फोटो: Los Angeles Times
ऑस्कर एकेडमी ने थप्पड़कांड के बाद विल स्मिथ पर लगाया 10 साल का बैन
थप्पड़कांड के बाद एक्टर विल स्मिथ ऑस्कर में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऑस्कर एकेडमी ने सख्ती दिखाते हुए विल स्मिथ पर 10 वर्षों का बैन लगा दिया है, जिसके बाद विल ऑस्कर संबंधित किसी कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। एकेडमी अध्यक्ष डेविड रुबिन और सीईओ डॉन हडसन ने कहा कि 94वें ऑस्कर में विल स्मिथ ने जो किया वो अस्वीकार्य है। स्मिथ ने माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया था और एकेडमी से इस्तीफा दिया था।
Tags: Will Smith, Oscars, Oscar Awards, Academy awards
Courtesy: ABP Live
फोटो: Britannica
ऑस्कर अवॉर्ड में इस बार छाई महिलाएं
अकादमी पुरस्कार 2022 कई मायनों में इस बार ऐतिहासिक रहा। इस बार सेरेमनी को होस्ट करने वालों में तीन महिलाएं शामिल थी। "द पावर ऑफ द डॉग" के लिए जेन कैंपियन को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला है। 94 साल के इतिहास में ऐसा तीसरी बार ही हुआ है जब किसी महिला को बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार मिला है। एरियाना डीबोस बेस्ट एक्ट्रेस पुरस्कार से नवाजा गया। बेस्ट पिक्चर का अवॉर्ड ‘CODA’ को मिला है।
Tags: Oscars, Oscar winner, Hollywood, Bollywood
Courtesy: Lallantop
फोटोः NBC NEWS
विद्या बालन अभिनीत 'नटखट' ऑस्कर 2021 की रेस में हुई शामिल
विद्या बालन अभिनीत फिल्म 'नटखट' को ऑस्कर अवार्ड्स 2021 में शार्ट फिल्म केटेगरी की रेस में शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी रोनी स्क्रूवाला वीडियो प्रोडक्शन (RSVP) ने अपने ट्विटर अकाउंट के ज़रिये दी। उन्होंने लिखा, "हमने नटखट को दुनिया के हर कोने तक पहुंचाई और यह मैसेज देने के लिया बनाई है की बदलाव अपने घर से शुरू होता है।" विद्या ने भी फिल्म की इस सफलता पर ख़ुशी जताई है।
Tags: short film, Oscars, Natkhat, Vidhya Balan
Courtesy: DAINIK BHASKAR