Mumbai Rains

फोटो: India TV News

आईएमडी ने कई जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, यवतमाल में घरों में घुसा बारिश का पानी: महाराष्ट्र

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल (23 जुलाई) के लिए महाराष्ट्र के लिए अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कल पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बता दें कि पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण कई जिलों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। 

शनि, 22 जुलाई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: IMD, orange alert, Mumbai rainfall, Maharashtra

Courtesy: Latestly News

Kedarnath Yatra

फोटो: India News

चार धाम 2023: लगातार बर्फबारी के बीच आज रुकी केदारनाथ यात्रा, ऑरेंज अलर्ट

लगातार बर्फबारी के मद्देनजर उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा आज के लिए रोक दी गई है। केदारनाथ धाम राज्य के चार धामों में से एक है। जिले में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि केदारनाथ के लिए तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी 3 मई, 2023 तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस बीच, जिलाधिकारी ने कहा, ऋषिकेश स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में केवल बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के… read-more

बुध, 03 मई 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Kedarnath yatra, halted, snowfall, orange alert

Courtesy: India TV News

Rain

फोटो: Latestly

Weather Update: IMD ने उत्तर भारत में बारिश को लेकर जारी किया तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश भर के विभिन्न राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम ब्यूरो के मुताबिक अगले तीन दिनों तक हीटवेव की समस्या नहीं होगी। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, "पश्चिमी विक्षोभ के कारण लगभग पूरे उत्तर भारत में बारिश के लिए तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी बारिश अगले तीन दिनों तक… read-more

सोम, 01 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi ncr, orange alert, rainfall, IMD

Courtesy: Jagran News

Summer

फोटो: Agniban

आईएमडी ने दिल्ली के लिए की तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी, इन राज्यों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

IMD ने आज आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत सहित दिल्ली के लिए तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के एक अधिकारी नरेश कुमार ने कहा कि "आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में और वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आएगी। पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया… read-more

रवि, 16 अप्रैल 2023 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: WEATHER, Temperature, orange alert, heatwave, IMD

Courtesy: India TV News

Rain

फोटो: India TV News

दिल्ली का मौसम अपडेट: आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज सुबह दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हो रही है। एक दिन पहले ही मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम और पूर्वी राज्यों में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी। दिल्ली के कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। बता दें कि, पूरे उत्तर भारत में बारिश होने के कारण मौसम में ठंडक आ गई है। 

सोम, 20 मार्च 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, weather update, rainfall, IMD, orange alert

Courtesy: Money Control

Delhi Rain

फोटो: ABP live

मौसम अपडेट: दिल्ली में दूसरे दिन बारिश, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

दिल्ली में आज लगातार दूसरे दिन हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे कुछ इलाकों में पानी भर गया और शहर के आसपास के प्रमुख मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा समय-समय पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जो दृश्यता ऒर यातायात में बाधा उत्पन्न कर सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों तक बारिश के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। 

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: delhi weather update, IMD, issues, orange alert, rainfall

Courtesy: India.Com

Heavy Rainfall

फोटो: Jansatta

महाराष्ट्र मौसम अपडेट: विदर्भ क्षेत्र में रेड अलर्ट, मुंबई में जारी रहेगी बहुत भारी बारिश

राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हो रही है, जिसके चलते विदर्भ क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के मरीन ड्राइव में हाई टाइड आ गया है, और आईएमडी के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे और पालघर में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ तीव्र से बहुत तीव्र बारिश होने की… read-more

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 03:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra weather, Mumbai Rains, Red Alert, orange alert, IMD warning

Courtesy: ABP News

Heavy Rainfall

फोटो: One India

महाराष्ट्र मौसम अपडेट: मुंबई में भारी बारिश; नागपुर, वर्धा में जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज और कल के लिए नागपुर, भंडारा और वर्धा सहित विदर्भ के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही बुधवार (10 अगस्त) को भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसके चलते नागपुर, वर्धा और चंद्रपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। महाराष्ट्र के नागपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई गांवों और हाइवे पर जलभराव हो गया है। 

सोम, 08 अगस्त 2022 - 03:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra weather, HEAVY RAINFALL, Mumbai, orange alert

Courtesy: News 18

Heavy Rainfall

फोटो: India.com

मानसून अपडेट: आईएमडी ने मध्य प्रदेश के 8 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जुलाई 24 को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के आठ जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के कारण अधिकारियों को कुछ महत्वपूर्ण बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। आईएमडी के भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, गुना, आगर मालवा और शाजापुर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाते हुए ऑरेंज अलर्ट… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: MONSOON, IMD, orange alert, Madhya Pradesh, bhopa

Courtesy: Jetvital

Heavy Rainfall

फोटो: Dainik Bhasker

IMD ने मध्य प्रदेश में भारी बारिश के चलते जारी किया एक ऑरेंज और दो यलो अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जुलाई चार को मध्य प्रदेश के 15 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए  भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने दो यलो अलर्ट जारी करते हुए खंडवा, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर सहित 10 संभागों में अलग-अलग जगहों पर बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है… read-more

मंगल, 05 जुलाई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: the meteorological department, issued, orange alert, yellow alert, Madhya pradeshr (

Courtesy: Latestly News