फ़ोटो: Ndtv.com
नहीं रहे "छेल्लो शो" के मुख्य अभिनेता राहुल कोली, कैंसर ने ले ली जान
हाल ही में ऑस्कर के लिए भेजी गई फिल्म "छेल्लो शो" के मुख्य अभिनेता राहुल कोली का निधन हो गया है। जानकारी है कि, 10 वर्षीय राहुल ल्यूकेमिया से पीड़ित थे जिसके चलते उन्हें अमहदाबाद के एक कैंसर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। राहुल की आखिरी फिल्म "लास्ट फिल्म शो" अक्टूबर 14 के दिन रिलीज होने जा रही है और इसी दिन राहुल का अंतिम संस्कार भी किया जाएगा।
Tags: Oscar Awards, the chello show, Rahul Koli, sad demise
Courtesy: Amar ujala
फोटो: The Week
भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी छेल्लो शो
सर्वश्रेष्ठ अंतराष्ट्रीय फीचर फिल्म के तौर पर छेल्लो शो को अकादमी अवार्ड्स में शामिल किया गया है। फिल्म के मेकर्स ने इसे भी सिनेमाघरों में रिलीज करने का फैसला किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इसकी घोषणा की है। ये फिल्म अक्टूबर 14 को सिनेमा घरों में रिलीज की जाएगी। गौरतलब है कि ये फिल्म चाय बेचने वाले बच्चे की कहानी है जिसे सिनेमा का शौक है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पिछले साल हुआ था।
Tags: Chello Show, Oscar Awards, Academy awards, I&B Ministry
Courtesy: NDTV News
फ़ोटो: Zeenews.in
ऑस्कर 2023: रेस में शामिल हुई "Chhello show" गुजराती फिल्म
ऑस्कर अवार्ड्स 2023 की दौड़ में भारतीय फिल्म Chhello show शामिल हो गई है। यह एक गुजराती फिल्म है जिसे ऑस्कर की बेस्ट फॉरेन फिल्म के कैटेगरी में शामिल किया गया है। फिल्म को लेकर इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद इस फिल्म के निर्माता पैन नलिन ने फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया व सभी दर्शकों का धन्यवाद दिया है। बता दें की "द कश्मीर फाइल्स" की भी ऑस्कर में नॉमिनेट होने की लेकर उम्मीद जताई जा रही है।
Tags: Chhello show, Gujarati Film, Oscar Awards, Nominated
Courtesy: Aajtak
फोटो: Los Angeles Times
ऑस्कर एकेडमी ने थप्पड़कांड के बाद विल स्मिथ पर लगाया 10 साल का बैन
थप्पड़कांड के बाद एक्टर विल स्मिथ ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऑस्कर एकेडमी ने सख्ती दिखाते हुए विल स्मिथ पर 10 वर्षों का बैन लगा दिया है, जिसके बाद विल ऑस्कर संबंधित किसी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। एकेडमी अध्यक्ष डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने कहा कि 94वें ऑस्कर में विल स्मिथ ने जो किया वो अस्वीकार्य है। स्मिथ ने माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया था और एकेडमी से इस्तीफा दिया था।
Tags: Will Smith, Oscars, Oscar Awards, Academy awards
Courtesy: ABP Live
फ़ोटो: NBC.com
ऑस्कर अवॉर्ड्स: अभिनेता विल स्मिथ ने होस्ट को मारा थप्पड़
अमेरिका के एल.ए. में आयोजित किए गए 94वे ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी में उस समय बवाल मच गया जब अभिनेता विल स्मिथ ने मंच पर खड़े होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ जड़ दिया। दरअसल कॉमेडियन कम होस्ट रॉक ने अभिनेता की पत्नी जाडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन को लेकर मजाक किया, जिसके बाद अभिनेता ने मंच पर जाकर थप्पड़ मारा और आगे ऐसे मजाक न करने को लेकर चेतावनी भी दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है… read-more
Tags: Will Smith, Oscar Awards, Chris Rock, slappling
Courtesy: Dainik bhaskar
फ़ोटो: DNA India
Oscars अवॉर्ड्स में भारत की 'राइटिंग विद फायर' को मिला बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में नॉमिनेशन
ट्रेसी एलिस रॉस और लेसली जॉर्डन के द्वारा 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ के ट्विटर अकाउंट पर जनवरी 8 को जारी लिस्ट के मुताबिक भारत की डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द राइटिंग विद फायर’ को 94वें ऑस्कर अकेडमी अवॉर्ड्स 2022 के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। इस डॉक्यूमेंट्री को रिंटू थॉमस और सुष्मित घोष ने मिलकर निर्देशित किया है। यह डॉक्युमेंट्री भारतीय दलित… read-more
Tags: Oscar Awards, nominations, documentary, feature film
Courtesy: ABP News