Amarnath Yatra 2022

फोटो: India TV News

खराब मौसम के कारण आई अमरनाथ यात्रा में रूकावट, आज भी रहेगी स्थगित

अधिकारियों ने आज सुबह घोषणा करते हुए बताया कि दोनों मार्गों पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा दिन भर के लिए स्थगित रहेगी। अधिकारियों ने कहा कि, बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर खराब मौसम के कारण, तीर्थयात्रियों को आज गुफा की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, और तीर्थयात्री जम्मू से घाटी की ओर नहीं बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि बाद में स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

बुध, 06 जुलाई 2022 - 11:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Amarnath Yatra, Suspended, bad weather, pahalgam

Courtesy: News Nation