CNG and Fire Extinguishers sold as Oxygen Cylinder

फोटो: India Today

ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर सीएनजी सिलेंडर बेचने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर सीएनजी सिलेंडर बेच रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह युवक कबाड़ से 1500 रुपये में सीएनजी सिलेंडर खरीदकर उसे ऑक्सीजन सिलेंडर के नाम पर दस हज़ार में बेच रहा था। पुलिस ने मोबाइल नंबर से लोकेशन ट्रैक करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान यमुना खादर निवासी मो. शकील के रूप में की गई है।

बुध, 26 मई 2021 - 04:40 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: CNG, oxygen cylinders, Portable Oxygen Cylinder, arrested

Courtesy: Punjab Kesari

Indian navy designe Oxygen recycling system

फोटो: Business Standard

भारतीय नौसेना ने डिजाइन किया 'ऑक्सीजन रीसाइक्लिंग सिस्टम'

देश में कोरोना महामारी के कारण ऑक्सीजन संकट को देखते हुए भारतीय नौसेना की दक्षिणी कमान के डाइविंग स्कूल ने एक नया 'ऑक्सीजन रीसाइक्लिंग सिस्टम' (ओआरएस) डिजाइन किया है। ओआरएस को इस तरह से बनाया गया है कि वो ऑक्सीजन सिलेंडरों के जीवनकाल को दो से चार बार तक बढ़ाने में सहायक होगा। एससीटीआईएमएसटी द्वारा ओआरएस को मई 18, 2021 को प्रारंभिक मूल्यांकन प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया था। फिलहाल इसपर ट्रायल चल रहा है। 
 

शुक्र, 21 मई 2021 - 03:37 PM / by Shruti

Tags: oxygen cylinders, Recycle, Indian Navy, reduce crises

Courtesy: down to earth news

cylinder trolley

फोटो: The Better India

आईआईटी प्रोफेसर ने जीवन बचाने के लिए बनाई ऑक्सीजन ट्रॉली

ओडिशा में आईटीआई प्रिंसिपल रजत कुमार पाणिग्रही ने ऑक्सीजन सिलिंडर ढोने के लिए विशेष ट्रॉली का निर्माण किया है, जो समय के साथ जीवन भी बचाने में सहयोग करेगा। संस्थान के प्रिंसिपल प्रोफेसर रजत कुमार पाणिग्रही ने शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एक नया अविष्कार किया है। इस अविष्कार से अस्पताल में मरीजों तक ऑक्सीजन पहुँचाने में सहायता मिलेगी। आईटीआई के पाँच सदस्यों की टीम ने एक ट्रॉली बनायी है, जिसका उपयोग कोविड सेंटर्स में हो रहा है।

शनि, 15 मई 2021 - 07:25 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: oxygen cylinders, helping hands, Odisha

oxygyn concentrator

फोटो: Twitter

दिल्ली सरकार ने शुरू की ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक की शुरुआत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने हर जिले में 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनवाया है। इसके तहत दो घंटों के अंदर संक्रमित मरीज़ों के घर तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाया जाएगा। 1031 नंबर पर कॉल करके कोई भी होम आइसोलेशन के लिए संपर्क कर सकता है। जिन्हें भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाएगा, उनके साथ लगातार डॉक्टर संपर्क में रहेंगे। इसके साथ ही मरीज़ के ठीक होने के बाद ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को वापस करन होगा।  

शनि, 15 मई 2021 - 05:45 PM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Coronavirus, oxygen, oxygen cylinders, CM Arvind Kejriwal

Courtesy: Aajtak News

oxygyn taxi

फोटो: Times Of India

इस वेवसाईट पर मिलेंगे आक्सीजन सिलेंडर और प्लाज्मा डोनर

दिल्ली के एक आईएस अधिकारी अभिषेक सिंह ने प्लाज्मा वैन को लांच किया है। अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो तो उसे अब प्लाज्मा या फिर आक्सीजन नहीं ढूँढना पड़ेगा। इस वेबसाईट के जरिए आपको प्लाज्मा डोनर और आक्सीजन सिंलेडर आसानी से मिल जायेंगे।। आपको केवल इस वेबसाईट में दी गई जानकारी को भरना होगा। (http://unitedbyblood.com) पर जानकारी डालते है ये वेबसाइट आपके एरिया को खुद सेलेक्ट करके आपके इलाके में प्लाज्मा डोनर का नाम और उसका पता भी बता देगी।

