ArvidraKejriwal, omicron, Covid-19

Courtesy: NDTV Hindi