Ahmedabad crime branch

फ़ोटो: Times now navbharat

अहमदाबाद: आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी जानकारी भेजता था पाकिस्तान, 72 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पाकिस्तान को भारत के आंतरिक सुरक्षा की जानकारी देने वाले शख्स को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 72 वर्षीय पाकिस्तानी जासूस अब्दुल वहाब शेरमहमंद केंद्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाइट जैसी ही फर्जी वेबसाइट के जरिए जानकारी इक्कठा कर पाकिस्तान भेजता था। वहीं,आरोपी बीते 4 साल से व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान के खुफिया अधिकारी शफाकत जतोई को सारी जानकारी भेज रहा था।

बुध, 28 सितंबर 2022 - 12:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistani Spy, Ahmedabad, Crime Branch, Internal security

Courtesy: Aajtak

Delhi police

फ़ोटो: Republic world

24 साल से पुलिस कर रही थी तलाश, अब हाथ आया पाकिस्तानी जासूस

अगस्त 17 की सुबह पुलिस ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली के संजय कॉलोनी से भाग चांद नमक पाकिस्तानी हिंदू जासूस को गिरफ्तार किया है। भाग चंद बीते 24 सालों से भारत में रहकर जासूसी कर रहा था और पुलिस की उसे लम्बे समय से तलाश की। लेबर सुपरवाइजर के रूप में काम कर रहे जासूस की मां और पत्नी को इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ की भाग चंद ऐसी कोई हरकत कर सकता है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 09:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Delhi Police, Pakistani Spy, hindu culprit, arrest

Courtesy: Live hindustan

border

फोटो: Al Jazeera

पाकिस्तान और तालिबान की सेना में सीमा को लकेर हुई लड़ाई

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच अब सीमा पर सुरक्षा को लेकर हंगामा मचना शुरु हो गया है। अब तालिबान के सैनिकों ने पाकिस्तान की सेना को सीमा पर सुरक्षा बाड़ा बनाने से रोका है। अफगान अधिकारियों ने इस संबंध में दिसंबर 22 को जानकारी दी है। वहीं पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की सरकार का विरोध करते हुए 2600 किलोमीटर की सीमा में घेराबंदी की है। पाकिस्तान की घेराबंदी को अफगान रक्षा मंत्रालय ने गैर कानूनी बताया है।

गुरु, 23 दिसम्बर 2021 - 07:20 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Pakistan Soldiers, Pakistani Spy

Courtesy: AajTak News

Connection with pakistan

फोटो: APN Live

मध्यप्रदेश: दो युवतियों के पाकिस्तान से कनेक्शन पर मचा हड़कंप

इंदौर के महू छावनी के सैन्य क्षेत्र के पास रहने वाली दो युवतियों हिना और यास्मिन के पाकिस्तान से संपर्क की सूचना के बाद क्राइम ब्रांच ने उन्हें उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया है। पुलिस द्वारा युवतियों के फोन और लैपटॉप जब्त कर लिए गए हैं और डाटा निकाला जा रहा है। हिना पेशे से बिजली विभाग में कंप्यूटर आपरेटर है और सैन्य अधिकारियों के संपर्क में रही है। यह हनी ट्रैप का मामला हो सकता है।

शनि, 22 मई 2021 - 08:02 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Indian Intelligence Agency, Indian Military, Pakistani Spy, Madhya Pradesh

Courtesy: Jagran

Jammu kashmir police

फ़ोटो: Getty images

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले व्यक्ति को जम्मू कश्मीर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने साम्बा जिले से कुलजीत कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कुलजीत पर आरोप है कि वो साल 2018 से भारत की महत्वपूर्ण जगहों पर फ़ोटो खिंचवाकर पाकिस्तान भेजता था, जिसके उसे पाकिस्तान से पैसे भी मिलते थे। पुलिस ने कुलजीत के पास से 4 मोबाइल,तस्वीरें और कई सिम कार्ड भी बरामद किये है। जम्मू एसएसपी राजेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा-"हमने सांबा पुलिस स्टेशन में शत्रु एजेंटों के अध्यादेश अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया… read-more

शुक्र, 09 अक्टूबर 2020 - 12:16 PM / by आकाश तिवारी

Tags: J&K, Pakistani Spy, Terrorists

Courtesy: Live hindustan

NIA

फोटोः Deccan Herald

NIA ने पकड़ा एक पाकिस्तानी जासूस

सितम्बर 14 को NIA (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी) ने गुजरात के गिटेली इमरान को गिरफ्तार किया है। इमरान पाकिस्तान की जाँच एजेंसी ISI के लिए  जासूसी करता था। NIA ने बताया कि यह मामला एक इंटरनेशन जासूसी रैकेट से जुड़ा हुआ है जिसमें पाकिस्तानी जासूसों ने भारत में एजेंटो को भर्ती किया है। इन जासूसों का काम भारतीय नौसेना, पनडुब्बियां और रक्षा प्रतिष्ठानों की गतिविधियों से जुडी जानकारी इकट्ठा कर के पाकिस्तान भेजना है। NIA इस मामले पर अभी और जाँच कर रही है… read-more

मंगल, 15 सितंबर 2020 - 01:28 PM / by vikas prakash

Tags: NIA, ISI Agents, Pakistani Spy

Courtesy: Amar Ujala