शनि, 15 मई 2021 - 11:10 AM / by सार्थक अरोड़ा

Tags: Coronavirus, Plasma Donation, oxygen cylinders, oxygen, IAS Officer

Courtesy: Jagarn News

Oxygen

फोटो: The Economics Times

पश्चिम बंगाल: लिवर फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई 'ऑक्सीजन ऑन व्हील' की अनूठी पहल

पश्चिम बंगाल में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या से अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। ऐसे में मलिवर फाउंडेशन ने 'ऑक्सीजन ऑन व्हील' नाम से एक पहल की है। इसमें जब तक मरीज के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो जाती तबतक मरीज को पर्याप्त ऑक्सीजन देकर जीवित रखा जाएगा। इस मुहिम में पश्चिम बंगाल का स्वास्थ्य मंत्रालय भी साथ दे रहा है। फाउंडेशन की माने तो यह सुविधा मुफ्त में उपलब्ध करा रहे हैं।

शनि, 15 मई 2021 - 09:25 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: oxygen cylinders, liquid oxygen, Oxygen on Wheels, West Bengal

Courtesy: Aajtak News

Ventilators

फोटो: Deccan Herald

यूके से मिली भारत को ऑक्सीजन जनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर की मदद

यूके ने भारत की मदद करते हुए ऑक्सीजन जनरेटर और 1,000 वेंटिलेटर की एक खेप भेजी है। भेजे गए प्रत्येक जनरेटर से 500 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट बनाई जा सकती है, जिससे एक समय में 50 लोगों का इलाज किया जा सकता है। इससे पहले थाइलैंड द्वारा भारत को 200 ऑक्सीजन सिलेंडर, 10 ऑक्सीजन कंसट्रेटर भेजे गए थे। कुवैत की तरफ से भी भारत को 215 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन और 2,600 ऑक्सीजन सिलेंडर भेजे गए थे।

रवि, 09 मई 2021 - 04:20 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: UK, oxygen cylinders, liquid oxygen, Ventilators

Courtesy: Jagran News

oxygen concentrator

फोटो: News18

दिल्ली के खान मार्केट में पुलिस का छापा, खान चाचा रेस्टोरेंट का मालिक हुआ अंडरग्राउंड

दिल्ली के खान मार्केट में पुलिस ने खान चाचा रेस्टोरेंट पर छापा मारा, जिसमें करीब 425 के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बरामद हुए हैं। पुलिस ने रेस्टोरेंट को पूरी तरह से सील कर दिया है। रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा पूरे परिवार के साथ अंडरग्राउंड हो गया है। बताया जा रहा है कि, कालाबाजारी के तार लंदन से जुड़े हैं, ऐसी परिस्थिति में ये केस दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया जा सकता है।

शनि, 08 मई 2021 - 01:20 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: oxygen, oxygen cylinders, Delhi, Khan Market

Courtesy: Lallantop

Supreme Court hearing on oxygen shortage

फोटो: Mid-Day

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दिया रोज़ाना 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन देने का आदेश

उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी को लेकर सख्ती दिखाते हुए केंद्र से अगले आदेश तक दिल्ली को हर रोज 700 मीट्रिक टन ऑक्सीजन अनिवार्य रूप से देने को कहा है। इसके साथ ही न्यायालय ने चेतावनी देते हुए कहा क़ि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा। इसके लिए न्यायालय की ओर से एक्सपर्ट पैनल बनाया गया है, जो राज्य में ऑक्सीजन की जरूरतों का पता करेगी। 

शुक्र, 07 मई 2021 - 06:15 PM / by Shruti

Tags: Supreme Court of India, oxygen cylinders, Central Government, new strain

Courtesy: Bhaskar News

sonu sood & suresh raina

फोटो: Zee News

सोनू सूद ने सुनी सुरेश रैना की गुहार

सुरेश रैना ने मई 06 को अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके ऑक्सीजन की गुहार लगाई थी। अपने ट्वीट में रैना ने अपनी चाची की उम्र और बाकी चीजों की जानकारी दी थी। इसके बाद सोनू सूद ने ट्वीट कर जवाब दिया, "भाई, आपके पास 10 मिनट में ऑक्सीजन पहुंच रहा है"। सोनू ने अपने ट्वीट उन लोगों को… read-more

शुक्र, 07 मई 2021 - 02:45 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Suresh Raina, Sonu Sood, oxygen cylinders, Twitter

Courtesy: Jagran News