RRR

फोटो: Telangana Today

RRR हुई ऑस्कर की दौड़ में शामिल, इस कैटेगरी मिल सकता है फिल्म को अवार्ड

ऑस्कर की दौड़ में अब फिल्म RRR भी शामिल हो गई है। फिल्म के मेकर्स ने अब individual श्रेणी में एंट्री करने के लिए अप्लाई किया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि फिल्म के लिए जनरल कैटेगरी में अप्लाई किया गया है। मेकर्स ने फिल्म को वर्ल्डवाइड मिले समर्थन के चलते ये फैसला किया है। दरअसल मेकर्स का मानना है की फिल्म काफी दमदार है और ये ऑस्कर की दौड़ में शामिल होकर दमदार दावेदार साबित हो सकती है।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Oscar, RRR, Oscar nominations, Awards

Courtesy: ABP Live

Mahatma Gandhi

फोटो: Flixable

ऑस्कर विनिंग फिल्म 'गांधी', सिनेमा घरों में फ्री दिखाई जा रही फिल्म

महात्मा गांधी की जीवनी पर बनीं ऑस्कर विनिंग फिल्म गांधी का प्रदर्शन तेलंगाना के सिनेमा घरों में हो रहा है। तेलंगाना राज्य के 552 थिएटर्स में ये फिल्म प्रदर्शित हो रही है। राज्य सरकार ने महात्मा गांधी के विचारों को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला किया है। राज्य के लगभग 22 लाख स्कूली बच्चों को फिल्म निशुल्क दिखाई जाएगी। राज्य में बड़े पैमाने पर फिल्म की स्क्रीनिंग का ऐलान किया है। बता दें कि फिल्म को 1982 ऑस्कर में आठ ऑस्कर अवॉर्ड मिले थे। 

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 05:00 PM / by रितिका

Tags: Mahatma Gandhi, Oscar, Movie, Telangana, telangana government

Courtesy: news 18

Lal Singh Chaddha

फोटो: Hindinow

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा होगी ओटीटी पर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। दर्शकों को फिल्म को रिलीज के साथ इसके ओटीटी प्लेटफार्म पर आने का भी इंतजार है। माना जा रहा है कि फिल्म ओटीटी पर छह महीने बाद रिलीज होगी। बता दें कि लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म ने कई ऑस्कर जीते है।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Lal Singh Chaddha, Oscar, Aamir Khan, bollywood film

Courtesy: news 18

Koozhangal

फोटो: The Print

ऑस्कर 2022 के लिए हुआ तमिल फिल्म कूझांगल का चयन

तमिल फिल्म कूझांगल का ऑस्कर 2022 के लिए चयन किया गया है। विनोदराज पीएस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई नए कलाकार भी हैं। ऑस्कर 2022 की दौड़ में सरदार उधम, शेरनी, शेरशाह, और गोदावरी समेत कुल 14 फिल्में शामिल थीं। इससे पहले इस फिल्म को  50वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल रोटरडम (आईएफएफआर) में टाइगर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। अगले वर्ष मार्च 27 को लॉस एंजिलिस में 94वें एकेडमी पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 11:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Oscar, Koozhangal, Entertainment

Courtesy: PTI