Edible Oil

फ़ोटो: TOI

वैश्विक बाजारों में खाद्य तेलों की कीमतों में गिरावट के बाद भारत में भी तेलों के घटने लगे दाम

वैश्विक बाजारों में खाने में इस्तेमाल होने वाले तेलों की कीमतों के नीचे आने का असर अब भारत में भी होने लगा है। कई ब्रांड्स खाने के तेलों जैसे कि सूरजमुखी, सोयाबीन, सरसों का तेल और पॉम ऑयल के दाम पर 10-15 रुपये तक कम हो रहे हैं। सूरजमुखी तेल 3 रुपये सस्ता सूरजमुखी तेल की कीमत 193 रुपये से घटकर 190 रुपये पर आ गई है। पाम तेल का भाव 156 से घटकर 152 रुपये पर आ गया है।

गुरु, 23 जून 2022 - 05:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: World Market, भारतीय बाजार, Edible oil, Palm Oil

Courtesy: Amar ujala

Palm Oil

फ़ोटो: Healthline

भारत के खाद्य तेल आयात में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट

इंडोनेशिया के खाद्य तेल के निर्यात पर रोक लगाने के बाद भारत का खाद्य तेल आयात इस साल मई में 33.20 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 5,14,022 टन पर आ गया। जो कि पिछले साल 7,69,602 टन पर रहा। इंडोनेशिया ने 23 मई से पाम तेल के निर्यात पर रोक को कुछ शर्तों के साथ हटा दिया है। भारत में आयात खाद्य तेल में सबसे ज्यादा हिस्सा 60 फीसदी के साथ पाम ऑयल का है। सोयाबीन तेल की 25 और सूरजमूखी तेल की 12 फ़ीसदी है।

मंगल, 14 जून 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Indonesia, Palm Oil, Import, Soyabean

Courtesy: News18

Pam Oil

फोटो: Webdunia

घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति सुधार के बाद इंडोनेशिया 23 मई से हटाएगा पाम तेल निर्यात प्रतिबंध

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने मई 19 को कहा, देश में घरेलू खाना पकाने के तेल की आपूर्ति की स्थिति में सुधार के बाद मई 23 से पाम तेल निर्यात प्रतिबंध को हटा दिया जायेगा। प्रतिबंध के बाद भी देश में खाना पकाने का तेल 14,000 रुपये (96 सेंट) प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ है। दरअसल, पिछले दिनों घरेलू दामों पर लगाम लगाने के लिए इंडोनेशिया ने दूसरे देशों को पाम तेल देने से इंकार कर दिया था। 

शुक्र, 20 मई 2022 - 10:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Indonesia, Palm Oil, Export, Ban

Courtesy: Live Hindustan