पाकिस्तान की बाढ़ ने मचाई तबाही, यूएन महासचिव हुए हैरान
भयंकर बाढ़ के प्रकोप से जूझ रहे पाकिस्तान की हालत देखकर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस के होश उड़ गए है। उन्होंने कहा कि इससे पहले जलवायु नरसंहार का ऐसा आलम उन्होंने नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि जो भी पाकिस्तान दौरे के दौरान उन्होंने देखा है उसे बयान करना शब्दों में संभव नहीं है। उन्होंने बाढ़ के कारण हुई तबाही को अक्लपनीय बताया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए।
Tags: Pakistan floods, Antonio Guterres, United Nations, shahbaaz Sharif
Courtesy: Abp Live
पाकिस्तान में बाढ़ के कारण जीडीपी में हई गिरावट
पाकिस्तान की आर्थिक हालत और बाढ़ के कारण देश की जीडीपी पांच प्रतिशत से गिरकर तीन प्रतिशत हो सकती है। ये दावा एक मीडिया रिपोर्ट में किया गया है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय बाढ़ प्रतिक्रिया और समन्वय केंद्र की ओर से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को इस संबंध में जानकारी दी गई है। बता दें कि वर्तमान में पाकिस्तान में भयंकर बाढ़ आई हुई है जिससे एक-तिहाई हिस्सा बाढ़ में डूबा हुआ है।
Tags: Pakistan, Floods, Pakistan floods
Courtesy: ABP Live
पाकिस्तान में आई बाढ़ को लेकर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके प्रकट की संवेदना
पाकिस्तान में बाढ़ के कारण हुई भीषण तबाही पर पीएम मोदी ने अपनी संवेदना जताई है। संकट की इस घड़ी में आपसी मतभेदों को अलग करके पीएम ने मानवीय रुख दर्शाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "पाकिस्तान में बाढ़ से हुई तबाही को देखकर दुखी हूं। हम पीड़ितों, घायलों और इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही सामान्य स्थिति… read-more
Tags: Pakistan floods, PM Modi, condolences, pakistani people
Courtesy: Navbharat Times