Indian Railway

फोटो: Newstrack

महाकुंभ 2025: उत्तर प्रदेश में मेगा आयोजन के लिए 1,200 विशेष ट्रेनें चलाएगा भारतीय रेलवे

भारतीय रेलवे ने देश भर के विभिन्न स्थानों से महाकुंभ-2025 के लिए 1,200 विशेष ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है। प्रशासन का अनुमान है कि इस आयोजन के लिए करीब 40 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2019 कुंभ में 24 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया था। इसके अतिरिक्त, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए शहर भर में 19 रेल ओवरब्रिज (आरओबी) और रेल अंडरब्रिज (आरयूबी) बनाने के लिए 837 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

शुक्र, 21 जुलाई 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: mahakumbh 2025, Indian Railways, operate, 1200 special trains

Courtesy: ABP Live

Indigo

फोटो: India TV News

मुंबई-इस्तांबुल मार्ग पर संचालन के लिए इंडिगो ने शामिल किया दूसरा बोइंग 777 विमान

नो-फ्रिल्स एयरलाइन इंडिगो ने कहा कि उसने अपने बेड़े में एक दूसरा वाइड-बॉडी बोइंग 777 विमान शामिल किया है, जिसे वह मुंबई-इस्तांबुल मार्ग पर संचालित करेगी। बोइंग 777 विमान में बिजनेस क्लास में 24 सीटों और इकोनॉमी क्लास में 376 सीटों के साथ डुअल-क्लास कॉन्फिगरेशन में 400 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। गुरुग्राम स्थित इंडिगो ने इस साल की शुरुआत में दिल्ली-इस्तांबुल रूट पर एक B777 के साथ तुर्की एयरलाइंस से वेट लीज़ पर दो-गलियारे वाला विमान… read-more

बुध, 17 मई 2023 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: indigo inducts, second boeing, 777 aircraft, operate, mumbai istanbul route

Courtesy: Jagran News

Air India

फोटो: Latestly

अगस्त 20 से अगस्त 24 तक अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का परिचालन करेगी एयर इंडिया

विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अगस्त 11 को जानकारी देते हुए बताया कि वह अगस्त 20 से अगस्त 24 तक अतिरिक्त घरेलू उड़ानों का संचालन करेगी। एयरलाइन द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, ‘‘अतिरिक्त 24 उड़ानों में से दो दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु और अहमदाबाद तथा मुंबई से चेन्नई और हैदराबाद के लिये होंगी। इसके अलावा मुंबई-बेंगलुरु तथा अहमदाबाद-पुणे मार्ग पर नई उड़ानों का परिचालन शुरू किया जायेगा।’

शुक्र, 12 अगस्त 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Air India, operate, additional domestic flights

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Indigo Flight

फोटो: Times Aero Space

दिल्ली-लेह मार्ग पर तीन और उड़ानें संचालित करेगी इंडिगो

यात्रियों की बढ़ती मांग के मद्देनज़र इंडिगो ने जून 29 घोषणा करते हुए बताया, वह जुलाई एक से दिल्ली-लेह, दिल्ली-श्रीनगर और लखनऊ-पंतनगर रूट पर अतिरिक्त उड़ाने संचालित करेगी। इस नए मार्ग के साथ साथ इंडिगो अन्य मार्गों पर अपनी उड़ानों की संख्या बढ़ा रही है जो घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्थानों पर जाते हैं। इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा, इस नई सेवा के साथ, हमारे पास दिल्ली से लेह के लिए दैनिक तीन उड़ानें होंगी।

गुरु, 30 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IndiGo, operate, more flights, delhi leh route

Courtesy: The News Ocean