pandit shivkumar sharma

फोटो: The Indian Express

पंडित शिवकुमार शर्मा का अंतिम संस्कार मुंबई में आज होगा

पद्म विभूषण से सम्मानित मशहूर सितार वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का 83 वर्ष की उम्र में मुंबई में मई 11 को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए फैंस की भीड़ जुटी हुई है। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें वर्ष 1986 में संगीत नाटक अकादमी अवार्ड से भी नवाजा गया था। 

बुध, 11 मई 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: Funeral, Shivkumar Sharma, Padma Awards

Courtesy: AajTak News

buddhadeb bhattacharya

फोटो: The Print

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने पद्म पुरस्कार लेने से किया इनकार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म पुरस्कार की घोषणा के बाद उन्होंने पुरस्कार लेने से इनकार कर दिया है। बुद्धदेव का कहना है कि मैं इस फैसला को स्वीकार करने से इनकार करता हूं। बुद्धदेव का कहना है मेरा काम लोगों के लिए है पुरस्कारों के लिए नहीं। गौरतलब है कि माकपा की नीति के तहत ऐसे पुरस्कार अस्वीकार किए जाते रहे है। इससे पूर्व कॉमरेड EWS भी पुरस्कार की पेशकश को अस्वीकार कर चुके है।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 01:01 PM / by रितिका

Tags: West Bengal, buddhadeb bhattacharya, Padma Awards

Courtesy: Times Now Hindi

padma awards

फोटो: Nagaland OK

सरकार ने किया पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 128 हस्तियों को मिलेगा सम्मान

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है, जिसमें देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद और बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को भी ये सम्मान मिला है। भारत में कोविड 19 टीका विकसित करने वाले भारत बायोटेक के मालिक को पद्म भूषण से नवाजा गया है। इस वर्ष पद्म विभूषण चार, पद्म भूषण 17 और 107 पद्मश्री पुरस्कार दिए गए है।

बुध, 26 जनवरी 2022 - 11:01 AM / by रितिका

Tags: General Bipin Rawat, Defence Staff General Bipin Rawat, Padma Awards, Padma Shri, Padma Bhushan Award, Padma Vibhushan

Courtesy: NDTV News

PM Narendra Modi

फोटो: Indian Express

प्रेरणादायक लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए करें नामित: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक ट्वीट के जरिए लोगों को अपने प्रेरणादायक लोगों को पद्म पुरस्कार के लिए नामांकित करने की अपील की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा देश में ऐसे कई लोग हैं जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं, उनको सम्मान दिलाने के लिए उन्हें पद्म पुरस्कार के लिए नामांकित करें। नामांकन की अवधि सितंबर 15 तक है। अपने ट्वीट में… read-more

रवि, 11 जुलाई 2021 - 03:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: PM Narendra Modi, Padma Awards, National, Padma Awards Nomination

Courtesy: News 18 Hindi